राशि अनुसार जानें सोने के आभूषण धारण करने के इन प्रमुख नियमों को !

सोने के आभूषण पहनना किसे नहीं पसंद होगा। स्त्री हो या पुरुष सोना एक ऐसा धातु है जिसके आभूषण पहनना आमतौर से सभी को बेहद पसंद है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी शायद ही होगी की, सोने के गहने या आभूषण पहनने के भी कुछ विशेष नियम है जिसका पालन जरूर किया जाना चाहिए। आज हम आपको राशि के अनुसार बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातक को सोने के गहने पहनने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए। आइये जानते हैं सभी बारह राशि के जातकों को सोने के गहने पहनने से पहले पालन किये जाने वाले प्रमुख नियमों के बारे में।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से सोने के आभूषण धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। आप शरीर के किसी भी हिस्से में सोने के आभूषण धारण कर सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए सोने का आभूषण पहनना यूँ तो अशुभ माना जाता है लेकिन वाबजूद इसके यदि आप पहनते भी हैं तो, इसके बाद मांसाहार भोजन और शराब आदि का सेवन ना करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सोने के गहने धारण करना शुभ नहीं माना जाता है। आपको सोना पहनने से बचना चाहिए।

कर्क राशि

आपके लिए सोना पहनना विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आप सोने के आभूषण, पैर छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से में पहन सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना फलदायी साबित हो सकता है। आपको खासतौर से सोने की अंगूठी जरूर धारण करनी चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को सोना पहनने से धन धान्य में वृद्धि होती है। आप हाथ में सोने के कड़े या गले में सोने की चेन पहन सकते हैं।

तुला राशि

सोने के आभूषण धारण करने से आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है। आपके लिए सोने की अंगूठी पहनना लाभकारी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आपके लिए सोना धारण करना मध्यम फलदायी साबित हो सकता है। आप अपने हाथ में सोने के आभूषण धारण कर सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए सोने के आभूषण धारण करना बेहद फलदायी साबित होता है। पैर को छोड़कर आप शरीर के किसी भी हिस्से में सोने के आभूषण धारण कर सकते हैं।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को सोने के आभूषण वैसे तो कम ही पहनना चाहिए लेकिन यदि आप पहनना चाहते हैं तो गले में सोने की चेन धारण कर सकते हैं।

कुंभ राशि

सोने के आभूषण धारण करने से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रह सकता है। हाँ लेकिन सोने के आभूषण की पवित्रता बरक़रार जरूर रखें।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए खासतौर से सोना पहनना निम्न फलदायी माना जाता है। आपको सोने के आभूषण धारण करने से यथासंभव बचना चाहिए।

सोने के आभूषण धारण करने से ये लाभ मिल सकते हैं

जैसा कि हमने आपको बताया की सोने के आभूषण धारण करना जहाँ कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी है वहीं कुछ के लिए ये निम्न फलदायी भी साबित हो सकते हैं। जिन जातकों के लिए सोने के आभूषण धारण करना शुभ माना जाता है उन्हें विशेष रूप से निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं।

  • सोने के आभूषण धारण करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है और आपको राज योग की प्राप्ति हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए भी सोने के आभूषण पहने जा सकते हैं।
  • छात्रों के लिए उनकी तर्जनी ऊँगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है और पढ़ाई में मन लग सकता है।
  • संतान प्राप्ति के लिए अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से लाभ मिल सकता है।
  • बहुत ज्यादा क्रोधी और बोलने वाले लोगों को सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.