पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली में कचरे से बनायी जाएगी सड़क

पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए आज वैश्विक पटल पर कई प्रयास किये जा रहे हैं। बावजूद इसके भी हम पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। बात स्पष्ट है कि हमको अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा और पर्यावरण को दुरुस्त करने के लिए कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। अगर हम अपने देश में पर्यावरण की स्थिति पर नजर डालें तो वर्तमान भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा भी पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं।

दिल्ली में कूड़े से बनायी जाएगी सड़क

पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भारत की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा प्रयास किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जमा हुए 140 लाख टन पराने कचरे से सड़कें बनाई जाएंगी। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय इस कचरे से 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा सकता है। अगर यह परियोजना सफल होती है तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके लिए सबसे पहले पुराने कूड़े को अलग किया जाएगा जिसकी मदद से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़कों का निर्माण करेगी।

परियोजना पर आएगा 1000 करोड़ का खर्चा

बताते चलें कि गाजीपुर साइट की ऊंचाई बढ़कर 65 मीटर हो गयी है जिससे पर्यावरण में प्रदूषण तो फैल ही रहा है साथ ही दूर्घटनाएं होने की अशंका भी बढ़ गई है। कूड़े से सड़क बनाने की इस परियोजना को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम और एनएचएआई के बीच पहले ही करार हो चुका है। मिट्टी की तरह नजर आने वाले इस कूड़े को विगेसी वेस्ट का नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.