ज्योतिष की दृष्टि से जानिए कैसा होगा भारत का 71वां गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 2020 

हर साल की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जायेगा। राजपथ से शुरू होने वाली शानदार परेड के साथ अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे इस 71वें गणतंत्र दिवस की खुशियों में चार चाँद लगा देंगे। भारत के इतिहास में 26 जनवरी का बहुत ख़ास महत्व है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी को ही  भारत देश में कानून के राज की शुरुआत हुई थी।

जानें क्यों ख़ास है 26 जनवरी?

साल 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर में एक बैठक की थी। इस मीटिंग में ये प्रस्ताव पास किया गया कि अगर 26 जनवरी 1930 तक अंग्रेज़, भारत को डोमिनियन का पद नहीं देता है तो भारत स्वतंत्र देश घोषित कर दिया जायेगा। इस प्रस्ताव के बाद भी जब अंग्रेज़ सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तब कांग्रेस ने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन शुरू किया। ये वही दिन था जब जवाहर लाल नेहरू ने रवि नदी के किनारे तिरंगा फहराया था।

इस दिन के बाद से ही भारत में 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा गया। देश के आज़ाद होने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। इसके बाद जब हमारा देश 15 अगस्त को आजाद हुआ तब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में स्वीकार किया गया। 

यहाँ जानने वाली बात यह भी है कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 तक ही तैयार किया  जा चुका था लेकिन तब नेताओं ने दो महीने और रुकने का फैसला किया और फिर आखिरकार 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाने लगा गया।

इस वर्ष 26 जनवरी को हम 71वां गणतंत्र दिवस मनायेंगे।

जानिए 26 जनवरी के दिन क्या कहते हैं भारत के सितारे

साल 2020 में गणतंत्र भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां इसके राजनीतिक पहलू, वित्तीय दृष्टि, धार्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। तो आइये बिना देरी किये जानते हैं कि सितारों और ग्रहों की चाल भारत देश के बारे में क्या भविष्यवाणी करती हैं। आप इस भविष्यवाणी को अच्छी तरह से समझ सकें इसके लिए हमने स्वतंत्र भारत की कुंडली भी नीचे दी हुई है।
index (1)

Independent India स्वतंत्र भारत

(15-8-1947, 0:0:1, New Delhi)

स्वतंत्र भारत की कुंडली इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि इस पर वृषभ राशि का लग्न और कर्क राशि का चंद्रमा है। बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें घर का स्वामी है और छठे घर में स्थित है, जबकि नवम और दशम भाव का अधिपति होते हुए तीसरे भाव में प्रबल योग कारक ग्रह शनि स्थित है।

जानिए वर्ष 2020 में कैसा होगा भारत का राजनीतिक परिदृश्य

इस वर्ष सरकार को किसी बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा और साथ ही सत्ता पक्ष के सदस्यों के भीतर टकराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है इसलिए कुल मिलाकर देखा जाये तो यह समय सत्तारुढ़ दल के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है क्योंकि कुछ सहयोगी दल भी संघ से अपना दामन छुड़ाकर जा सकते हैं।

2020 में कैसी होगी भारत की अर्थव्यवस्था

24 जनवरी 2020 को मकर राशि का शनि में गोचर हमारी आर्थिक समस्याओं के लिए एक वरदान साबित हुआ। इसके साथ ही 29 मार्च 2020 को बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस परिवर्तन से वित्तीय विकास तीव्र गति से होने की संभावना जताई जा रही है। इस समय देश के बजट की घोषणा की जाएगी, जहां रक्षा बजट में वृद्धि देखी जा सकती है।

2020 में भारत और धर्म के बारे में क्या कहते हैं सितारे?

2020 धार्मिक और सांस्कृतिक प्रगति का साल साबित हो सकता है, हालाँकि यहाँ पर सरकार को थोड़ा अधिक सचेत रहने की जरूरत है। इस अवधि के दौरान, भारत की रक्षा गतिविधियाँ बढ़ेंगी।

इसी के साथ एस्ट्रोसेज अपने सभी पाठकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.