सर्वपितृ अमावस्या के दिन इन उपायों को कर पा सकते हैं पितरों का आशीर्वाद !

पितृपक्ष के आखिरी दिन आने वाले सर्वपितृ अमावस्या को मोक्ष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में पितृपक्ष के दौरान विशेष रूप से पितरों का पिंडदान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। खासतौर से इस दौरान व्यक्ति को अपने पूर्वजों के लिए विभिन्न प्रकार के कर्मकांड अवश्य करने चाहिए। सर्वपितृ अमावस्या के दिन खासतौर से कुछ उपायों को करके आप अपने पूर्वजों और पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। आज हम आपको विशेष रूप से पितृपक्ष में आने वाले सर्वपितृ अमावस्या के दिन किये जाने वाले कुछ ख़ास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सर्वपितृ अमावस्या के दिन किये जाने वाले उपायों का महत्व 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन मुख्य रूप से उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि परिवार के सदस्यों को याद नहीं रहती है। इसके अलावा यदि श्राद्धपक्ष के दौरान किसी भी कारणवश पितरों के लिए पिंडदान या तर्पण की क्रिया नहीं की जाती है तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ ख़ास नियमों को अपनाकर उसकी पूर्ति की जा सकती है। इस दिन पितरों के आत्मा की शांति के लिए कुछ ख़ास नियम अपनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। इस साल सर्वपितृ अमावस्या 28 सितंबर को पड़ रही है। 

श्राद्धपक्ष 2019: सोलह दिनों के हर एक दिन है ख़ास महत्व, मिलता है विशेष आशीर्वाद !

सर्वपितृ अमावस्या के दिन इन नियमों को अपनाकर करें पितरों को प्रसन्न 

  • इस दिन मुख्य रूप से अपने पितरों के आत्मा की शांति के लिए आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उसे किसी तालाब में ले जाकर मछलियों को खिलाने से आपको पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है। 
  • पितृमोक्ष अमावस्या या सर्वपितृ अमावस्या के दिन विशेष रूप से किसी मंदिर में जाकर गरीब ब्रह्मणों को दान करें। इस दिन झाड़ू का दान करने से भी पितरों का आशीर्वाद आपके परिवार को मिल सकता है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन इन प्रमुख चीजों का दान करने से व्यक्ति को जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 
  • सर्वपितृ अमावस्या के दिन मुख्य रूप से शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना और उड़द की दाल, काले कपड़े एवं काले तिल का दान करना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। 
  • यदि आपने पितृपक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान नहीं किया है तो इस दिन विशेष रूप से एक नींबू के चार टुकड़े करके, अपने पितरों का स्मरण करते हुए उसे चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से भी आपको पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है। इस उपाय को करने से बुरी नजरों से भी परिवार की रक्षा होती है। 
  • इस दिन मुख्य रूप से सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर शिव जी का जलभिषेक करें। आप चाहे तो दूध से भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही साथ पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

पितृपक्ष विशेष : जानें पंचबलि कर्म के दौरान किन पांच जगहों पर रखा जाता है श्राद्ध का भोजन !

बहरहाल सर्वपितृ अमावस्या के दिन विशेष रूप से उपरोक्त नियमों को अपनाकर आप पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं और जीवन को सुखी बना सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.