राहु के यह उपाय दूर कर सकते हैं आपके जीवन की हर परेशानी

राहु ग्रह ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ज्योतिष के अनुसार वैसे तो इस ग्रह को पापी ग्रह कहा जाता है लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में यह अच्छे फल भी देता है। हालांकि मुख्य रूप से इसे मन और बुद्धि को विचलित करने वाला ग्रह माना जाता है। यदि कुंडली में राहु ग्रह अच्छी अवस्था में नहीं है तो यह व्यक्ति को गलत संगति में फंसा देता है। वहीं दशा-अंतर्दशा में भी यह कई बार प्रतिकूल परिणाम देता है। किसी जातक की कुंडली में राहु यदि खराब हो तो  ऐसा व्यक्ति शराब-सिगरेट जैसे बुरे व्यसनों को पालकर अपना ही अहित करता है। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिये राहु के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय बताएंगे। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात 

राहु के प्रतिकूल होने के लक्षण

यदि आपकी कुंडली में राहु ग्रह अच्छी स्थिति में नहीं है तो कुछ विशेष लक्षण आपको दिखेंगे। राहु के खराब होने से आपको छोटी-छोटी बातों पर भी अत्यधिक क्रोध आ सकता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों का पारिवारिक जीवन भी खराब होने लगता है, परिवार में कलह  की स्थिति बनने लगती है। जीवनसाथी से मनमुटाव होने लगता है और आसपास के माहौल से व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति सही निर्णय लेने में भी असमर्थ हो जाता है। वाद-विवाद की स्थिति बार-बार पैदा होने लगती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वहीं राहु की बुरी स्थिति के कारण सिर पर चोट लगने की संभावना भी रहती है। यदि आप भी ऐसी ही किसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको राहु के उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए अब हम आपको बताते हैं कि वह कौन से उपाय हैं जिनको करने से आप राहु की प्रतिकूलता को खत्म कर सकते हैं। 

राहु को शांत करने के उपाय

  • राहु के खराब होने से मन भ्रमित होने लगता है ऐसे में योग-ध्यान का निरंतर अभ्यास करना राहु को शांत करता है। 
  • राहु को भगवान शिव का भक्त माना जाता है, इसलिए राहु को शांत करने के लिए आपको प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी करना चाहिए। 
  • भगवान भैरव नाथ के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना भी राहु को शांत करता है। 
  • राहु को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना गया है। 
  • यदि विवाहित हैं तो ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखना भी राहु को प्रसन्न करता है। 
  • राहु को शांत करने के लिए शराब-सिगरेट आदि मादक पदार्थों का सेवन करने से बचें। 
  • सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी राहु के बुरे प्रभावों से बचाता है।  

ऊपर दिये गए उपायों को यदि आप मन से करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मकता अवश्य आएगी। इन उपायों की मदद से आपको राहु के शुभ फल मिलने शुरू होंगे। राहु के मजबूत होने से आपकी धार्मिक प्रवृति बढ़ेगी। बुद्धि तीक्ष्ण होगी और धन संपत्ति की भी प्राप्ति होगी। इसके साथ ही शुभ राहु व्यक्ति को अच्छा साहित्यकार और दार्शनिक भी बनाता है। 


सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.