जानें अपनी राशि अनुसार पेड़ लगाने का महत्व और इससे मिलने वाला फल

हम सभी ने अपने जीवन में कभी ना कभी तो पेड़ लगाया ही होगा लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपको आपकी राशि के अनुसार पेड़ लगाने से ऐसे लाभ मिल सकते हैं जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सोचा हो। बात पेड़ों की करें तो यह हरे भरे लहराते पेड़ न सिर्फ वातावरण को हरा-भरा रखते हैं बल्कि हमारे अंदर भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पेड़ पौधों से हमारी जिंदगी किस हद तक प्रभावित है यह हमें आपको बताने की आवश्यकता नहीं है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

पेड़ पौधों के इन्ही महत्व के चलते कहा जाता है कि, व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ और पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि, ज्योतिष के अनुसार आपको आपकी राशि के अनुसार कौन से पेड़ लगाना शुभ फलदाई साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: पेड़-पौधों द्वारा वास्तु उपचार

राशि अनुसार पेड़ लगाने के महत्व और इससे मिलने वाला फल

ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि, राशि के अनुसार यदि व्यक्ति अपने घर में या आसपास पेड़ लगाता है तो इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा सुधरती है और साथ ही जीवन में सुख शांति और समृद्धि हासिल होती है। तो आइए जानते हैं कि, मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को कौन से पेड़ पौधे लगाना शुभ साबित हो सकता है।

  • सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि के जातकों की, मेष राशि के जातकों के लिए आंवले का पेड़ और गूलर के पेड़ लगाना फलदाई साबित हो सकता है। इन पौधों को लगाने का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है जिससे आप हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहता है। 
  • वृषभ राशि के जातकों को जामुन और बबूल के पेड़ लगाना शुभ साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा इन पौधों और पेड़ों को लगाने से आपके जीवन से शनि के अशुभ प्रभाव को कम या दूर किया जा सकता है। 
  • मिथुन राशि, मिथुन राशि के लोगों को अगरु और बांस का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। 
  • कर्क राशि के जातकों को पीपल या नागकेसर का पेड़ लगाना शुभ साबित हो सकता है। यदि आप पीपल का पेड़ लगा नहीं सकते हैं तो आपको पीपल के पेड़ की देखभाल करने और उसकी पूजा करने की सलाह दी जाती है। 
  • सिंह राशि, सिंह राशि के जातकों को बरगद, पलाश और पाकड़ का पेड़ लगाना शुभ साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: घर के आस-पास दिखें ये पेड़ पौधे तो हो जाएँ सावधान

  • कन्या राशि, कन्या राशि के जातकों को चमेली और बेल पत्ते के पेड़ लगाने से जीवन में सकारात्मकता आती है और साथ ही आपको बुध ग्रह के शुभ प्रभाव भी मिलने लगते हैं। 
  • तुला राशि, तुला राशि के जातकों को अर्जुन और नागकेसर का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता हमेशा बनी रहती है। 
  • वृश्चिक राशि के जातकों को सेमल का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में हर काम में शुभ फल हासिल होता है। 
  • धनु राशि, धनु राशि के जातकों को राल, वेतस और कटहल का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है। इससे गुरु ग्रह प्रसन्न होते हैं और शुभ परिणाम देते हैं। 
  • मकर राशि, मकर राशि के जातकों को आक का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह की प्रसन्नता हासिल की जाती है। 
  • कुंभ राशि के जातकों को कदंब और आम का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से शनिदेव के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। 
  • मीन राशि के जातकों को मधुक और महुआ का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम बना रहता है और साथ ही जीवन में मानसिक शांति भी बनी रहती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.