अपनी राशि के अनुसार जानें असफलता की वजह, साथ ही जानें उपाय

कई बार व्यक्ति अपने जीवन में लाख कोशिशें करने के बाद भी असफल हो जाता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि हमारे जीवन में नकारात्मकता और उदासीनता धीरे-धीरे अपना घर बनाने लगती है। हम समझ नहीं पाते हैं कि आखिर तमाम कोशिशों के बावजूद ही कमी कहाँ रह जा रही है जिसकी वजह से हमें असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए आज आपकी किसी शंका का समाधान जानते हैं।

अपने इस विशेष आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के अनुसार असफलता की वजह के बारे में और साथ ही इन्हें दूर करने के या इनका निवारण करने के उपायों के बारे में भी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

राशि अनुसार असफलता की वजह और उसके निवारण के उपाय

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों को स्वभाव में बेहद ही चंचल माना गया है। ऐसे में वह बहुत ही जल्दी किसी चीज से अपना इंटरेस्ट खो देते हैं। यही वजह है कि उनकी रूचि आए दिन बदलती रहती है। ऐसे में कई बार आप केवल इसीलिए अपने हाथों से अच्छे-अच्छे और सफलता के मौके निकल जाने देते हैं क्योंकि आपको उन कामों में इंटरेस्ट नहीं होता है।

उपाय: हनुमान भगवान और भगवान शिव की पूजा करें मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

  • वृषभ राशि: इस राशि के लोग बहुत ही जल्दी अपने लिए एक कंफर्ट जोन तैयार कर लेते हैं और फिर इस कंफर्ट जोन से बाहर निकलना आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। नए काम और नई जिम्मेदारियों को लेने में आप हिचकते हैं और कई बार यही आप की असफलता की वजह बन जाता है।

उपाय: शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों में खीर बांटे। इसके अलावा लक्ष्मी जी की पूजा करें और छोटी कन्याओं को सफेद रंग की चीज या वस्तुओं का दान करें।

  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग बहुत सारे विकल्प मिल जाने की स्थिति में कंफ्यूज हो जाते हैं और साथ ही तब उन्हें निर्णय लेने में भी और असहजता महसूस होती है और यही कई बार आपके लिए असफलता की वजह बन जाती है।

उपाय: गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गाय को पालक या फिर हरे चने खिलाए।

  • कर्क राशि: इस राशि के लोग ज्यादातर भावनात्मक होकर सोचते हैं और ज्यादातर मामलों में दिमाग से ज्यादा दिल की बात सुनते हैं। कई बार आपके लिए यही असफलता की वजह बन जाता है।

उपाय: भगवान शिव की नियमित तौर पर पूजा करें। शुक्रवार और शनिवार के दिन विशेष तौर पर दान करें।

  • सिंह राशि: यूँ तो आप बेहद ही मेहनती होते हैं लेकिन यदि आप से किसी ने कह दिया कि आप इस काम को करने में सक्षम नहीं है तो आप उन लोगों की बात दिल पर ले कर अपनी खुद की मेहनत पर पानी डाल देते हैं। कई बार आपका यही कच्चे कान का होना आपके असफलता की वजह बनता है।

उपाय: सूर्य देव को रोजाना जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और शनिवार के दिन शनि देव से संबंधित चीजों का दान करें।

  • कन्या राशि: इस राशि के लोग खुद पर ही भरोसा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अक्सर परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि आप खुद की मेहनत और खुद की काबिलियत पर संदेह करने लगते हैं और कई बार यही आपके असफलता की वजह बन जाती है।

उपाय: बुधवार के दिन गणेश भगवान को लड्डू चढ़ाएं। तुलसी के पेड़ की पूजा करें और गरीब बच्चों में पुस्तकों का दान करें।

  • तुला राशि: इस राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं। हालाँकि आप कई बार दूसरों के साथ सामंजस्य बिठाने में असफल हो सकता है और यही आपकी असफलता की वजह बन जाता है।

उपाय: भगवान शिव और भैरव की नियमित रूप से पूजा करें और गरीबों की मदद करें।

  • वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों में यूं तो कई खूबियां होती है लेकिन आप अपनी खूबियों से ज्यादा तवज्जो अपनी नकारात्मकता को देते हैं। आप खुद को ही अपनी गलत चीजों के लिए जज करते हैं और अपने सबसे बड़े आलोचक भी आप खुद ही होते हैं और यही कई बार आपके असफलता की वजह बन जाती है।

उपाय: शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

  • धनु राशि: इस राशि के लोग बेहद ही मजाकिया स्वभाव के होते हैं। हालांकि आप चीज़ों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। विशेष तौर पर वहां जहां ज्यादा आवश्यकता होती है और कई बार आपकी यही बात आपकी असफलता की वजह बन जाती है। 

उपाय: गुरुवार के दिन बच्चों को पीली रंग की मिठाई खिलाएं और सूर्य को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।

  • मकर राशि: मकर राशि के लोग किसी भी काम को पूरा करने और उस को सफल करने के लिए अपने ऊपर दबाव डालने से भी नहीं कतराते हैं। हालांकि आपकी यही बात कई बार आपके खिलाफ काम कर जाती है और आपकी असफलता की वजह बन जाती है।

उपाय: रविवार को भैरव भगवान के दर्शन करें। गरीबों में भोजन बांटे और हमेशा अपना काम इमानदारी से करें।

  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को बेहद ही रचनात्मक बोला जाता है। हालांकि आप कई बार खुद अपने ऊपर भरोसा नहीं कर पाते हैं और यही वजह है कि जिन क्षेत्रों में आप नाम कमा सकते हैं वही आप को असफलता का सामना करना पड़ जाता है।

उपाय: शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें और रविवार को भगवान भैरव की पूजा और दर्शन करें।

  • मीन राशि: मीन राशि के लोग अपने अंदर चल रही बात या अपनी समस्या लोगों को खुलकर नहीं बता पाते हैं और कई बार भावनात्मक असंतुलन के चलते असफलता आपको अपना शिकार बना लेती है।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और पूजा के बाद मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *