रणवीर सिंह जन्मदिन विशेष (06 जुलाई) : जीवन में आने वाले हैं कुछ बड़े बदलाव

06 जुलाई को बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबसे ऊर्जावान अदाकार रणवीर सिंह का जन्मदिन है। ऐसे में आज के इस लेख में हम ज्योतिषीय आकलन और गणना के आधार पर इस बात का अनुमान लगाने वाले हैं कि रणवीर सिंह का आने वाला समय कैसा रहने वाला है लेकिन उससे पहले रणवीर सिंह के अब तक के सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-hi-1.gif

रणवीर सिंह का अब तक का सफर

रणवीर सिंह को आज के दौर में भला कौन नहीं जानता। बॉलीवुड के चमकते सितारों के बीच एक जाना माना चेहरा। रणवीर सिंह उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में ढलान का मुंह ज्यादा देखना नहीं पड़ा है। बैंड बाजा बारात फिल्म के बिट्टू शर्मा के किरदार से लेकर गली बॉय फिल्म के मुराद अहमद तक के किरदार के बीच में रणवीर सिंह ने देश-दुनिया में अपने करोड़ों फैंस बनाए लेकिन उनके इस सफर की शुरुआत कहाँ से हुई? आइये देखते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

साल 1985 में 06 जुलाई को जगजीत सिंह भवनानी और अंजू भवनानी के घर एक लड़के का जन्म हुआ, नाम रखा गया रणवीर सिंह। जगजीत सिंह भवनानी एक बिज़नसमैन थे और मुंबई में बसे हुए थे।  यही वजह थी कि रणवीर सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की। वे मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। वहाँ इंडियाना विश्वविद्यालय से उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री हासिल की। यह वही जगह थी जहां पहली बार रणवीर सिंह का थिएटर की दुनिया से साक्षात्कार हुआ था।

इसके बाद साल 2007 में रणवीर पढ़ाई पूरी करने बाद वापस मुंबई आ गए और उन्होंने एक कंपनी में बतौर एडवरटाइजिंग कॉपीरायटर काम करना शुरू कर दिया लेकिन रणवीर का इस काम में मन नहीं लगा। उन्हें थिएटर का चस्का लग चुका था। इसलिए ठीक इसी समय वे अपना पोर्टफोलियो देश के अलग-अलग निर्देशकों को भेजने लगे लेकिन कहीं भी सफलता हाथ नहीं लगी।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली 

तीन साल बाद यानी कि साल 2010 में रणवीर सिंह को शानू शर्मा ने बुलाया। शानू शर्मा यश राज फिल्म्स के कास्टिंग विभाग के अधिकारी थे। उन्होंने रणवीर सिंह को बताया कि यशराज फिल्म्स एक नयी फिल्म बनाने वाली है और उस फिल्म के निर्देशक मनीष सिंह को रणवीर सिंह की अदाकारी के विडियो काफी पसंद आए हैं, इस वजह से वे रणवीर को इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर साइन करना चाहते हैं। रणवीर ने हामी भर दी और जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इस फिल्म को देखने वाले हर दर्शक ने यही कहा कि बॉलीवुड को अपना नया सितारा मिल चुका है। फिल्म का नाम था बैंड बाजा बारात।

इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक आधा फ्लॉप फिल्मों को छोड़ दें तो रणवीर सिंह का करियर किसी ट्रेन की तरह सरपट भाग रहा है। रणवीर अब तक 05 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं और साल 2012 से लगातार प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स इंडिया में भारत के 100 सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले सितारों की सूची में शामिल रहे हैं। साल 2018 में रणवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। अब तक का रणवीर का सफर बहुत शानदार रहा है। ऐसे में उनके जन्मदिन को देखते हुए आज यह जानना बहुत रोचक रहेगा कि आने वाला समय रणवीर सिंह के लिए कैसा रहने वाला है।

 आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

रणवीर सिंह का भविष्य

रणवीर सिंह कई निर्माताओं के लिए एक अच्छे शो स्टॉपर और भीड़ का ध्यान खींचने वाले एक आकर्षक अभिनेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं। किसी ने मुझसे पूछा कि उनके फिल्मी करियर में उनका भविष्य कैसा दिखता है और उन्होंने 141 नंबर दिया। नीचे प्रश्न चार्ट है :

ये प्रश्न कुंडली आचार्य रमन के ज्योतिषीय गणना व अनुमान पर आधारित है।

रणवीर सिंह की कुंडली में चंद्रमा बृहस्पति के नक्षत्र में है। केपी चार्ट में बृहस्पति पांचवें और छठे भाव का स्वामी है। चार्ट उचित है।

इस चार्ट में चंद्रमा उप में है और चौथे घर में विराजमान है। वहीं चंद्रमा पांचवे घर को नकार रहा है लेकिन छठे भाव से ग्यारहवां है। चंद्रमा दसवें घर का स्वामी है। फिलहाल रणवीर सिंह के जीवन में बृहस्पति की महादशा चल रही है जो राहु के नक्षत्र उप में और शुक्र के उप उप में है। शुक्र नौवें भाव में है और राहु सातवें भाव में है। शुक्र 1-8 घरों पर शासन कर रहा है इस प्रकार उप स्तर पर बृहस्पति 16-04-2025 तक रणवीर सिंह के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इस दौरान ऐसी आशंका है कि रणवीर को इस अवधि में फिल्में तो मिल जाएंगी लेकिन उनकी फिल्मों की सफलता का अनुपात नाममात्र या फिर शून्य भी हो सकता है। 

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

रणवीर के जीवन में अगली महादशा शनि की होने वाली है जो चंद्रमा के नक्षत्र में और बुध के उप में होती है। केपी चार्ट में बुध आठवें भाव में है। ऐसे में कुंडली इस बात की भी आशंका जता रही है कि आने वाले वर्षों में रणवीर सिंह के वैवाहिक जीवन में कुछ गंभीर समस्याएं आ सकती हैं। ऐसी आशंका है कि इस दौरान दोनों ही पति-पत्नी काफी तकलीफ में रहेंगे। रणवीर के वैवाहिक जीवन में ये समस्या या तो बृहस्पति की महादशा में आ सकती है या फिर शनि की महादशा के दौरान उन्हें इसका सामना करना पड़ सकता है।

रणवीर सिंह की कुंडली को देखते हुए इस बात की भी आशंका है कि आने वाले सालों में हो सकता है कि रणवीर फिल्मी दुनिया से कुछ दूरी बना लें। ऐसी आशंका है कि वे स्वयं को बस विज्ञापनों तक ही सीमित रखें, कोई व्यवसाय शुरू करें या फिर वर्तमान में कर रहे व्यवसाय को ही आगे बढ़ाने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर लें।

अंत में रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे और माता रानी आप पर आशीर्वाद बनाये रखे, यही हम सब की कामना है। धन्यवाद!

आचार्य रमन जी से बात करने के लिए फोन/चैट की सुविधा उपलब्ध है। अभी उठाएं इसका फायदा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *