जानें क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी और किन राज्यों में है इसका खास महत्व!

रंग पंचमी होली का एक रूप है, जिसे चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार को मनाया जायेगा। रंग पंचमी का यह त्यौहार देवी-देवताओं को समर्पित होता है और इसे धनदायक भी माना जाता है। कई जगहों पर इस त्यौहार को श्री पंचमी भी कहा जाता है।

रंग पंचमी खासतौर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है रंगपंचमी में होली की तरह रंगों से खेलने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन जो रंग लोग इस्तेमाल करते हैं या फिर हवा में रंगों को उड़ाते हैं, उससे देवी-देवता आकर्षित होते हैं। तो चलिए आपको इस लेख के द्वारा रंग पंचमी से जुड़ी और भी रोचक बाते बताते हैं –

रंग पंचमी मुहूर्त 

पंचमी तिथि आरंभ

1 अप्रैल- 11:00 बजे
पंचमी तिथि समाप्त 

2 अप्रैल- 8:15 मिनट


क्यों मनाते हैं रंग पंचमी? 

रंग पंचमी त्यौहार का इतिहास काफी पुराना है। पुराने समय में होली का त्यौहार कई दिनों तक मनाया जाता था। उस समय रंगपंचमी होली का अंतिम दिन माना जाता था और इस दिन के बाद कोई भी रंग नहीं खेलता था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इस दिन पूजा करने से कुंडली में मौजूद बड़े से बड़ा दोष भी काफी हद तक कम हो जाता है। 

महाराष्ट्र की रंग पंचमी

महाराष्ट्र में होली के बाद पंचमी के दिन रंग खेलने की परंपरा है। यहां रंग वाली होली यानि धुलंडी से लेकर पंचमी तिथि तक जमकर होली खेलते हैं और रंग पंचमी इस पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन लोग रंग खेलने के लिए सूखे गुलाल का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही खास प्रकार के भोजन भी बनाए जाते हैं, जिसमें पूरनपोली अवश्य होती है। ऐसा माना जाता है कि मछुआरों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। वह इस दिन नाचते, गाते और खूब मस्ती करते हैं। रंग पंचमी के दिन जगह-जगह पर दही-हांडी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, इस दौरान महिलाएं मटकी फोड़ने वालों पर रंग फेंकती हैं। जो भी मटकी फोड़ने में सफल होता है उसे पुरस्कार दिया जाता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

राजस्थान में रंग पंचमी

राजस्थान में रंग पंचमी के दिन खासतौर से जैसलमेर में यह त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन जैसलमेर के मंदिरों में लोकनृत्यों में डूबा वातावरण देखने को मिलता है। रंग पंचमी के दिन लोग हवा में नारंगी और फिरोजी रंग उड़ाते हैं। 

इंदौर में रंग पंचमी

मध्यप्रदेश के नगर इंदौर में रंग पंचमी को पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। इस दिन पूरे शहर में धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाता है और लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। बता दें इस जुलूस को वहां के स्थानीय लोग “गेर” कहते हैं। इस जुलूस में सभी धर्म व जाति के लोग हिस्सा लेते हैं। पूरा इंदौर इस दिन अलग-अलग रंगों में रंगा नजर आता है। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

रंग पंचमी के दिन ज़रूर करें ये काम

  • रंग पंचमी के दिन जल में गंगाजल डालकर मुंह-हाथ ज़रूर धोना चाहिए। 
  • मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, इसलिए धन लाभ के लिए इस दिन मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अवश्य चढ़ाएं।
  • माँ को फूल अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माँ जल्दी प्रसन्न होती हैं। 
  • मां लक्ष्मी के सामने रंग पंचमी वाले दिन फूलों की अगरबत्ती जलाएं।
  • मां लक्ष्मी को सफेद चीजें पसंद है, इसलिए इन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएँ।

आशा करते हैं कि इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद! 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *