रणबीर और आलिया की लव स्टोरी कितनी होगी सफल ? जानिए कितने कॉम्पैटिबल है दोनों

बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित लव बर्ड्स के रूप में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी उभर कर सामने आ रही है। ज़ी सिने अवॉर्ड्स मे उनकी परफॉर्मेंस को देख, जानने की उत्सुकता हुई कि यह कपल एक दूसरे के साथ कितने कंपैटिबल हैं। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि इन दोनों बहुचर्चित पर्सनेलिटीज के पंच तत्व व पंच राशियों के आधार पर इनकी कंपैटिबिलिटी कैसी रहेगी।

नाम राशि से जानें कितने कम्पैटिबल है रणबीर और आलिया

सबसे पहले बात करते हैं नाम राशि की। आलिया भट्ट की नाम राशि मेष है, जिसका स्वामी मंगल व तत्व अग्नि है। ऐसा व्यक्ति साहसी, ऊर्जावान, तेजस्वी व्यक्तित्व का मालिक होता है। उनकी चाल में शाही अंदाज होता है और वे चुनौतियों का सामना उदारता से करते हैं। ऐसे लोग प्रायः स्वाभिमानी भी होते हैं। वहीं रणबीर कपूर की नाम राशि तुला है, जिसका स्वामी शुक्र व तत्व वायु है। ऐसा व्यक्ति अपनी उच्च नैतिक सिद्धांतों से बंधा रहता है। ऐसा व्यक्ति मूडी भी होता है लेकिन सेंस ऑफ ह्यूमर उनमें कमाल का होता है। जिसके चलते आसपास के लोग उनके साथ रहना पसंद करते हैं। यहीं कारण है की आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की कंपनी को बहुत इंजॉय करती हैं । लेकिन इनका मेल अग्नि और वायु का मिलन है, जिस वजह से दोनों को रिश्ते में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए रणबीर कपूर को अपनी नीति कुशलता का प्रयोग कर इस रिश्ते को सहेज कर रखने की आवश्यकता है।

जानें जन्मदिवस संस्कार की महत्ता और संपूर्ण विधि

सौर राशि के आधार पर जानें कितने कॉम्पैटिबल हैं दोनों

सौर राशि अनुसार अर्थात जन्म तिथि के अनुसार भी रणबीर तुला राशि के हैं, वही आलिया मीन राशि की है। मीन राशि का तत्व जल और स्वामी गुरु है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से दुर्बल होता है। वे स्थितियों को भापने में कमज़ोर भी होते हैं। वो अपने साथी को भरपूर समर्पण के साथ प्यार देते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। इस लिहाज से रणबीर को अपनी समझदारी से आलिया की फीलिंग्स को रिस्पेक्ट देना होगा।

लग्न कुंडली के आधार पर जानें कितने कॉम्पैटिबल हैं दोनों

लग्न कुंडली के अनुसार आलिया मकर राशि की है, जिसका तत्व पृथ्वी और स्वामी शनि है। जो उन्हें मितव्ययी, स्व केंद्रित व स्व अनुशासित बनाता है। वे दूसरे को आगे रखकर स्वयं प्रसन्नचित रहते हैं। ऐसे लोग नकारात्मक सोच से जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। वहीं रणबीर की लग्न राशि वृश्चिक है जिसका तत्व जल है और स्वामी मंगल है। ऐसे व्यक्ति किसी से बेवजह उलझना पसंद नहीं करते। हालांकि धोखा खाने पर सामने वाले को सजा़ देने से भी नहीं चूकते। इस लिहाज से आलिया को एक डिवोटेड पार्टनर का रोल निभाना होगा। वहीं रणबीर को अपनी प्राथमिकता और डिसिप्लिन के अनुसार स्वयं को ढालने की आवश्यकता है। इससे दोनों के रिश्ते को मजबूती मिलेगी।

चंद्र राशि के आधार पर जानें कितने कॉम्पैटिबल हैं दोनों

आलिया की चंद्र राशि वृश्चिक है जिसके चलते मानसिक तौर पर आलिया समर्पित, समायोज्य और क्रिएटिव हैं। वो जल्द ही सभी पर विश्वास कर लेती है। जीवन में आ रहे चैलेंज  का वे बड़ी निडरता से मुकाबला करती हैं। लेकिन सामने वाले से धोखा वह कदापि बर्दाश्त नहीं करती। वहीं रणबीर की चंद्र राशि मकर है। जिसके चलते वे परंपरावादी व दृढ़ निश्चयी हैं। उनमें आकर्षण शक्ति भरपूर है जिसके चलते आसपास के लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। आलिया के साथ रिश्ते में स्थिरता बनाने के लिए उन्हें आलिया के समर्पण भाव का आदर करना होगा। साथ ही समय समय पर स्वयं को पीछे रख, उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग देना होगा।

चंद्र राशि गणक(कैलकुलेटर) : अपनी चंद्र राशि जानिए

अंक ज्योतिष के आधार पर जानें कितने कॉम्पैटिबल हैं दोनों

अंक ज्योतिष के अनुसार आलिया का मूलांक 6 है, जिसका स्वामी शुक्र है। ऐसा व्यक्ति सुंदर, मनमोहक, गोल चेहरे, साफ त्वचा व सौम्य मुस्कान और आकर्षक व्यक्तित्व का मालिक होता है। वे सदैव कम उम्र के दिखते हैं। आलिया में भी ये सभी गुण निहित हैं। वो कोमल ह्रदय और शांतिप्रिय स्वभाव की हैं। ऐसे लोग प्रेम के भूखे होते है। वे ना किसी का विरोध करते हैं ना ही सहते हैं। अपने प्रेम संबंध को ईमानदारी से निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। सुंदर होने के साथ-साथ ऐसा व्यक्ति सुंदर वस्तु या व्यक्ति से जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं। वहीं रणबीर का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। इस लिहाज़ से रणबीर सूर्य की भांति तेजमयी और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं, हर कार्य को दक्षता से निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 व मूलांक 6 वाले व्यक्ति एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं। इस लिहाज़ से वे अलग-अलग विशेषताओं के होते हुए भी एक दूसरे के साथ चुंबक के ध्रुव की भांति मिलजुल कर रहते हैं।  

अगर हम आलिया और रणबीर के गुणों का मिलान करें तो कुल मिलाकर 36 में से उनके 20 गुण मिलते हैं। वे दोनों ही निम्न मांगलिक हैं जिसके अंतर्गत उनका विवाह भी अधिमान्य है।

फ्री कुंडली मिलान के लिए क्लिक करें।

हमारी शुभकामना उनके साथ है, वे आगे भी एक दूसरे के साथ प्रेम भाव और सुख के साथ रहे।  

दीप्ति जैन
आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ

दीप्ति जैन एक जानी-मानी वास्तुविद हैं, जिन्होंने पिछले 3 सालों से वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में अपने कौशल और प्रतिभा को बखूबी दर्शाया है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। दीप्ति जैन न केवल वास्तु बल्कि सामाजिक मुद्दों, हस्‍तरेखा विज्ञान, अध्यात्म, कलर थेरेपी, सामुद्रिक शास्त्र जैसे विषयों की भी विशेषज्ञ हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *