रामनवमी 2021 पर पांच ग्रहों का महासंयोग : जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

चैत्र नवरात्रि और रामनवमी का आगमन हर बार जातकों के अंदर पैदा करता है अद्भुत उत्साह और उमंग। इस शुभ अवसर की शुभता को और बढ़ाने के लिए एस्ट्रोसेज लाया है एस्ट्रोसेज नवरात्रि धमाका। पाएं एस्ट्रो प्रोडक्ट्स और सर्विस पर भारी छूट। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए नीचे दिये गए बटन पर अभी क्लिक करें।

आइये अब जानते हैं रामनवमी के अवसर पर बन रहे पांच ग्रहों के महासंयोग और इसका आपके जीवन पर पड़ने वाले ज्योतिषीय प्रभाव के बारे में।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही भगवान राम के भक्तों के अंदर रामनवमी का उत्साह फूट पड़ता है। भगवान राम उन देवताओं में से एक हैं जो कि सनातन धर्म में न सिर्फ पूजनीय हैं बल्कि अनुकरणीय भी हैं। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा गया है। यही वजह है कि सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच प्रभु श्री राम का बहुत ही ज्यादा महत्व है। ऐसे में रामनवमी के त्यौहार का उत्साह राम भक्तों के बीच दिखना हमें आश्चर्यचकित नहीं करता है।

मान्यता है कि अयोध्या के नरेश और सूर्यवंशी भगवान श्री राम का जन्म रामनवमी के दिन ही हुआ था। हर साल देश भर में रामनवमी का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन को मनाया जाता है। इस दिन माता भगवती के नौवें रूप माँ सिद्धिदात्री की भी पूजा होती है। इस साल यानी कि साल 2021 में रामनवमी 21 अप्रैल को बुधवार के दिन पड़ रही है। 

रामनवमी से जुड़े उपाय और पूजा विधि जानने के लिए अभी बात करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से

आपको बता दें कि साल 2021 की रामनवमी हम सभी के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाली है क्योंकि इस बार पूरे नौ साल बाद रामनवमी के शुभ अवसर पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। जाहिर है कि ग्रहों के इस शुभ संयोग का हम सभी पर शुभ या अशुभ प्रभाव तो पड़ेगा ही। यही वजह है कि आज इस लेख में हम आपको इन ग्रहों के संयोग का आपकी राशि के अनुसार आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, इस बात की जानकारी देने वाले हैं लेकिन उससे पहले आइये इन ग्रहों के संयोग के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दे देते हैं।

नौ सालों बाद रामनवमी पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग

साल 2021 में रामनवमी के दिन पांच ग्रहों यानी कि सूर्य,चंद्र, बुध, शुक्र और शनि का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल रामनवमी के दिन यानी कि 21 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी जो कि 08 बजकर 15 तक रहेगा।

आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्री राम का जन्म कर्क लग्न और कर्क राशि में हुआ था। यही वजह है कि इस बार रामनवमी पर लग्न में स्वग्रही चंद्रमा का मौजूद होना सभी को सुख व शांति प्रदान करेगा। वहीं रामनवमी की सुबह पुष्य नक्षत्र और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र के होने की वजह से यह दिन और भी ज्यादा शुभ बन रहा है।

इस दिन पूरे दिन चंद्रमा स्वयं की राशि यानी कि कर्क में मौजूद रहने वाला है। वहीं सप्तम भाव में स्वग्रही शनि जबकि दशम भाव में सूर्य, शुक्र और बुध मौजूद रहेंगे। ग्रहों की इस खास स्थिति की वजह से इस बार की रामनवमी बेहद शुभ रहने वाली है और जातकों को इस दिन पूजा-पाठ का विशेष लाभ मिलेगा।

रामनवमी तिथि व शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आरम्भ : 21 अप्रैल को रात 12 बजकर 43 मिनट पर।

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समापन : 22 अप्रैल को रात 12 बजकर 35 मिनट पर।

रामनवमी शुभ पूजा मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक।

पूजा मुहूर्त की अवधि : 02 घंटे 36 मिनट

पांच ग्रहों के महासंयोग: क्या पड़ेगा सभी 12 राशियों पर असर

आइये अब एक नज़र सभी बारह राशियों पर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि इस अद्भुत महसाबयोग का इन राशियों पर क्या पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नए काम के अवसर बन सकते हैं। घर के बुजुर्गों का आपको सहयोग मिलने की संभावना है। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकते हैं और समाज पर आपका प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आपको कोशिश इस बात की करनी है कि आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें वरना इसका फायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में तर्क को समझें और उसे ही आधार मान आगे बढ़ने का प्रयत्न करें। सगे-संबंधियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें।

वृषभ राशि

वृष राशि के लिए यह ग्रहों का योग काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी सूचना और संपर्कों के बल पर कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव बनाने में सफल होते दिख सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों से बेहतर तालमेल बनाने में सक्षम रहने की वजह से आपको उनसे अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। किसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने का योग भी बन रहा है। आय तो बढ़ेगी लेकिन व्यय भी बढ़ेगा जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह संयोग आर्थिक दृष्टिकोण से काफी शुभ रहने वाला साबित हो सकता है। बैंकिंग से जुड़ा कोई भी कार्य जैसे कि लोन इत्यादि इस दिन आपको शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। नए व शुभ अवसरों की अधिकता देखने को मिल सकती है। शुभ प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। वहीं लाभ का प्रतिशत उम्मीद के अनुरूप बने रहने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक इस दिन स्वयं को एक बेहतर प्रबंधक महसूस कर सकते हैं। प्रबंधन संबंधी कार्य और क्षमता में विकास देखने को मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। इस दिन आप कोई नया कार्य शुरू या फिर शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रकार की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस दिन बेहतर आर्थिक प्रबंधन पर ज़ोर देते नजर आ सकते हैं। खर्च और निवेश की सकारात्मक स्थिति आपका मनोबल बढ़ा सकती है। दूर अटके किसी कार्य के दोबारा शुरू होने की संभावना बन रही है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है लेकिन इस दौरान आपको न्यायिक मामलों में संयम बरतने की सलाह दी जाती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में इस दिन किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएँ। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस दिन अपने लाभ पर एकाग्रचित्त होने की जरूरत है। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। इस दिन आप अपनी योग्यता और अनुशासन से करियर और व्यापार के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आपके द्वारा शुरू किए गए किसी भी कार्य के सफल होने की संभावना ज्यादा है।

चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के शुभ अवसर पर एस्ट्रोसेज लेकर आया है नवरात्रि धमाका। अवसर का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए बटन परअभी क्लिक करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक प्रगति का दिन साबित हो सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यक्षेत्र में बेहतर सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। इस दिन प्रबंधन संबंधी मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। किसी प्रकार के प्रशासनिक कार्य में भी हाथ बंटाते दिख सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह दिन शुभ रहने की संभावना है। इस दिन किसी भी कार्य को करने में आपके प्रयासों को आपके भाग्य का साथ मिलेगा जिससे शुभ फल प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय आपके लिए बेहतर साबित रह सकता है। आपके शत्रु इस दौरान शांत रहेंगे और किसी प्रकार की अप्रत्याशित सफलता से आपका मन उत्साहित रह सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के कारोबार में वृद्धि की संभावना है। बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी राय पर अमल करें। किसी प्रकार के प्रतिस्पर्धा से आपके पक्ष में परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। इस दिन आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और इससे जुड़ी कोई भी लापरवाही ना करें।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वे जरूरी कामों में ढील न दें। इस दिन आपकी कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से मनोवांछित परिणाम मिलने की संभावना है। करियर और कारोबार के क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक अपने मेहनत और लगन से खुद की जगह बनाते दिख सकते हैं जिस वजह से इनकी सराहना भी हो सकती है। इस दिन समाज में आपकी स्वीकार्यता बढ़ती दिख सकती है। आपको सलाह है कि आप स्वयं के द्वारा की गयी छोटी गलतियों से सीख लें और उसके दोहराव से बचें। किसी भी तरह के नीतिगत मामले में धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन किसी भी प्रकार के संकोच को त्याग कर आगे बढ़ने का दिन है। किसी भी कार्य में आप इस दिन बेहतर सफलता हासिल करते नजर आ सकते हैं। इस दिन आपको सभी वर्गों के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है जिस वजह से मन प्रसन्न रहेगा। करियर और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.