सालों बाद रामनवमी पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी श्रीराम की कृपा; धन-दौलत की नहीं होगी कमी!

राम नवमी को सनातन धर्म में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2024 में रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त के अंतर्गत हुआ था, उस समय से ही इस तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही, चैत्र नवरात्रि का यह अंतिम दिन भी होता है। बता दें कि इस बार की राम नवमी बेहद ख़ास होने वाली है क्योंकि इस दिन शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको राम नवमी पर बनने वाले शुभ योगों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा, किन राशियों पर बरसेगी राम जी की कृपा, इससे भी आपको अवगत करवाएंगे।

 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने की वजह से देशभर में मां दुर्गा को विदा करने के साथ-साथ राम जन्मोत्सव को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर अयोध्या समेत देशभर के सभी राम मंदिरों को सजाया जाता है और विशेष धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस बार की रामनवमी बेहद शुभ होने वाली है क्योंकि इस दिन दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं इस विशेष योग के बारे में। 

रामनवमी 2024 पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग  

ज्योतिष के अनुसार, राम नवमी के दिन चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान होगा और ऐसे में, कर्क लग्न का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि भगवान श्री राम के जन्म के समय सूर्य महाराज दशम भाव में अपनी उच्च राशि में उपस्थित थे। इस प्रकार, सालों बाद रामनवमी तिथि पर सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में होने के साथ-साथ दसवें भाव में भी मौजूद होंगे और ऐसे में. गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि जब श्रीराम का जन्म हुआ था, उस समय उनकी जन्म कुंडली में गजकेसरी योग निर्मित था। रामनवमी 2024 पर बनने वाले इस शुभ योगों का लाभ कुछ विशेष राशियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

रामनवमी पर बन रहे शुभ संयोग से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि में रामनवमी पर सूर्य देव के साथ-साथ गुरु ग्रह भी उपस्थित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको जीवन में चल रही हर परेशानी से मुक्ति मिलेगी और संतान या परिवारजनों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा और ऐसे में, आपको पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ होगा। साथ ही, परिवार में चल रहा तनाव भी दूर होगा और प्रेम जीवन से भी समस्याओं का अंत हो जाएगा। रिश्ते में मधुरता आएगी और आपके जीवन से तमाम परेशानियां अब समाप्त होंगी। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए रामनवमी 2024 बहुत शुभ साबित होगी। इन जातकों ने जो सपने देखे थे, लेकिन किसी कारणवश वह पूरे नहीं हो पा रहे थे, अब वह पूरे हो सकते हैं। इस अवधि में आपके वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। राम जी आपके परिवार में चल रही समस्याओं का दूर करेंगे और साथ ही, इन लोगों के लिए धन लाभ के मार्ग प्रशस्त करेंगे जिसके चलते आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे। तुला राशि वालों को करियर और बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों पर इस साल रामनवमी पर श्री राम की विशेष कृपा बनी रहेगी। इन लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और ऐसे में, आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। घर-परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिताएगा। साथ ही, मीन राशि के जातकों के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। यह जातक अगर सट्टेबाजी या व्यापार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप बचत भी कर सकेंगे। आपकी रूचि अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी जिसके चलते आप परिवार या दोस्तों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.