रक्षाबंधन 2021 विशेष: राशिनुसार अपने भाई को किस रंग की राखी बांधना होगा शुभ ?

रक्षा बंधन का आगाज़ हो चला है। वर्ष 2021 में ये पर्व 22 अगस्त 2021-रविवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन (Raksha bandhan 2021) भारत के हर एक हिस्से में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है, जिसका इंतज़ार हर भाई बहन को रहता है। रक्षाबंधन का त्यौहार हिन्दू धर्म में बेहद खास महत्व रखता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त पर ही राखी बांधने का रिवाज है। रक्षाबंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 2021 में 22 अगस्त को रविवार के दिन मनाया जाएगा। तो आइए सबसे पहले जान लेते है, इस साल 2021 में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से करें, हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से फोन पर बात!

 रक्षाबंधन 2021 शुभ मुहूर्त और समय

रक्षाबंधन 202122 अगस्त 2021-रविवार
राखी बांधने का मुहूर्त06:14:56 से 17:33:39 तक
अवधि11 घंटे 18 मिनट
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त13:41:57 से 16:18:03 तक

नोट: ऊपर दिया गया मुहूर्त नई दिल्ली के लिए उपयोगी होगा। अपने शहर का  मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

रक्षाबंधन 2021 पर भी कोरोना का ग्रहण 

कोरोना संक्रमण के कारण, वर्ष 2021 में भी इस पर्व का रंग थोड़ा फीका रहने वाला है। हर साल जिस त्यौहार को लेकर महीनों पहले ही लोग तैयारियों में लग जाते हैं, बाज़ार सज जाते हैं, उसे पिछले दो सालों से लॉकडाउन और अब आंशिक लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ये पावन पर्व, इस साल कई मायनों में बेहद ख़ास संयोग बना रहा है। जिसके चलते इस वर्ष का रक्षाबंधन कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण और विशेष रहने वाला है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

रक्षा बंधन पर सुंदर संयोग 

एस्ट्रोसेज के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ सुनील बारमोला जी के अनुसार, वर्ष 2021 में रक्षा बंधन पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान गजकेसरी योग के साथ शोभन, अमृत योग का महासंयोग का अनोखा संयोग भी बन रहा है, जिससे इस वर्ष ये पावन पर्व विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

आचार्य सुनील बरमोला जी से सीधे बात कर बनाए, इस पर्व को और भी शुभ

सबसे विशेष बात इस साल इस पर्व की यह होगी कि इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा जिसके कारण बहनें पूरे दिन अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्राकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

चलिए अब जानते हैं आखिर आपको इस वर्ष अपनी राशि के अनुसार, किस रंग की राखी बांधनी या बंधवानी चाहिए। माना जाता है कि यदि इस दिन बहन अपने भाई की राशिनुसार उनको राखी बांधती है तो, उन्हें इस संयोग से और अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइये अब हम आपको बताते हैं कि राशि अनुसार कौन से रंग की राखी पहनना आपके लिए इस वर्ष रहेगा शुभ…. 

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत 

राशिनुसार बांधें भाई की कलाई पर राखी

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। ऐसे में यदि मेष राशि वाले भाईयों को उनकी बहनें लाल रंग की राखी बांधें, तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

वृषभ राशि 

शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे में इस वर्ष इस राशि के भाईयों की कलाई पर, उनकी बहनों द्वारा नीले रंग की राखी बांधना अधिक फलदायी सिद्ध होगा।  

मिथुन राशि 

मिथुन राशि का स्वामी बुध देव को माना गया है। इसलिए मिथुन राशि के भाईयों की कलाई पर, उनकी बहनों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि इससे भाई की तार्किक शक्ति का विकास होगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा होते हैं। इसलिए कर्क राशि वाले भाईयों की कलाई पर यदि बहनें सफ़ेद रंग की राखी बांधें तो, इससे उन्हें सेहत से जुड़ी हर समस्या से निजात मिल सकेगी।  

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्य देव को माना गया है। इस वर्ष यदि इस राशि के भाईयों की कलाई पर उनकी बहनों द्वारा, पीले या लाल रंग की राखी बांधी जाए, तो इससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि 

बुध देव को कन्या राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में इस वर्ष कन्या राशि के भाईयों की कलाई पर यदि उनकी बहने गहरे हरे रंग की राखी बांधती हैं तो, इससे भाइयों को अपने सभी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।   

तुला राशि 

तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। ऐसे में इस राशि के भाईयों की कलाई पर, उनकी बहनों को गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाइयों को दीर्घायु प्रदान होती है।  

किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछें

वृश्चिक राशि 

मंगल देव वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। ऐसे में यदि इस दिन वृश्चिक राशि के भाईयों की कलाई पर बहनें लाल, या मेहरून रंग की राखी बांधें, तो इससे उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति होते हैं। इसलिए इस वर्ष इस राशि के भाईयों की कलाई पर, बहनों को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करने की शक्ति मिलेगी। 

मकर राशि 

शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना गया हैं। इसलिए शनि देव की विशेष कृपा और उत्तम फलों की प्राप्ति हेतु, मकर राशि के भाईयों की कलाई पर बहनों को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। 

कुंभ राशि 

मकर के साथ ही कर्मफल दाता शनिदेव, कुंभ राशि के भी स्वामी होते है। ऐसे में यदि इस वर्ष कुंभ राशि वाले भाईयों की कलाई पर उनकी बहनें, गहरे रंग की राखी बांधती है तो, इससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।  

मीन राशि 

गुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में इस राशि के भाईयों की कलाई पर, बहनों को पीले रंग की ही राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होगी और वो हर रोग से निजात पाने में सक्षम होंगे।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर 

हम आशा करते हैं कि आपको  हमारा ये लेख पसंद आया होगा। हमारे साथ जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.