राशि अनुसार जानें किस रंग की राखी पहनना आपके लिए है शुभ !

इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 15 अगस्त को मनाया जाना है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधेंगी। आज हम आपको बताते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार आपको किस रंग की राखी बांधनी या बंधवानी चाहिए। इस दिन यदि बहन भाई की राशि अनुसार उनको राखी बांधती है तो उन्हें अच्छे फलों की प्राप्ति होती है और इसे बहुत शुभ भी माना जाता है। तो आइये अब हम आपको बताते हैं कि राशि अनुसार कौन से रंग की राखी पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष

इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी पहननी चाहिए क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल है। अत: यदि बहनें इस दिन भाईयों की कलाईयों पर लाल रंग की राखी बांधें तो अति शुभ होगा।

वृषभ

शुक्र के स्वामित्व वाले इस राशि के जातकों को बहनों द्वारा नीले रंग की राखी पहनाई जानी चाहिए।

मिथुन

इस राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए इस राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

कर्क

इस राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है इस लिए इस राशि के जातकों को पीले या सफेद रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

सिंह

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों को अपनी कलाई पर पीली, गुलाबी या सुनहरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

कन्या

इस राशि के जातकों को सफेद या हरे रंग की राखी अपनी बहनों से बंधवानी चाहिए क्योंकि इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है।

तुला

इस राशि का स्वामित्व शुक्र ग्रह को हासिल है इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद या नीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है अत: बहनों को इन्हें लाल या गुलाबी रंग की राखी पहनाई जानी चाहिए।

धनु

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है इसलिए इस राशि वालों को पीली या चंदन के रंग वाली राखी पहननी चाहिए।

मकर

इस राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है इसलिए बहनों को इनकी कलाई पर गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि का स्वामित्व भी शनि देव को ही हासिल है इसलिए इन जातकों को गहरे रंग की या रुद्राक्ष से बनी राखी पहननी चाहिए।

मीन

इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है इसलिए सुनहरे पीले रंग की राखी पहनाई जानी चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.