इस रक्षाबंधन भाई को राखी बांधते समय ज़रूर करें इस मंत्र का उच्चारण !

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2021 में रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त, रविवार  को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और ख़ुशियों के लिए प्रार्थना करती हैं। 

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

हम सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में कोई भी पवित्र कर्म बिना मंत्रों के पूरे नहीं माने जाते। तो चलिए आज इस लेख में आपको एक ऐसे पवित्र मंत्र के विषय में बताते हैं, जिसका उच्चारण बहनों को राखी बांधते समय ज़रूर करना चाहिए। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से करें, हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से फोन पर बात!

रक्षाबंधन 2021 शुभ मुहूर्त और समय

रक्षाबंधन 202122 अगस्त 2021-रविवार
राखी बांधने का मुहूर्त06:14:56 से 17:33:39 तक
अवधि11 घंटे 18 मिनट
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त13:41:57 से 16:18:03 तक

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

राखी बांधते समय इस मंत्र का करें उच्चारण

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित होता है, जो न जानें कई सालों पहले से मनाया जाता है। इस त्यौहार का उल्लेख महाभारत, भविष्य पुराण और मुग़ल काल के इतिहास में भी देखने को मिलता है। रक्षाबंधन से जुड़ी एक पौराणिक कथा के विषय में हम आपको आगे अपने इस लेख में बताएंगे। फ़िलहाल इतिहास के पन्नों में कई जगहों पर यह ज़िक्र भी मिलता है कि जब भी किसी व्यक्ति की कलाई पर कोई भी रक्षा सूत्र बांधा जाए, तो उस समय जातक को नीचे बताये मंत्र का उच्चारण ज़रूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सौभाग्य और आयु में वृद्धि होती है। 

अधिकांश लोग आज भी इसका विधिवत पालन करते हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार में भी बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र(राखी) बांधती है। मान्यता है कि इस विशेष मंत्र का उच्चारण करते हुए यदि भाई की कलाई पर राखी बांधी जाए, तो इससे भाई-बहन का रिश्ता और भी मज़बूत होता है और भाई दीर्घायु होता है। चलिए जानते हैं इस दिव्य मंत्र के बारे में-

येन बद्धो बलि: राजा दानवेन्द्रो महाबल:!

तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल !!

इस मंत्र का अर्थ है कि जिस रक्षासूत्र से शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा महान बलि को बांधा गया था, उसी पवित्र सूत्र को मैं तुम्हारी कलाई पर बांधती हूं, जो तुम्हारी हमेशा रक्षा करेगा और हर विपरीत परिस्थिति से तुम्हें बचाएगा। 

भाई को रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद बोलना चाहिए, कि जिस रक्षासूत्र से महान राजा दानवेन्द्र बलि को बांधा गया था, उस पवित्र सूत्र के बंधन की कसम खाता हूँ कि बहन, मैं तुम्हारी हर विपत्ति में, हर परेशानी में सदैव रक्षा करुंगा।

किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछें

द्रौपदी ने भी इस देवता को बाँधी थी राखी  

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक कहे जाने वाले इस त्यौहार को प्राचीन काल से ही मनाया जाता है। इस पर्व के पीछे कई पौराणिक मान्यताएं भी बताई गयी है। एक कहानी के अनुसार, महाभारत काल के समय में शिशुपाल का वध करते समय भगवान श्री कृष्‍ण की एक उंगली कट गई थी। जब द्रौपदी की नज़र भगवान कृष्ण की कटी हुई उंगली से निकलने वाले खून पर पड़ी तो वो घबरा गई और जल्दी-जल्दी में तुरंत अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर और श्री कृष्‍ण की उंगली पर उस कपड़े को बांध दिया जिससे खून का निकलना तुरंत ही बंद हो गया। ये घटना सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि को ही घटी थी। ऐसा माना जाता है कि इस घटना के बाद से ही राखी बांधने की परंपरा की शुरुआत हुई और राखी का त्यौहार दुनियाभर में आज तक मनाया जाता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर 

आशा करते हैं रक्षाबंधन के बारे में इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.