प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर जताई जल संकट पर अपनी चिंता, प्रधानमंत्री भी आए सामने

देश के कई हिस्सों में इन दिनों जल संकट की समस्या बेहद गंभीर बनी हुई है। चेन्नई, महाराष्ट्र और बुंदेलखंड में विशेष रूप से पानी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है। दूसरी तरफ देश के कई अन्य हिस्सों में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। लिहाजा पानी की समस्या एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है। इस बाबत सोमवार की सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने जल संकट पर अपनी गंभीर चिंता जताई है।

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इस प्रकार से जताई जल संकट पर चिंता

इस समय देश के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण हिस्से हैं जो खासतौर से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें चेन्नई, महाराष्ट्र और बुंदेलखंड का नाम प्रमुख है। बता दें कि प्रियंका गाँधी ने विशेष रूप से जल संकट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र, चेन्नई और बुंदेलखंड में पानी की समस्या एक राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है जो की राष्ट्रीय चिंता का विषय है।”

उन्होनें आगे लिखा है कि इस जल की बढ़ती कमी हम सभी के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है, जल है तो जीवन है। प्रियंका ने लिखा कि हम सभी को आगे बढ़कर इस संकट को दूर करने का प्रयास करना चाहिए, कहीं ऐसा ना हो कि बहुत देर हो जाए। इसके साथ ही उन्होनें ट्विटर पर दो ख़ास हैसटैग #बिनपानीसबसून और #SaveWater का भी प्रयोग किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल संकट पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुके हैं

बता दें कि प्रियंका गाँधी से पहले बीते रविवार को प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये भी जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस मुद्दे पर काफी बल दिया और समस्त देश वासियों से इस समस्या से लड़ने का आह्वान किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा की उन्होनें जिस प्रकार से स्वछता अभियान को गंभीरता के साथ पूरा किया। उसी प्रकार से उन्हें जल बचाव के लिए अपना योगदान देना होगा। मोदी ने लोगों से मन की बात के जरिए लोगों से भी जल बचाव से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय देने की अपील की है।

बता दें की सरकार की तरफ से जल्द ही जल शक्ति योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत जल बचाव के लिए पुख्ता नियम और कानून को भी लागू किया जा सकता है। बहरहाल, जल समस्या का यदि जल्द निदान नहीं किया गया तो वास्तव में ये समस्या काफी बड़ी हो सकती है और इससे देश में अफरा-तफरी का माहौल भी उत्पन्न हो सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.