इन बातों को अपनाकर होली को बनाएं ‘Happy Holi’

मज़े से मनाएं होली, इन बातों का रखें ख्याल

29 मार्च 2021, सोमवार को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जायेगा। होली के दिन को रंगीन बनाते हैं खूबसूरत रंग लेकिन क्या आप ये  बात जानते हैं कि होली के दिन अगर अपनी राशि के अनुसार निर्धारित रंग से होली खेली जाये तो ये काफी ज़्यादा शुभ होता है? 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

होली के दिन क्या करें

होली के दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस दिन सही ढंग से किये उपाय उचित फल देने वाले साबित होते हैं, इसी वजह से होली के दिन टोने-टोटके भी किये जाने का प्रावधान है। यहाँ तक की ज्योतिष में भी होली से जुड़े कुछ ऐसे काम बताये गए हैं जिन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या हैं वो काम,

  • होलिका दहन के बाद उसकी राख को घर लाया जाता है और उसे पवित्र मानकर मंदिर में भी रखे जाने की सलाह दी जाती  है। इसके बाद होली वाले दिन इस राख को सुबह-सुबह घर में चारों तरफ छिड़कने से घर से नकारत्मक ऊर्जा दूर भागती है और घर में खुशियों का वास होता है।
  • इसके अलावा गाय के गोबर में जौ, अरसी, और कुश मिलाकर इससे छोटा सा उपला बना लें और फिर इसे सूखने के लिए रख छोड़िये। पूरी तरह से सूखने के बाद इस उपले को घर के मुख्य द्वार पर लटका दीजिये। इससे घर की सभी नकारत्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है।
  • अगर विवाह के सन्दर्भ में कोई दिक्कत आ रही है तो होली वाले दिन एक साबुत पान के पत्ते पर साबुत हल्दी की गाँठ और साबुत सुपारी रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिवलिंग पर इसे चढ़ाने के बाद पीछे मुड़कर ना देखें। अगले दिन भी इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे विवाह का योग जल्दी बनता है।

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  करें और जानें राशि अनुसार क्या होंगी आपमें खूबियां

  • होली के दिन महादेव जी की पूजा का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके जीवन में सभी प्रकार की खुशियां दे देते हैं।
  • अगर कोई इंसान लम्बे समय से किसी बीमारी से जूझ रहा है तो उसे होली की रात तुलसी की माला से जाप करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप ” ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा”, इस मन्त्र का जाप करें तो बीमारी अवश्य और जल्दी ठीक हो जाती है।
  • इसके अलावा एक विधान और है जिसके अनुसार कहा जाता है कि अगर होली के दिन एक पान, कुछ बताशे, एक गुलाब का फूल रोगी के ऊपर से उसार कर किसी चौराहे पर रखने से भी इंसान जल्दी ठीक हो जाता है। 
  • घर में आर्थिक समस्या लम्बे समय से चली आ रही हो तो उसे दूर करने के लिए होली की रात में छत पर जाकर चन्द्रमा की पूजा करें। इस दौरान चन्द्रमा को छुहारे, केसर मिश्रित साबूदाना की खीर, इत्यादि चढ़ाएं और चंद्र देव से घर की सुख-शांति की कामना करें। होली के बाद आने वाली कुछ पूर्णिमा तक आपको ये प्रक्रिया दोहरानी है। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति सही हो रही है।

किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

होली के दिन भूल से भी ना करें ये काम

होली के दिन कुछ काम करने से हर किसी को बचना चाहिए। जानिए क्या हैं वो काम, 

  • होली के दिन सूर्यास्त के बाद होली नहीं खेलनी चाहिए। कुछ लोग इस बात को नज़रअंदाज़ कर के सूर्यास्त के बाद भी होली खेलते हैं जो की काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में करने से बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद होली मिलने भी नहीं जाना चाहिए।
  • इस दिन मांस-मदिरा का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
  • होली के दिन ना ही किसी को धन दें ना ही किसी से धन लें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं।

मज़े से मनाएं होली, इन बातों का रखें ख्याल

होली वैसे तो खुशियों का त्यौहार है लेकिन कई बार लोग अपनी हरकतों से इस रंग में भंग डाल देते हैं। ऐसे में आपको होली तो पूरे हर्षोल्लास के साथ खेलनी चाहिए लेकिन अगर आप कुछ बातों का विशेष ख्याल रखेंगे तो आपकी होली की खुशियों में चार चाँद लग जायेंगे। 

  • होली में रंग खेलने से पहले अपने पूरे शरीर और बालों में तेल लगा लें। इससे रंग छुटाने में मदद मिलती है और आपकी स्किन और बालों को ज़्यादा नुक्सान भी नहीं होता है। 
  • कोशिश करें कि होली सीधा धूप में ना खेलें। इससे रंग जलने लगता है और त्वचा में और पक्का हो जाता है।
  • इस दिन जितना हो सके पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी।
  • जितना हो सके होली खेलने के लिए नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें। ये त्वचा के लिए भी अच्छे होते हैं और ये शरीर से छूट भी जल्दी जाते हैं
  • कोशिश करें कि आप केवल हलके रंगों का ही चयन करें क्योंकि गहरे रंगों में केमिकल ज़्यादा होते हैं।
  • होली के जोश में होश बिलकुल ना खोएं। शरीर के नाज़ुक हिस्से, आँख-नाक-कान का विशेष ध्यान रखें।
  • जानवरों पर रंग ना डालें।
  • होली खेलने के दौरान कोई भी दिक्कत या परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *