जानिए 8 नवंबर 2022 को होने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण का आपके जीवन पर प्रभाव!

चंद्र ग्रहण की घटना हमारे सामने अक्सर होती रहती है लेकिन हमारे मन में सदैव इसके प्रति कौतूहल जन्म लेता है और इसे देखने की इच्छा प्रबल होती है। इस साल 2022 में कुल 2 चंद्रग्रहण होने थे, जिनमें पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को हुआ था और अब दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को आकार लेने वाला है। यह इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण होगा और इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को होगा। प्रत्येक चंद्रग्रहण हमारे जीवन को किसी ना किसी रूप में प्रभावित करता है क्योंकि यह हमारे शरीर में मौजूद चंद्र तत्व को प्रभावित करता है। हमारे शरीर का अधिकांश हिस्सा जल तत्वों से बना है और उस पर चंद्रमा का अधिकार है इसलिए जब चंद्रमा पर ग्रहण होता है तो उसका प्रभाव हमारे शरीर पर पढ़ना भी स्वाभाविक ही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा पर पड़ने वाला ग्रहण हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करता है और इसका हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से प्रभाव पड़ सकता है। अगर आपके मन में भी कोई सवाल है, जिसका समाधान अभी तक आपको नहीं मिला है तो आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से जुड़कर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

8 नवंबर को आकार लेने वाला चंद्र ग्रहण मंगलवार के दिन पड़ेगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है, जिसे खग्रास चंद्रग्रहण भी कहा जाता है और कुछ क्षेत्रों में यह खंडग्रास के रूप में भी दृश्य मान होगा। यह एक बड़ा चंद्रग्रहण है इसलिए इसका प्रभाव भी अधिक रहने की संभावना बन रही है।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

कहां-कहां देखा जाएगा 8 नवंबर 2022 का चंद्र ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार यह खग्रास चंद्रग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मेष राशि और रोहिणी नक्षत्र में अपना आकार लेने वाला है। मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं और मंगलवार के दिन ही यह ग्रहण पड़ेगा इसलिए मेष राशि के लोगों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। जिस भरणी नक्षत्र में यह ग्रहण पड़ेगा, उसके स्वामी शुक्र महाराज होते हैं इसलिए शुक्र प्रभावित व्यक्तियों और महिलाओं पर भी उसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना बनेगी। जिन लोगों या जिन देशों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के L अक्षर से होता है उनके ऊपर भी इस चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव दिखाई दे सकता है।

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी पूर्वी यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। यदि अपने देश भारत की बात करें तो भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में ही दिखाई देगा जबकि शेष हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण या खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा। अफ्रीका और दक्षिणी पश्चिमी यूरोप में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण का समय

वर्ष 2022 में पड़ने वाला यह दूसरा चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्रग्रहण है। यदि भारतीय समय के अनुसार नई दिल्ली के लिए समय बताया जाए तो वहां पर ग्रहण चंद्रोदय होते ही शुरू होता हुआ दिखाई देगा और शाम 5:32 से शुरू होकर शाम 6:18 तक रहेगा। इस प्रकार दिल्ली में ग्रहण की अवधि लगभग 45 मिनट 48 सेकेंड की रहेगी। चंद्र ग्रहण के लगभग 9 घंटे पूर्व से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। नई दिल्ली में इसके सूतक प्रातः काल 9:21 से शुरू होंगे और ग्रहण के समाप्त होने पर अर्थात 6:18 पर समाप्त हो जाएंगे। इस दिन प्रकाश का विशेष प्रभाव चंद्रमा पर पड़ने के कारण यह चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए होगा कि जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेगी और सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ेगी तो यह और ज्यादा चमकीला नजर आने लगेगा और जब यह गति करता हुआ पृथ्वी के पास पहुंचेगा तो इसका रंग बहुत ज्यादा चमकीला दिखाई देने लगेगा और यह गहरा लाल दिखाई देगा। इसी प्रभाव को ब्लड मून कहा जाता है।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

क्यों खास है यह चंद्र ग्रहण?

वैसे तो चंद्रग्रहण की घटना एक खगोलीय घटना है, जिसे खगोल विज्ञान में विशेष महत्व दिया जाता है और सनातन धर्म में भी इसे अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य तीनों एक ही सीध में आ जाते हैं तो सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचने से पूर्व ही उसके बीच में पृथ्वी आ जाती है और उसके प्रकाश का अधिकांश हिस्सा ढक जाता है तथा पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा काला नजर आता है क्योंकि उस पर पूर्ण रूप से प्रकाश नहीं पहुंच पाता। इसी घटना को चंद्रग्रहण कहा जाता है। कभी यह पूर्ण रूप से होता है तो कभी आंशिक रूप से और कभी केवल ऊपर की ओर छाया के रूप में। इस बार 8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा क्योंकि पृथ्वी की छाया चंद्रमा के प्रकाश को पूर्ण रूप से ढक लेगी और कुछ समय के लिए चंद्रमा ग्रसित होता हुआ नजर आएगा और लाल रंग का नजर आएगा। यह एक पूर्ण अर्थात खग्रास चंद्रग्रहण होगा लेकिन कुछ हिस्सों में केवल आंशिक चंद्रग्रहण अर्थात खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण 2022 और सूतक काल

किसी भी ग्रहण के लगने से पूर्व हम सूतक काल के बारे में जानते हैं। वास्तव में सूतक काल किसी भी ग्रहण से पूर्व लगने वाला एक विशेष समय है, जो किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण से पूर्व का एक विशेष समय जैसे कि चंद्रग्रहण के लिए 3 पहर और सूर्यग्रहण के लिए चार पहर पूर्व का समय किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं होता, इसलिए चंद्रग्रहण से 3 पहर पूर्व यानी कि 9 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ होता है। सूतक काल केवल वहीं माना जाता है, जहां से चंद्रग्रहण देखा जा सके इसलिए जहां-जहां चंद्रग्रहण दृश्य मान होगा, वहां-वहां सूतक काल लगेगा और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही सूतक काल समाप्त हो जाएगा। जहां पर ग्रहण दृश्य मान नहीं होगा, वहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है और पूर्णिमा का दिन विशेष होता है क्योंकि यह दिन भी चंद्रमा को समर्पित होता है। इस दिन चंद्रमा पूरा होता है इसलिए इस दिन ग्रहण काल में जप करना और पवित्र नदियों में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

8 नवंबर 2022 के पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) का राशियों पर प्रभाव

ग्रहण काल में चंद्रमा प्रभावित होगा और यह ग्रहण वृषभ राशि में घटित होगा तथा रोहिणी नक्षत्र में आकार लेगा। इसका तात्पर्य है कि वृषभ राशि के लोगों को विशेष रूप से इस ग्रहण का प्रभाव मिलेगा तथा अन्य राशियों के लोगों को भी चंद्रमा की स्थिति के अनुसार शुभाशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए क्या होगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव:

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

मेष राशि 

मेष राशि में यह ग्रहण आकार ले रहा है इसलिए आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। सेहत कमजोर होने की संभावना रहेगी। शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखना अपेक्षित होगा, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को धन संबंधी कार्य में सावधानी बरतनी अपेक्षित होगी क्योंकि अचानक से धन हानि होने के योग बन सकते हैं। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि से संबंधित कामों में घाटा होने के योग बनेंगे। आप के खर्चे में आशातीत बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए अस्पताल का रुख भी करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि 

आपदा में अवसर की स्थिति मिथुन राशि के जातकों को प्राप्त होगी। यह चंद्रग्रहण आपके लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है। आपके प्रयासों में उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आपकी योजनाएं सफल होने लगेंगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और आपके पास प्रचुर मात्रा में धन आने लगेगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातक उत्तम सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। आपके लिए करियर में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में पदभार में बढ़ोतरी और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं जबकि घर परिवार में कोई नया वाहन लाने की संभावना भी बनेगी। इस दौरान कोई चल अथवा अचल संपत्ति खरीदने की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को भाग्य में कुछ कमी महसूस हो सकती है और बनते हुए काम रुक सकते हैं। आपको अपने कार्यों में विघ्नों के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा लेकिन पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए ईश्वर की शरण में जाने से सफलता मिलेगी। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है और उनसे संबंध बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि 

आपके पास अचानक धन लाभ के योग बनने लगेंगे। आपको उम्मीद भी नहीं होगी और आपके पास धन आने लगेगा। कहीं भी किसी तरह का आर्थिक निवेश किया हुआ होगा तो वह इस दौरान आपको अच्छे प्रतिफल प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगेगी। किसी तरह की कोई विरासत प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि 

दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और जीवनसाथी से चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना आवश्यक होगा लेकिन व्यापार में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। यदि साझेदारी का व्यवसाय करते हैं तो और भी अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि 

यदि आपका जन्म वृश्चिक राशि में हुआ है तो यह समय बड़ा लाभदायक रहेगा। आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है और बहुत लंबे समय से जो धन प्राप्ति की स्थिति बनी हुई थी लेकिन वह धन प्राप्त नहीं हो रहा था तो वह धन भी इस दौरान आपको प्राप्त हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है।

धनु राशि 

आपको अपनी बुद्धि चातुर्य का लाभ तो मिलेगा लेकिन कुछ जगहों पर अत्यधिक दिमाग लगाना नुकसानदायक साबित होगा। आप धन प्राप्ति के लिए जो प्रयास कर रहे थे, उनमें आंशिक सफलता के ही योग बनेंगे। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। इस दौरान प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा और विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को मिश्रित फल प्राप्त होने के योग बनेंगे। माताजी की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। घर में कोई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। यदि पहले से किसी संपत्ति में हाथ डाला हुआ है तो फिलहाल उसमें हाथ डालने से रुक जाएं क्योंकि पुरानी संपत्ति प्राप्त होने में बाधा आ सकती है। घर को लेकर भी थोड़ी चिंता महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि 

साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाकर व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। भाई बहनों का सहयोग और दोस्तों की मदद से व्यापार में सफलता मिलेगी। अपने करियर में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे और यह अवधि आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगी।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव होने के योग बनेंगे। धन को लेकर थोड़ी अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर ही किसी भी जगह पैसे का निवेश करें। आपको बिना किसी की सलाह लिए पैसा निवेश करने से बचना चाहिए। कोई बड़ा निर्णय इस समय में न लें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। वाणी में उतार-चढ़ाव से रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.