प्लूटो वक्री 2022 – आप पर असर

प्लूटो ग्रह भी अन्य ग्रहों के समान अपना फल प्रदान करने में सक्षम ग्रह है। प्लूटो को परिवर्तनकारी ग्रह माना जाता है और यही प्लूटो ग्रह अब मकर राशि में वक्री अवस्था में आने वाला है। हमारे इस लेख के माध्यम से आपको पता चल सकता है कि प्लूटो ग्रह की यह वक्री अवस्था आपके जीवन पर किस तरह का प्रभाव डालने में सक्षम रहेगी। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके जीवन में किस प्रकार के बदलाव आने वाले हैं और आपको किस तरह से जीवन को व्यवस्थित करना चाहिए तो उसके लिए आप इस पूरे आलेख को अंत तक पढ़ें।

वर्ष 2022 के दौरान प्लूटो (जिसे वरुण ग्रह भी कहा जाता है) मकर राशि में गोचर करते रहेंगे जोकि शनि देव द्वारा शासित राशि है। राशि चक्र की दसवीं राशि को मकर राशि के नाम से जाना जाता है तथा यह पृथ्वी तत्व की राशि है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए प्लूटो ग्रह की वक्री गति का प्रभाव कैसा रहेगा।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें प्लूटो  गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

प्लूटो मकर राशि में वक्री: तिथि व समय

प्लूटो 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 12:35 पर मकर राशि में अपनी वक्री गति प्रारंभ करेंगे। यह इसी राशि में 8 अक्टूबर 2022 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। प्लूटो ग्रह की यह वक्री गति आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकती है। किसी के लिए यह शुभ होगी तो किसी के लिए अशुभ भी हो सकती है। आपके जीवन पर इसका क्या प्रभाव होगा, यह आपकी कुंडली में प्लूटो ग्रह की अन्य ग्रहों के साथ स्थिति व जातक की दशा पर निर्भर करेगा। 

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

मकर राशि में प्लूटो का गति परिवर्तन यानी कि अपनी वक्री अवस्था में आना जीवन में परिवर्तन का कारण बनता है। इस दौरान हमें अपने अंतर्मन में झांकना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे दिल में या मन में किसी प्रकार डर है तो उसे बाहर निकालने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे जीवन में अचानक से आने वाली जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए हमें अपने भीतर झांकने का मौका प्लूटो की इस अवस्था के दौरान पता चलता है। इस दौरान मन की समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखकर हम इन समस्याओं से जूझ कर बाहर निकल सकते हैं।

आइए राशिनुसार जानते हैं कि प्लूटो की इस वक्री गति का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें अपनी चंद्र राशि

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए प्लूटो दशम भाव में वक्री होंगे। आपके लिए प्लूटो की यह अवस्था काफी महत्वपूर्ण रहेगी क्योंकि आप इससे काफी हद तक प्रभावित रहेंगे। आपको अपने करियर में पूर्व में हुई गलतियों को समझने का मौका मिलेगा और यदि करियर को लेकर किसी तरह की कोई समस्या है तो उसे बाहर निकलने के लिए कुछ कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। इससे आपके पारस्परिक संबंध भी मजबूत बनेंगे और करियर में स्थितियां आपके पक्ष में धीरे-धीरे मुड़ेंगी।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए प्लूटो नवम भाव में वक्री होंगे। आपके लिए इस वक्री गति का सामान्य प्रभाव पड़ने वाला है। आप अपने अंदर आत्मिक शक्ति का अनुभव करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में अधिक ध्यान लगाएंगे, अपने अंतर्मन में झांकने की कोशिश करेंगे और अपने जीवन के उद्देश्यों को जानने में सफल रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों और धार्मिक स्थलों की यात्रा के बराबर योग बनेंगे। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आपको काफी अच्छा लगाव महसूस होगा और उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी। लंबी यात्राएं जीवन में सफलतादायक साबित होंगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए प्लूटो अष्टम भाव में वक्री होंगे। आपके लिए यह वक्री गति मध्यम रूप से फल दायक रहेगी। आपको अपने जीवन में आध्यात्मिक अनुभवों पर ध्यान देना होगा क्योंकि वह आपको सिखाने और जीवन में नई सीख देने के लिए होंगे। आपके जीवन में कुछ बड़े और चुनौतीपूर्ण बदलाव सामने आ सकते हैं जिनसे आपको बहुत कुछ जानने और समझने को मिलेगा। कई तरह के राज़ पर से पर्दा उठ सकता है और जीवन के सच्चे संकेत दिखाई देंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए प्लूटो सप्तम भाव में वक्री होंगे। दांपत्य जीवन को लेकर चले आ रहे तनाव में कमी आने के योग बनेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चल रही है तो उसे दूर करने का यह सबसे उचित समय होगा क्योंकि प्लूटो आपकी मदद करेंगे। अपनी अब की गलतियों को सुधारने के क्रम में इस दौरान आपसी समझ बूझ कर द्वारा रिश्ते को संभाला जा सकता है। व्यवसायिक साझेदार से भी संबंध सुधारने से आपके बिजनेस के लिए भी अच्छे रास्ते खुलेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए प्लूटो षष्ठ भाव में वक्री होंगे। आपके लिए यह समय मध्यम रहने वाला है। यदि किसी तरह की कोई बीमारी चली आ रही थी तो उसकी सर्जरी होने की संभावना बन सकती है लेकिन वैसे बीमारी से छुटकारा मिलने के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपने विरोधियों पर टूट कर पड़ेंगे। हालांकि उसके लिए आपको पूरी शक्ति एकत्रित करने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि किसी पुराने कर्ज से त्रस्त हैं तो इस दौरान उससे बाहर निकलने का रास्ता आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह अवधि अनुकूलता लेकर आएगी।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए प्लूटो पंचम भाव में वक्री होंगे। आपके लिए यह वक्री गति मध्यम फल प्रदान करने वाली साबित होगी। आपके निजी संबंधों या प्रेम संबंधों में किसी तरह की कटुता या समस्या आ रही है तो उसे दूर करने का मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको अपने रिश्ते की तह तक जाकर उसमें होने वाली अपनी गलतियों पर भी ध्यान देना होगा और यदि आपको अपनी गलती मिलती है तो उसे सुधारने के साथ-साथ अपने प्रियतम से उनके बारे में विचार विमर्श करते हुए एक सही नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों को भी शिक्षा पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता पड़ेगी। पूरा ध्यान अगर अपने कर्तव्य पर रखेंगे तो इस दौरान अच्छी आर्थिक स्थिति प्राप्त हो सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए प्लूटो चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। पारिवारिक गठबंधन मजबूत होंगे पारस्परिक संबंधों में लाभ होगा। यदि परिजनों के साथ किसी तरह की समस्या महसूस हो रही थी या दूरी आ गई थी और विरोधाभास ने जन्म लिया था तो वह भी अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा और परेशानियों की परतें खुलने लगेंगी। आपको कठोरता से अपने भीतर झांकना होगा और जो समस्याएं हैं, उन को जड़ से पहचान कर दूर करने की और ध्यान देना होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्लूटो तृतीय भाव में वक्री होंगे। यह आपके लिए अनुकूल अवसर होगा। अपनी कार्यकुशलता और अपनी काबिलियत को परखने के लिए आपके अंदर जो बहुत कुछ छुपा हुआ है, उसे बाहर निकालने की कोशिश करें। आपकी कोई हॉबी यानी आप की कोई खास रूचि बाहर निकल कर आ सकती है जिसकी वजह से आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी वह आपकी मददगार बन सकती है। दोस्तों और साथ काम करने वालों का काफी सहयोग इस दौरान आपको प्राप्त होगा। आपको अपने अंतर्मन की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सही तरीके से काम करना होगा लेकिन अपने लिए आपको रास्ता खुद बनाना होगा।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए प्लूटो द्वितीय भाव में वक्री होंगे। आपके लिए इसका प्रभाव मध्यम रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चुनौतियां तो सामने आएंगी लेकिन सारी काबिलियत आपके हाथ में है जिसके दम पर आप अपनी समस्याओं को दरकिनार करते हुए उत्तम आर्थिक स्थिति के स्वामी बनेंगे। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। परिवार के कुछ पुराने राज बाहर निकल सकते हैं जिन्हें जानकर आप थोड़े परेशान तो होंगे लेकिन सच्चाई को स्वीकार कर लेने से वह बहुत आसान हो जाएगी और आपके संबंध भी मजबूत बनेंगे।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए प्लूटो प्रथम भाव में वक्री होंगे। आपके ऊपर इस वक्री गति का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा क्योंकि यह आपकी ही राशि में घटित हो रहा है। यह आपके जीवन में नए परिवर्तनों को जन्म देगा लेकिन आवश्यकता यह होगी कि आप उन परिवर्तनों को सच्चे दिल से स्वीकार करें क्योंकि वह परिवर्तन इतने आसान भी नहीं होंगे और यदि आप उनसे मुंह मोड़ लेते हैं तो यह जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते बंद कर सकता है इसलिए आपको अपने निजी संबंधों को सुधारने पर ध्यान देना होगा। साथ ही पिछली गलतियों से सीखना होगा और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए उत्तम स्वास्थ्य के लिए समस्त दिनचर्या का भली प्रकार निर्वहन करते हुए उत्तम व्यायाम पर ध्यान देना होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए प्लूटो द्वादश भाव में वक्री होंगे। यह वह समय होगा, जब आपको अपने जीवन में उत्तम आध्यात्मिक अनुभव होंगे। आप यदि किसी तरह का मेडिटेशन या प्राणायाम जैसी क्रिया से जुड़े हैं तो यह अवधि शरीर को निरोगी बनाए रखने में आपकी मदद करेगी। आपको अपने जीवन का उद्देश्य समझने का मौका मिलेगा। यदि खर्च और भौतिक वस्तुओं से थोड़ी दूरी बनाकर रखेंगे या उन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे तो यह अवधि आपको जीवन के सच्चे अनुभव करवाएगी और आपका सही रास्ता आपके सामने होगा।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए एकादश भाव में वक्री होंगे। आपके लिए यह समय मध्यम रूप से फलदायक रहेगा आमदनी को लेकर किए गए प्रयासों को दोबारा से सोचना और समझना होगा। आपके द्वारा कुछ पूर्व में ऐसी गलतियां की गई हो सकती हैं, जिनकी वजह से आय में गिरावट आई हो इसलिए आपको इस समय में और गलतियों को न दोहराने की सलाह दी जाती है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अपने भीतर झांकें। आपके अंदर सारी काबिलियत मौजूद है। आपके मित्र भी इसमें आपकी मदद करेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.