कई सालों के बाद इस बार पितृपक्ष पर बन रहा है ये ख़ास संयोग !

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बीते 13 सितंबर से श्राद्धपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। पंद्रह दिनों के पितृपक्ष की इस अवधि के दौरन इस बार कई वर्षों के बाद एक बेहद ख़ास संयोग भी बनने जा रहा है। माना जा रहा है कि ये संयोग आपके लिए ख़ासा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज हम आपको विशेष रूप से पितृपक्ष के दौरान बनने वाले इस ख़ास संयोग के बारे में ही बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि आखिर क्या है वो संयोग जो आप सभी के लाभदायक साबित हो सकता है।

गजलक्ष्मी व्रत 2019: जानें पूजा विधि एवं महत्व !

आपको बता दें कि भादो माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होने वाले पंद्रह दिन को श्राद्धपक्ष के नाम से जाना जाता है। इस दौरान विशेष रूप से पितरों की पूजा अर्चना की जाती है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हिन्दू धर्म में पितरों को भगवान् तुल्य माना गया है, पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण की क्रिया करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आपको उनका आशीर्वाद मिलता है। इस बार पितृपक्ष के दौरान नक्षत्रों के योग से विशेष संयोग बन रहा है। 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन बन रहा है ख़ास संयोग

बता दें कि भादो माह के पंद्रह दिन और आश्विन माह के एक दिन को मिलाकर पितृपक्ष मुख्यरूप से पूरे सोलह दिनों माना जाता है। पितृपक्ष की समाप्ति हमेशा सर्वपितृ अमावस्या के दिन होती है। इस बार इसी दिन ख़ासा संयोग बनने जा रहा हैं। माना जा रहा है कि इस बार 28 सितंबर को पड़ने वाले सर्वपितृ अमावस्या को शनिवार का दिन है और इस दिन और तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि इस साल करीबन 19 सालों के बाद सर्वपितृ अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसा संयोग व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है और जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का निदान करता है। बशर्ते की इस दिन आप अपने पितरों के आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण की क्रिया कर रहे हों। 

पितृपक्ष से संबंधित इन आवश्यक तथ्यों के बारे में जरूर जान लें !

सर्वपितृ अमावस्या पर बनने वाले संयोग का महत्व 

सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस बार मुख्य रूप से तारका नक्षत्र का भी योग है जिसे सभी दुखों का निवारण करने वाले नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। इस विषय का ख़ास ज्ञान रखने वाले जानकारों का ऐसा कहना है कि इस बार सर्वपितृ अमवस्या के दिन खासतौर से पितरों को जल अर्पित करने और श्रद्धापूर्वक उनका पिंडदान करने से विशेष लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके साथ ही साथ आपको बताते चलें की सर्वपितृ अमावस्या के दिन उन सभी पितरों के लिए तर्पण क्रिया की जा सकती है जिनकी दिवंगत तिथि परिवार वालों को मालूम ना हों। गौरतलब है कि, आप भी इस बार बनाने वाले इस ख़ास संयोग का लाभ उठा सकते हैं और पितरों का आशीर्वाद पा सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.