कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज का त्योहार? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि!

फुलेरा दूज 2024: भारतवर्ष में अनेक पर्वों एवं त्योहारों को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और प्रत्येक पर्व का अपना एक अलग महत्व होता है। इसी प्रकार, फुलेरा दूज को भी सनातन धर्म में प्रमुख माना जाता है और इस दिन से सभी लोग होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। यह त्यौहार भगवान कृष्ण और माता पार्वती को समर्पित होता है। साथ ही, भक्तों द्वारा इस पर्व को बहुत जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। एस्ट्रोसेज का यह ख़ास ब्लॉग आपको फुलेरा दूज 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि कि तिथि, मुहूर्त व शुभ योग आदि। इसके अलावा, क्यों मनाया है यह त्योहार और क्या है इसका महत्व आदि से भी आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए, बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

आपको बता दें कि भारत के कुछ हिस्सों में फुलेरा दूज को बेहद हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व की रौनक मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा, ब्रज और वृंदावन आदि स्थानों पर देखने को मिलती है। हालांकि, बसंत पंचमी और होली के बीच फुलेरा दूज का त्योहार आता है जो कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाने का विधान है। इस दिन श्री राधा और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। अब आपको अवगत करवाते हैं फुलेरा दूज की तिथि एवं मुहूर्त से। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

फुलेरा दूज 2024: तिथि एवं मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आती है। सामान्यतौर पर, यह पर्व वसंत पंचमी से होली के बीच में पड़ता है। हिंदू वर्ष के दौरान फुलेरा दूज साल के अंतिम माह फाल्गुन में मनाई जाती है। सामान्यतौर पर, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह दिन मार्च या फरवरी के महीने में आता है। वर्ष 2024 में फुलेरा दूज 11 मार्च 2024, रविवार के दिन मनाई जाएगी। 

फुलेरा दूज की तिथि: 11 मार्च 2024, रविवार 

द्वितीया तिथि का आरंभ: 11 मार्च 2024 की सुबह 10 बजकर 47 मिनट से 

द्वितीया तिथि की समाप्ति: 12 मार्च 2024 की सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुभ योग में मनाई जाएगी फुलेरा दूज

जब किसी पर्व या त्योहार पर कोई शुभ योग बनता है तो उस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसी क्रम में, फुलेरा दूज पर भी 27 योगों में से एक शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शुभ योग 11 मार्च 2024 की सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि यह योग जातक को अच्छा लाभ और अपार सफलता प्रदान करता है। 

फुलेरा दूज का महत्व

फाल्‍गुन शुक्ल की द्वितीया को मनाये जाने वाली फुलेरा दूज को होली आगमन का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इस दिन से होली की तैयारियों का आरंभ हो जाता है। वहीं, कुछ लोग फुलेरा दूज को होली रखने वाले दिन के रूप में जानते हैं। यह पर्व राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए बेहद ख़ास होता है क्योंकि इस दिन से श्रीकृष्ण के मंदिरों में होली का रंग चढ़ने लगता है। इस त्योहार के अवसर पर फूलों से रंगोली बनाई जाती है। साथ ही, श्रीकृष्ण और राधा जी का फूलों से श्रृंगार करके उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। ब्रजभूमि एवं मथुरा के कृष्ण मंदिरों के लिए फुलेरा दूज को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन यहां फूलों से होली खेली जाती है और भजन-कीर्तन आदि किये जाते हैं।

मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज का दिन फाल्गुन माह का सबसे शुभ दिन होता है और यह तिथि हर तरह के मांगलिक कार्यों को करने के लिए शुभ होती है। फुलेरा दूज पर अबूझ मुहूर्त होने की वजह से विवाह भी संपन्न किये जा सकते हैं। यह पर्व प्रेमियों के जीवन में प्रेम लेकर आता है 

जबकि विवाह की दृष्टि से भी फुलेरा दूज बहुत महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त कृष्ण जी को माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं, उनसे प्रभु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही, वह भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

फुलेरा दूज पर करें विवाह

फुलेरा दूज के दिन अबूझ मुहूर्त होता है इसलिए यह तिथि शादी-विवाह के लिए श्रेष्ठ होती है। यही वजह है कि इस दिन बड़ी संख्या में शादी-विवाह संपन्न किए जाते हैं। बता दें कि होली से लगभग पंद्रह दिन पूर्व ही विवाह के मुहूर्त समाप्त हो जाते हैं और पूरे माह में फुलेरा दूज एक ऐसा दिन होता है जब इस दिन का हर पल, हर क्षण बहुत ही शुभ होता है इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त देखे शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य किया जा सकते हैं। इसके अलावा, यह तिथि विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना आदि कार्य करने के लिए भी सर्वश्रेठ हैं। फुलेरा दूज के अवसर पर नए व्यापार की शुरुआत करने से बिज़नेस में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

फुलेरा दूज पर दान करें बांसुरी

जो भक्त भगवान श्री कृष्ण की कृपा एवं आशीर्वाद पाने के इच्छुक हैं, वह इस दिन कुछ ख़ास उपायों को कर सकते हैं। इसमें से सबसे प्रभावी है फुलेरा दूज के दिन मंदिर में बांसुरी का दान  करना क्योंकि ऐसा करने से बांसुरी आपके वैवाहिक जीवन में मिठास और प्रेम घोलने का काम करती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं। 

अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं फुलेरा दूज की सही पूजा विधि के बारे में। 

फुलेरा दूज 2024: पूजन विधि

  • फुलेरा दूज पर भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है। 
  • इस दिन लड्डू गोपाल का स्नान गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल से करना चाहिए। 
  • इसके पश्चात, श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को पीतांबर अर्थात पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ ही, प्रसाद के रूप में माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
  • फुलेरा दूज के अवसर पर श्रीकृष्ण और राधा जी की मूर्ति के साथ आप फूलों से होली खेलें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको राधा रानी और कृष्ण जी के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। 

फुलेरा दूज पर भगवान कृष्ण के मंत्र का करें जाप 

फुलेरा दूज पर श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए आप नीचे दिए गए मंत्र का जाप कर सकते हैं।

।। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ।।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

फुलेरा दूज पर करें ये उपाय, समस्याएं होंगी दूर

अगर आप अपने जीवन से समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो फुलेरा दूज 2024 पर जरूर करें इन सरल एवं अचूक उपायों को।

प्रेम जीवन के लिए: जिन जातकों के प्रेम जीवन में समस्याएं एवं परेशानियां चल रही हैं, तो आपको फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और राधा जी को पीले रंग के वस्त्र और फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही, माखन-मिश्री का प्रसाद रूप में भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके प्रेम जीवन से समस्याएं दूर हो जाएंगी।

सुखी व खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए: यदि आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है और अक्सर आप दोनों के बीच बहस या विवाद होता रहता है, तो आप दोनों को फुलेरा दूज पर भगवान कृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है। 

मनचाहा व्यक्ति के साथ विवाह के लिए: जो लोग किसी से प्रेम करते हैं या फिर किसी को पसंद करते हैं और उसके साथ विवाह करना चाहते हैं, वह फुलेरा दूज पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा करने के बाद एक साफ कागज पर केसर से अपने साथी का नाम लिखें और इसे राधा-रानी के चरणों में रख दें। इससे जल्द ही विवाह में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे।

रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए: यदि किसी वजह से आपका रिश्ता टूट गया है या फिर टूटने वाला है, तो आपको इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उन्हें श्रद्धापूर्वक पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करने चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.