हस्तरेखा शास्त्र : हथेली में मौजूद वो निशान जो आपको धनवान बना सकते हैं

हस्त रेखा विज्ञान ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है जिसकी मदद से किसी भी जातक के भविष्य का अनुमान उसकी हथेली में मौजूद रेखा, पर्वत या किसी विशेष चिह्न को देखकर लगाया जाता है। मनुष्य के हाथों में मौजूद रेखाएं उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। हमारी हथेली में सभी ग्रहों के पर्वत मौजूद होते हैं जिनकी स्थिति देख कर हमारे बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में हथेली में मौजूद उन निशानों या स्थिति के बारे में बताने वाले हैं जो यदि किसी भी जातक की हथेली में मौजूद हो तो वह आर्थिक रूप से सम्पन्न हो सकता है। यही नहीं इनमें से कुछ योग तो ऐसे होते हैं जो आपको रातों रात धनवान बनाने में सक्षम हैं। आइये जानते हैं उन हथेली में मौजूद उन रेखाओं, स्थिति या चिन्हों के बारे में।

हथेली में मौजूद ये निशान आपको बना सकते हैं अमीर

  • वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों का दाता माना जाता है। भौतिक सुख यानी कि हरेक वो वस्तु जिसे आप पैसे से खरीद कर अपना जीवन सुख-सुविधा से भरपूर बनाते हैं जैसे कि घर, गाड़ी, टीवी इत्यादि। हमारी हथेली में अंगूठे के नीचे वाला हिस्सा शुक्र का पर्वत होता है। यदि किसी जातक के हाथ में शुक्र पर्वत में काफी उभार हो तो उस जातक को जीवन में धन के दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • वैदिक ज्योतिष में मजबूत सूर्य किसी भी जातक के जीवन में यश समृद्धि, नाम, सम्मान, पद आदि का कारक होता है। हमारे हाथ में रिंग फिंगर यानी कि अनामिका अंगुली के नीचे का हिस्सा सूर्य का पर्वत होता है। इसी सूर्य पर्वत से सूर्य रेखा निकलती है। यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा सूर्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे जातक को अचानक ही धन की प्राप्ति होती है। ऐसे जातकों का आर्थिक जीवन रातों रात बदल जाता है और वे अपना जीवन सुख-सुविधाओं से गुजारते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर चंद्रमा व शुक्र पर्वत के बीच से गुजरती है।
  • यदि भाग्य रेखा मणिबंध से होते हुए शनि पर्वत से जाकर मिल जाये तो ऐसे जातक बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें जीवन में किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। जीवन में धन की कमी नहीं रहती है और ये उच्च अधिकारी बनते हैं। आपको बता दें कि शनि पर्वत मध्यमा अंगुली के नीचे मौजूद होता है।
  •  हथेली में तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे गुरु पर्वत होता है। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सभी ग्रहों के बीच गुरु का दर्जा प्राप्त है। यदि बृहस्पति अर्थात गुरु कमजोर हो तो ऐसे जातक की तरक्की रुक जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में मौजूद गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसे जातकों का आर्थिक जीवन विवाह के उपरांत सुदृढ़ होता है। पत्नी इनके जीवन में भाग्य और धन लेकर आती है।
  • यदि किसी जातक के शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान हो तो इसे भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसे जातकों का विवाह बेहद ही धनी परिवार में होता है जिससे इन्हें अपने आर्थिक जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • यदि किसी जातक की हथेली में मौजूद मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बना हुआ हो तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे जातकों को अपने जीवन में काफी पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है जिसकी वजह से इन्हें अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आपको बता दें कि हथेली में मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के पास से गुजरते हुए चंद्रमा पर्वत की तरफ जाती है।
  • यदि किसी जातक की हथेली में दो-दो सूर्य रेखा मौजूद हो तो ऐसा जातक काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। सूर्यदेव की उस पर विशेष कृपा होती है। ऐसा जातक समाज में बहुत मान-सम्मान अर्जित करता है और उसके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें : हस्तरेखा विशेष : हाथ की रेखाओं से जानें कौन सा पेशा आपको जीवन में दिलाएगा तरक्की

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.