आज ही अपनाएं पान के पत्ते के ये सरल उपाय, नौकरी से व्यापार सब में मिलेगी सफलता

नवरात्रि के 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं जिससे प्रसन्न होने पर मां दुर्गा अपने भक्तों के जीवन में सदैव अपना आशीर्वाद और कृपा बनाए रखती है। नवरात्रि विशेष इस आर्टिकल में आइये जानते हैं नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ बेहद ही सरल और सटीक उपाय जिन्हें करने से आप अपने जीवन में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

इन बेहद ही सरल और सटीक उपाय के लिए आपको आवश्यकता होगी केवल पान के पत्तों की। तो आइये अब जानते हैं इन उपायों में आपको क्या करना है। 

  • सबसे पहले नवरात्रि के दौरान पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। कहा जाता है ऐसा करने से अपने जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 
  • दूसरे उपाय के अनुसार पान के पत्ते पर दो साबुत लॉन्ग रखें और इससे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है इस उपाय को करने से आपकी कोई भी अधूरी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। 
  • पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। कहा जाता है इस वक्त सरल सटीक उपाय को करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है। 
  • जिन लोगों को संतान प्राप्ति की इच्छा हो उन्हें नवरात्रि में 9 पान के पत्ते माँ को अर्पित करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भी भेंट करें। ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा अवश्य और बेहद ही जल्दी पूरी होगी। 
  • कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए पान का पत्ता लें। इसके दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इसके बाद इस पत्ते को अपने सिरहाने रख कर सोएं। अगले दिन सुबह उठकर इस पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रख कर आ जाए। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की और सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 
  • यदि आप व्यापार कर रहे हैं और आपको मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो नवरात्रि के दौरान पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और आपको व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होगी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.