आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में इन उपायों को करने से मिल सकते हैं शुभ परिणाम!

आज बुधवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बनने जा रहा है जो आज शाम 5 बजकर 37 मिनट तक विद्यमान रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण उपायों को करके आप जीवन में आने वाली विपदाओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको इन उपायों को करने से शुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। बता दें कि इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं जिनका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर होना बेहद आवश्यक माना जाता है। आईये राशि के अनुसार जानते हैं आपको कौन से उपाय करने से लाभ मिल सकता है।

मेष : आज के दिन एक तांबे के पात्र में जल भरकर अपने सिरहाने में रख लें और उसे अगली सुबह किसी पौधे की जड़ में डाल दें। इस उपाय को करने से समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ : आज आप नहाने के पानी में लाल चन्दन पीस कर मिला दें। इस पानी से स्नान करने से आप अपने खोये हुए आत्मविश्वास को वापस पाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन : जीवन में धन संपत्ति प्राप्त करने के लिए आज के दिन यदि आप गाय को उबले हुए गेहूं खिलाते हैं तो इससे आपको धनलाभ हो सकता है।

कर्क : एक पात्र में फूल और जल डालकर दिनकर को चढ़ाने से आपको आँख संबंधी रोगों से मुक्ति मिल सकती है। ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह : आज खासतौर से पक्षियों को पानी पिलाने और दाना खिलाने से पिता के साथ होने वाले वैचारिक मतभेदों का खात्मा हो सकता है।

कन्या : आपके लिए आज के दिन किसी मंदिर में गुड़ से बना भोज्य पदार्थ दान करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी मुराद जल्द पूरी हो सकती है।

तुला : आज के दिन आपके लिए किसी लाल रंग के फूल के पौधे में पानी देना फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक : इस राशि के छात्र आज के दिन यदि सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए “ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें तो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में असीम सफलता मिल सकती है।

धनु : आपके लिए आज के दिन कटहल के पेड़ का दर्शन करना और उसके फल को मंदिर में बांटने से आपसी रिश्तों में मधुरता आ सकती है।

मकर : आज ब्राह्मणों को वस्त्र दान करने और विष्णु जी की पूजा अर्चना करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ : आज के दिन तांबे के पात्र में जल भरकर मंदिर में दान करने से आप कुशलतापूर्वक अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हो सकते हैं।

मीन : आज विशेष रूप से भगवान् विष्णु की पीले रंग के फूल से पूजा अर्चना करने से कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.