अक्टूबर मासिक राशिफल 2021: त्योहारों से सजा यह महीना आपके लिए क्या लेकर आ रहा है

अपने इस विशेष आर्टिकल में हम बात करेंगे हिन्दू धर्म में बेहद ही ख़ास माने जाने वाले महीने ‘अक्टूबर के महीने’ के बारे में। ख़ास इसलिए क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण और ख़ास व्रत और त्यौहार पड़ते हैं जैसे कि, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ इत्यादि। इन सभी त्योहारों और व्रतों को हिन्दू धर्म में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आप भी यह जानना तो ज़रूर चाहते होंगे कि, आखिर यह ख़ास महीना आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

अपने इस विशेष आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि, सभी बारह राशियों के लिए यह महीना कितना ख़ास साबित होगा? किस राशि को इस महीने सफलता प्राप्त होगी तो वहीं किन राशियों को इस महीने ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी। करियर, नौकरी, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य आदि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए यह आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

इस मासिक राशिफल में क्या है खास?

  • व्रत और त्योहारों की सूची
  • ग्रहण और गोचरों की जानकारी
  • शेयर बाजार की भविष्यवाणी
  • इस महीने जन्मे नामचीन सितारों की जानकारी
  • सभी 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

अक्टूबर महीने के लिए हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस महीने की शुरुआत पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से होगी और महीने का समापन माघ नक्षत्र के अंतर्गत आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अक्टूबर महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

सबसे पहले जान लेते हैं कि अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से व्रत और महत्वपूर्ण त्योहार किन किन दिनों में पड़ने वाले हैं। इस संबंध में एक विस्तृत सूची हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं:

तिथि और दिनव्रत त्यौहार 
02 अक्टूबर, शनिवारइंदिरा एकादशी, गांधी जयंती
04 अक्टूबर, सोमवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
06 अक्टूबर, बुधवारअश्विन अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या, अन्वधान
07 अक्टूबर, गुरुवारशरद नवरात्रि, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, इष्टी, चंद्र दर्शन
09 अक्टूबर, शनिवारविनायक चतुर्थी
10 अक्टूबर, रविवारउपांग ललिता व्रत
11 अक्टूबर, सोमवारकल्परम्भ
12 अक्टूबर, मंगलवारनवपत्रिका पूजा
13 अक्टूबर, बुधवारदुर्गा पूजा अष्टमी
14 अक्टूबर, गुरुवारदुर्गा महा नवमी पूजा
15 अक्टूबर, शुक्रवारदुर्गा विसर्जन, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
16 अक्टूबर, शनिवारपापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर, रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), तुला संक्रांति
19 अक्टूबर, मंगलवारशरद पूर्णिमा, कोजागरा पूजा
20 अक्टूबर, बुधवारवाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा व्रत
21 अक्टूबर, गुरुवारइष्टि
24 अक्टूबर, रविवारसंकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ, रोहिणी व्रत
28 अक्टूबर, गुरुवारअहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

अक्टूबर महीने में होने वाले गोचर 

वहीं गोचर की बात करें तो अक्टूबर के महीने में कुल पांच महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं। शुक्र के दो गोचर, वक्री बुध का गोचर, सूर्य का गोचर और मंगल का गोचर। इन गोचरों की विस्तृत जानकारी भी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

  • शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर (2 अक्टूबर, 2021): शुक्र का यह गोचर 2 अक्टूबर 2021 को सुबह 9.35 बजे होगा और 30 अक्टूबर को 15.56 बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेगा इसके बाद यह बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि में गोचर कर जाएगा।
  • वक्री बुध का कन्या राशि में गोचर (2 अक्टूबर 2021): बुध का वक्री 2 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा और उसके बाद 18 अक्टूबर 2021 को कन्या राशि में ही अपनी मार्गी गति शुरू करेंगे। यह 2 नवंबर 2021 सुबह 9 बजकर 43 मिनट के बाद तुला राशि में गोचर कर जाएगा।
  • सूर्य का तुला राशि में गोचर (17 अक्टूबर 2021): तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1:00 बजे होगा और यह ग्रह इस राशि मेें 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा और उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।
  • मंगल का तुला राशि में गोचर (22 अक्टूबर 2021): तुला राशि में मंगल का गोचर 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1.13 बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5.01 बजे तक होगा, इसके बाद मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएगा।
  • शुक्र का धनु राशि में गोचर (30 अक्टूबर 2021): यह गोचर 30 अक्टूबर 2021 को 15.56 बजे होगा, इसके बाद शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12.56 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।

इसके अलावा अक्टूबर के महीने में कुछ ग्रह अपनी गति भी बदल रहे हैं।

  • 11 अक्टूबर 2021 को शनि सुबह 3:44 पर मकर राशि में मार्गी होगा। 
  • 18 अक्टूबर 2021 को बृहस्पति सुबह 11: 39 पर मकर राशि में मार्गी होगा।
  • 18 अक्टूबर 2021 को बुध रात 8:11 पर कन्या राशि में मार्गी होगा।

अक्टूबर महीने में लगने वाले ग्रहण 

वहीं बात करें ग्रहण की तो इस महीने कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

अक्टूबर महीने की शेयर बाज़ार भविष्यवाणी 

वक्री बुध 2 तारीख को कन्या राशि में प्रवेश करेगा और सूर्य और मंगल के साथ युति करेगा। इस दौरान चांदी, हल्दी, कपास और चीनी की मांग देखी जाएगी। तेजड़िये 3 ताऱीख को बैंकों, वित्त और बीमा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों को टेक ओवर करेंगे। चावल क्षेत्र की कंपनियों (केआरबीएल, एलटी फूड्स, और चमन लाल) से संबंधित स्टॉक्स में 8 तारीख को चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शनि 11 तारीख को मार्गी गति शुरू करेगा और धातुओं, शराब (यूबीएल, रेडिको, यूनाइटेड स्पिरिट्स) तेल, कोयला और पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों को खरीदने के लिए तेजड़ियों को प्रेरित करेगा। यह तेजी का रुझान 17 तारीख तक जारी रहने की संभावना है।

बृहस्पति और बुध दोनों 18 तारीख को मार्गी गति शुरू करेंगे। बुध मंगल के साथ और बृहस्पति शनि के साथ युति बनाएगा। बाजार में अचानक परिवर्तन व्यापारियों को चकित कर सकता है। डे-ट्रैडर्स को सतर्क रहना चाहिए। शुक्र 30 तारीख को धनु राशि में प्रवेश करेगा। आईटी, सॉफ्टवेयर, टेक्सटाइल्स और एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।

अक्टूबर महीने में जन्मे कुछ मशहूर सितारे 

  • 02 अक्टूबर – भारत के दूसरे पीएम लाल बहादुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
  • 04 अक्टूबर – क्रिकेटर ऋषभ पंत, अभिनेत्री सोहा अली खान, इंग्लैंड क्रिकेटर क्रिस जॉर्डन
  • 05 अक्टूबर – क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर, गायिका ऐश्वर्या मजमुदार, नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज के एमडी अशोक खेनी
  • 06 अक्टूबर – क्रिकेटर मोर्ने मोर्कल, राजनेता जीतन राम मांझी, टीवी अभिनेता और होस्ट मेयांग चांग
  • 07 अक्टूबर – पूर्व क्रिकेटर जहीर खान, गायक अभिजीत सावंत, अभिनेत्री काजोल
  • 13 अक्टूबर – क्रिकेटर हनुमान विहारी, अभिनेत्री अवनीत कौर और पूजा हेगड़े
  • 14 अक्टूबर – पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान राजनेता गौतम गंभीर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल
  • 15 अक्टूबर – रैपर बोहेमिया, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण, राजनीतिज्ञ रमन सिंह
  • 17 अक्टूबर – भारतीय हास्य अभिनेता और आप के सांसद भगवंत मान, अभिनेत्री सिमी गरेवाल
  • 20 अक्टूबर – क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अभिनेत्री नरगिस फाखरी, हॉकी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह चंडी
  • 25 अक्टूबर – क्रिकेटर उमेश यादव, राजनेता प्यारेमोहन महापात्रा, टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

अक्टूबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। काम-धंधे के लिहाज से यह महीना आनंदायक और उन्नतिदायक रहने वाला है, तो शिक्षा-दीक्षा के नजरिए…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना मिले-जुले देने वाला रहेगा। करियर, रोजगार के लिए समय औसत से बेहतर रहने वाला है। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर आपके काम बनेंगे। सामान्य…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

यह महीना आपके लिए औसत से बेहतर कहा जा सकता है। रोजी-रोजगार, काम धंधे को लेकर स्थिति औसत या उससे बेहतर हो सकती है। शिक्षा के लिए तो समय विशेष…..(विस्तार से पढ़ें) 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क राशि 

अगर स्वास्थ्य की बाधाओं को छोड़ दें, तो अन्य सभी चीजों के लिए अक्टूबर का महीना सुखद रहने वाला है। हालांकि जब तक सेहत अच्छी न रहे, कोई भी सुख …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना औसत से बेहतर रहने वाला है। काम-धंधे में भरपूर लाभ होगा। आमदनी होगी। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। आप अपने…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बेहतर रहने वाला है। काम-धंधे के दृष्टिकोण से यह भरपूर सफलता देने वाला महीना रहेगा। नौकरी, व्यापार में उन्नति देखने….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

पढ़ाई-लिखाई ओर करियर के अतिरिक्त, ज्यादातर मामलों में तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह उत्साहजनक नहीं है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह कुल मिलाकर माह अच्छा रहने वाला है। प्रेम-जीवन को छोड़कर बाकी सब तरह से आप संतुष्ट रहेंगे। करियर के लिहाज से यह माह…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

अक्टूबर का माह धनु राशि वालों के लिए बहुत उत्तम है। प्रेम-संबंधों को छोड़ दें, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको करियर में …..(विस्तार से पढ़ें) 

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर राशि 

इस माह आपको पैसे की थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन इसके अलावा जीवन के अन्य क्षेत्रों में समय आपके काफी अनुकूल है। करियर में तरक्की करेंगे और आपका काम-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

अपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की जो स्थितियां बन रहीं हैं, उसके अनुसार यह माह आपके लिए थोड़ा हल्का रहने वाला है। करियर में आपको कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे, तो कुछ चीजें आपकी…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह मिला-जुला फल देने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा, कारोबारी, स्वरोजगार करने वाले यानी …...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.