अक्टूबर महीने की एक झलक: मेष-मिथुन समेत इन राशियों को इस महीने होगा अपार लाभ!

आने वाले नए महीने को लेकर और उसके बारे में पहले से जानने की उत्सुकता यकीनन ही हम सभी के दिलों में रहती है। आखिर आने वाला नया महीना हमारे लिए क्या कुछ नई सौगात लेकर आने वाला है? क्या इस महीने हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा? नौकरी में हमें सफलता मिलेगी? व्यवसाय तरक्की करेगा? पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा? प्रेम जीवन में हमें क्या कुछ परिणाम मिलेंगे? इत्यादि। ऐसे कई सवाल हमारे जहन में हर वक्त बने रहते हैं। 

ऐसे में यदि आपके दिल और दिमाग पर भी इस तरह के सवालों का साया है तो आप एकदम सही जगह आए हैं क्योंकि ऐस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको अक्टूबर महीने की हम एक विशेष झलक प्रदान कर रहे हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सबसे पहली बात कि इस ब्लॉग में क्या है खास? 

  • कौन-कौन से हैं वह महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार जो अक्टूबर में लगाएंगे चार चाँद, इस बात की जानकारी हम आपको इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। 
  • इसके साथ ही हम आपको यहां बताएंगे अक्टूबर महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें, 
  • इस महीने के बैंक अवकाश की संपूर्ण जानकारी, 
  • अक्टूबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की जानकारी, 
  • और साथ ही सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कितना खास और शानदार होने वाला है इसकी भी एक झलक आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं अक्टूबर महीने पर आधारित इस विशेष ब्लॉग की। सबसे पहले जानते हैं अक्टूबर में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की कुछ खास बातें।

अक्टूबर महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सबसे पहले बात करें अक्टूबर के महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की तो, इस महीने में जन्मे लोग बेहद ही सोच समझकर बोलने के लिए जाने जाते हैं, किसी भी परिस्थिति में समझदारी से काम लेना भी इनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा होता है। इसके साथ ही जैसे-जैसे यह लोग उम्र में बड़े होते हैं इनकी खूबसूरती निखरने लगती है। यही वजह है कि समय के साथ ही इनकी लोकप्रियता भी बढ़ती है। इसके अलावा बुद्धिमानी और समझदारी भी इनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

बात करें करियर की तो आमतौर पर देखा गया है कि अक्टूबर में जन्मे लोग लेखक, फ़ैशन डिजाइनिंग या कला से संबंधित क्षेत्रों में अपना शानदार करियर बनाने में कामयाब रहते हैं।

अनुशासित जीवन जीने वाले इस महीने में जन्मे लोग अपने जीवन में सभी सुख सुविधा को हासिल करते हैं, भीड़ में आप अपनी अलग पहचान बनाते हैं, और साथ ही एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर भी साबित होते हैं।

गुणों के बाद बात करें अवगुणों की तो अक्सर देखा गया है कि, अक्टूबर में जन्मे लोग फिजूल खर्ची बहुत ज्यादा करते हैं और खर्च करने से पहले सोचते नहीं है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों से दुखी हो जाना भी इनके व्यक्तित्व का एक बड़ा अवगुण माना गया है।

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 6, 7, 8  होता है

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: क्रीम, रोज़ पिंक, सिल्वर होता है।

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: बुधवार, शुक्रवार, शनिवार होता है।

अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: सफेद नीलम, गुलाब क्वार्ट्ज अक्टूबर के महीने में जन्मे लोगों के लिए शुभ होता है। 

उपाय/सुझाव: 

  • अपने बेडरूम में चंदन की अगरबत्ती जलाएं।

अक्टूबर महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो अक्टूबर के महीने में कुल 18 दिन बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

दिन बैंक अवकाश कहाँ किया जाएगा पालन
2 अक्टूबर 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 अक्टूबर 2022दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)अगरतला, भुबनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद
4 अक्टूबर 2022दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा/ श्रीमांता शंकरदेव का जन्मोत्सवअगरतला, बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, कानपुर,कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
5 अक्टूबर 2022दुर्गा पूजा / दशहरा (दशहरा) / आयुध पूजा/ श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सवइंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
6 अक्टूबर 2022दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद
7 अक्टूबर 2022दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद
8 अक्टूबर 2022शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), मिलाद-ए-शेरिफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
9 अक्टूबर 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 अक्टूबर 2022करवा चौथशिमला में बैंक बंद
14 अक्टूबर 2022ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार श्रीनगर में बैंक बंद
16 अक्टूबर 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर 2022काटी बिहूगुवाहाटी में बैंक बंद
22 अक्टूबर 2022शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
23 अक्टूबर 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 अक्टूबर 2022लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ गोवर्धन पूजा गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
25 अक्टूबर 2022काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजन)/नरक चतुर्दशी)गंगटोक, देहरादून, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
26 अक्टूबर 2022गोवर्धन पूजा/विक्रम सम्वत् नववर्ष/ भाई बिज/ भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/विजय दिवस अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद
27 अक्टूबर 2022भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कौबागंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद
30 अक्टूबर 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर 2022सरदार बल्लभ भाई पटेल जन्मदिवस/छठ पूजा अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

01 अक्टूबर 2022 शनिवार

षष्टी

02 अक्टूबर 2022 रविवार

गाँधी जयंती , सरस्वती आवाहन , दुर्गा पूजा

03 अक्टूबर 2022 सोमवार

सरस्वती पूजा , दुर्गाष्टमी व्रत , दुर्गाष्टमी

04 अक्टूबर 2022 मंगलवार

सरस्वती बलिदान , महा नवमी , विश्व पशु दिवस , सरस्वती विसर्जन

05 अक्टूबर 2022 बुधवार

विजय दशमी

06 अक्टूबर 2022 गुरुवार

भारत मिलाप , पापांकुशा एकादशी

07 अक्टूबर 2022 शुक्रवार

प्रदोष व्रत

09 अक्टूबर 2022 रविवार

मीलाद उन-नबी , सत्य व्रत , कार्तिक स्नान , काजोगरा पूजा , वाल्मीकि जयंती , पूर्णिमा , सत्य व्रत , शरद पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

13 अक्टूबर 2022 गुरुवार

करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार

रोहिणी व्रत

17 अक्टूबर 2022 सोमवार

तुला संक्रांति , कालाष्टमी , अहोई अष्टमी

21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार

वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी , गोवत्स द्वादशी

23 अक्टूबर 2022 रविवार

धनतेरस , प्रदोष व्रत , काली चौदस , मास शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022 सोमवार

नरक चतुर्दशी , दिवाली

25 अक्टूबर 2022 मंगलवार

भौमवती अमावस्या , अमावस्या , गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर 2022 बुधवार

अन्नकूट , चंद्र दर्शन , भाई दूज

28 अक्टूबर 2022 शुक्रवार

वरद चतुर्थी

29 अक्टूबर 2022 शनिवार

लाभ पंचमी

30 अक्टूबर 2022 रविवार

षष्टी , छठ पूजा

31 अक्टूबर 2022 सोमवार

सोमवार व्रत

अक्टूबर महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

आगे बढ़ें और बात करें ग्रहण और गोचर की तो अक्टूबर के महीने में 4 ग्रहों का  गोचर होने वाले हैं और 3 ग्रह अपना स्थिति परिवर्तन करने वाले हैं जिनकी संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं: 

  •  बुध कन्या राशि में मार्गी: 02 अक्टूबर 2022: बुध कन्या राशि में मार्गी 2 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर हो जाएंगे।
  • मंगल का मिथुन राशि में गोचर – 16 अक्टूबर , 2022: मंगल एक बार पुनः अपना राशि परिवर्तन करते हुए 16 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 12:04 बजे वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का तुला राशि में गोचर – 17 अक्टूबर 2022: सूर्य अपने इस गोचर के दौरान सोमवार को शाम 7 बजकर 09 मिनट पर बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे।
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022: शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर होगा जब शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।
  • शनि मकर राशि में मार्गी: 23 अक्टूबर 2022: शनि मकर राशि में मार्गी 23 अक्टूबर 2022, रविवार को प्रातः 04:19 बजे हो रहे हैं।
  • बुध का तुला राशि में गोचर- 26 अक्टूबर 2022: बुध का तुला राशि में गोचर 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 बजे होगा जब बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर अपने मित्र ग्रह शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
  • मंगल मिथुन में वक्री – 30 अक्टूबर 2022: मंगल मिथुन में वक्री 30 अक्टूबर 2022, रविवार को शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होने जा रहा है।

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, 2022 के अक्टूबर महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

मेष राशि

करियर: अक्टूबर का महीना करियर के लिहाज से बेहद ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपके सभी पुराने काम पूरे होंगे और पदोन्नति के भी योग बनेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान जहां आपकी आय अच्छी रहने वाली है वहीं दूसरी तरफ फिजूलखर्ची भी होने की आशंका है।

प्रेम जीवन: इस महीने आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आप अपने पार्टनर को क्वालिटी टाइम देंगे और उनके साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बनाएंगे।

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में भी शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का विचार कर रहे तो आपको शुभ परिणाम अवश्य मिलेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालांकि छोटी मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि

करियर: करियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए उत्तम रहेगा। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उसके लिए समय अनुकूल है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के संदर्भ में बात करें तो इस महीने आप को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस महीने आपके घर पर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष पर मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि फिजूल खर्च करने से बचें।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो अक्टूबर के महीने में प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपके और आपके जीवनसाथी के बीच शानदार तालमेल देखने को मिलेगा। आप किसी यादगार ट्रिप पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में भी इस महीने आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के पूरे पूरे योग हैं।

स्वास्थ्य: आर्थिक मोर्चे पर यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। ऐसे में कुछ स्वास्थ संबंधी परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकते हैं।

मिथुन राशि

करियर: करियर के संदर्भ में अक्टूबर के महीने में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी लाभ होगा और नौकरी पेशा जातकों की वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन के संदर्भ में बात करें तो इस महीने कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि इस दौरान आपको अपने परिवार में किसी तरह की बड़ी हानि देखने को मिले।

आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन परेशानियों भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने या घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य या घर के निर्माण आदि में खर्च करने पड़ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डावाडोल होने की आशंका है।

प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। प्रबल आशंका बन रही है कि इस दौरान आपके और आपके साथी के बीच मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। ऐसा मुमकिन है कि आपका ध्यान भटक जाए जिससे आपको पढ़ाई से संबंधित कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। हालांकि छोटी मोटी बीमारी आपके जीवन में बनी रहेगी।

कर्क राशि

करियर: अक्टूबर के महीने में करियर पक्ष पर आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं जिसका सीधा प्रभाव आपके करियर पर देखने को मिलेगा।

पारिवारिक जीवन: अक्टूबर के महीने में पारिवारिक जीवन के संदर्भ में आपको उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। जहां एक तरफ परिवार के लोग आपके सहयोग और समर्थन में नजर आएंगे वहीं जमीन को लेकर कोई बड़ा विवाद होने की भी आशंका है।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष पर भी मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको अपने परिवार की तरफ से आर्थिक सहयोग के योग बन रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ आप के खर्चों में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिहाज से अक्टूबर का महिना परिणाम मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपका आपके जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में भी मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा लेकिन आपको ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य एवं पक्ष पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको किसी बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि खानपान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

करियर: इस महीने मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। जहां कुछ जातकों को आय में वृद्धि प्राप्त हो सकती है वहीं कुछ जातकों को करियर क्षेत्र में उठापटक का सामना भी करना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन: अक्टूबर के महीने में आपका पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा और आप अपने प्रिय जनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन: इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आएगी। आपको इस दौरान कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के पूरे पूरे चांस हैं।

प्रेम जीवन: इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। प्रेमी अपने पार्टनर के साथ और विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी वक्त बिताएंगे और आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग और समर्थन में प्राप्त होगा।

शिक्षा: शिक्षा पक्ष के लिहाज से अक्टूबर के महीने में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विशेष तौर पर उन छात्रों के लिए जो रिसर्च या फिर मेडिकल से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पक्ष पर आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको चोट लगने की भी आशंका है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर रहने वाली है।

कन्या राशि

करियर: करियर पक्ष के संदर्भ में इस महीने आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विशेष तौर पर उन जातकों को जो सरकारी क्षेत्र से संबंधित हैं। साथ ही इस माह आपकी करियर से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होंगी।

पारिवारिक जीवन: अक्टूबर के महीने में कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन प्रतिकूल रहने की आशंका है। इस दौरान आपके परिवार में वाद विवाद होने की आशंका है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी भी आपको परेशान कर सकती है।

आर्थिक जीवन: इस महीने आर्थिक पक्ष के संदर्भ में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होने की संभावना बन रही है। प्रबल आशंका है कि इस दौरान आप कोई ऐसा गलत निर्णय ले लें जिसकी वजह से व्यवसाय में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला बेहद ही सोच समझ कर लें।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के संदर्भ में इस महीने कन्या जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। ऐसे में छोटी-छोटी परेशानियों या मुद्दों की वजह से भी आप कर आपके पार्टनर के बीच लड़ाई होने की आशंका है। सलाह दी जाती है कि वाणी पर संयम रखें और अपने रिश्ते पर भरोसा बनाए रखें।

शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से भी यह समय आपके अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको आपकी मेहनत का पूरा और शुभ फल अवश्य प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर आपको इस महीने कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपके घर के लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि

करियर: करियर के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस राशि के आयात और निर्यात के क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी यह समय बेहद ही शुभ साबित होगा।

पारिवारिक जीवन: बात करें पारिवारिक जीवन की तो इस महीने आपको अपने परिवार में कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि खुशियों को खुलकर जिएँ और अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

आर्थिक जीवन: आर्थिक जीवन भी मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान जहां एक तरफ आपके खर्चे ज्यादा होने की संभावना है वहीं कहीं गुप्त रूप से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान प्रेमी जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। साथ ही शादीशुदा जातक भी अपने पार्टनर के साथ थोड़ी बहुत परेशानियों के साथ सुखद पल का आनंद लेते नजर आएंगे।

शिक्षा: इस राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी अक्टूबर का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। उन्हें इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के संदर्भ में भी मिले जुले परिणाम इस महीने आपको प्राप्त होंगे। जहां कुछ पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा वहीं छोटी मोटी बीमारी आपको आए दिन परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि

करियर: करियर के संदर्भ में वृश्चिक जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और सफलता मिलेगी वहीं व्यापारी जातकों को भी कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल हो सकता है।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपका पारिवारिक जीवन बेहद ही अनुकूल रहेगा। घर के लोगों के बीच प्रेम सौहार्द और समर्थन देखने को मिलेगा। साथ ही आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष पर आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान जहां एक तरफ आय में वृद्धि के योग बनेंगे वहीं दूसरी तरफ इस दौरान प्रबल संभावना है कि आपको धन संचित करने में परेशानी हो साथ ही आपकी फिजूलखर्ची भी बढ़ी रहने वाली है।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच विश्वास बढ़ेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। साथ ही विवाहित जातकों का जीवन भी सुखद रहेगा। आपको आपके पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा जो आपके रिश्ते को मजबूती भी देगा।

शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो इस दौरान इस राशि के छात्र जातक शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। साथ ही जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पक्ष आपको कुछ परेशानी दे सकता है। इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि छोटी सी परेशानी होने पर भी तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

धनु राशि

करियर: करियर पक्ष के संदर्भ में इस महीने आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापारी जातक तमाम ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके परिवार में लंबे समय से चला रहा कोई विवाद दूर होगा। साथ ही आपको आपके भाई बहनों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार के लोगों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। विशेष तौर पर यह समय उन लोगों के लिए शुभ रहेगा जो जमीन या संपत्ति से जुड़े व्यवसाय करते हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि इस दौरान आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी मुद्दे को लेकर गलतफहमी पनप सकती है। सलाह दी जाती है कि अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें और धैर्य के साथ काम लें।

शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से बात करें तो इस महीने आप को मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मुमकिन है कि इस दौरान आपका ध्यान पढ़ाई से भटक जाए जिसकी वजह से आपको बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: अक्टूबर का महीना स्वास्थ्य मोर्चे पर कुछ नाजुक रहने वाला है। इस दौरान आपके चोट लगने के योग बन रहे हैं। साथ ही परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य भी आपको परेशानी दे सकता है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मकर राशि

करियर: अक्टूबर के महीने में मकर जातकों को करियर पक्ष में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आपकी कड़ी मेहनत के बाद भी आपको उचित फल ना मिले। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और कड़ी मेहनत जारी रखें।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके परिवार के लोग आपका भरपूर सहयोग और समर्थन करते नजर आएंगे।  साथ ही आप अपने घर में चल रहे किसी पुराने विवाद को सुलझाने में भी कामयाब रहेंगे।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष के संदर्भ में इस महीने आप को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जहां एक तरफ आपकी आय बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ आपके खर्चे भी अधिक रहने वाले हैं। ऐसे में आय और खर्चों के बीच में उचित नियंत्रण बनाने की सलाह दी जाती है।

प्रेम जीवन: इस महीने प्रेम और वैवाहिक जीवन मिला-जुला रहने वाला है। मुमकिन है कि छोटे-मोटे वजहों के चलते आपका और आपके जीवन साथी या पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो जाए। ऐसे में स्थिति बिगड़ने ना दें और धैर्य से काम लेकर उसे संभालने का प्रयत्न करें। इस राशि के जो जातक विवाह करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित है तो अक्टूबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विशेष तौर पर उन जातकों के लिए जो मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं। इस दौरान आपको आपके भाग्य का भरपूर प्राप्त होगा और आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य इस महीने आपके पक्ष में नजर आएगा। जहां एक तरफ पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा वहीं आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें, सलाह केवल दी जाती है।

कुम्भ राशि

करियर: अक्टूबर का महीना कुम्भ जातकों के लिए करियर पक्ष के संदर्भ में शानदार रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र से जुड़े कई आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही व्यापारी जातक भी इस महीने प्रबल लाभ कमाने में कामयाब हो गए।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आपको आपके घर के लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। इस महीने आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आर्थिक पक्ष इस महीने मजबूत होगा। व्यवसाय से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। साथ ही आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय बेहद ही अनुकूल है।

प्रेम जीवन: प्रेम और विवाहित जीवन की बात करें तो यहां पर भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेमी जातक अपने पार्टनर के साथ क्वलिटी वक्त व्यतीत करने में कामयाब रहेंगे वहीं, विवाहित जीवन जी रहे जातक अपने रिश्ते में मजबूती और प्रेम की वृद्धि महसूस करेंगे।

शिक्षा: कुंभ राशि के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। साथ ही इस महीने भाग्य भी आपके पक्ष में नज़र आएगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मोर्चे पर आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस महीने डिप्रेशन, सिरदर्द, आंख, और सांस से संबंधित समस्याओं के योग बनते नजर आ रहे हैं।

मीन राशि

करियर: मीन राशि के जातकों को अक्टूबर के महीने में करियर पक्ष के संदर्भ में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी जातकों को भी अपार लाभ मिलेगा और आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने में भी कामयाब रहेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में भी कुछ उठापटक देखने को मिल सकती है। इस दौरान परिवार में किसी छोटे मुद्दे को लेकर भी विवाद होने की आशंका है। ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखें और धैर्य और शांति के साथ परिस्थिति को संभालने का प्रयत्न करें।

आर्थिक जीवन: अक्टूबर के महीने में आपका आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। हालांकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्त होना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ की भी प्रबल संभावना बन रही है।

प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। छोटी मोटी बातों को लेकर के विवाद होने की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ यदि आप अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखते हैं तो आपका रिश्ता पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रेममय होने की संभावना है।

शिक्षा: शिक्षा के संदर्भ में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि मुमकिन है कि इस दौरान आपका ध्यान पढ़ाई से भटक जाए और आपके मन में नकारात्मक विचार आ जाए। हालांकि इस राशि के जो जातक चिकित्सा, बैंकिंग, और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अक्टूबर के महीने में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पक्ष पर इस महीने आपको ज़्यादा ध्यान देना होगा। अन्यथा जोड़ों में दर्द जैसी परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकते हैं। साथ ही इस महीने आपके परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.