अक्टूबर 2020 मासिक राशिफल: जानिए ये नया महीना आपके लिए क्या कुछ लेकर आएगा

कैसा रहेगा साल 2020 का दसवाँ महीना “अक्टूबर” सभी 12 राशि के जातकों के लिए ! यह जानने के लिए अभी पढ़ें अक्टूबर महीने का मासिक राशिफल। साथ ही जानें इस महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर, तीज-त्यौहार और राशिनुसार ज्योतिष्य उपायों के बारे में। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात 

साल 2020 को खत्म होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में हमारे लिए हर एक दिन की अहमियत काफी बढ़ जाती है। हम अपने हर दिन, सप्ताह और महीने को बेहतर तरीके  प्लान करके चलना चाहते हैं, ताकि वर्ष के आखिर तक हमारे द्वारा सोचा गया हर एक कार्य पूरा हो जाए। ऐसे में एस्ट्रोसेज का यह मासिक राशिफल आपके लिए बहुत मददगार सिद्ध होगा। इस लेख के ज़रिए आप अक्टूबर के महीने में अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ व करियर आदि से जुड़ी सारी जानकारी पा सकते हैं। यकीन मानिए ये जानकारी आपकी प्लानिंग और आने समय को बेहतर बनाने में कारगर सिद्ध होगी। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं, अक्टूबर महीने के मासिक राशिफल की और जानते हैं कि आने वाला महीना कैसा रहेगा सभी 12 राशि के जातकों के लिए – 

अक्टूबर महीने का हिंदू पंचांग

हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर का महीना उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हिन्दू माह आश्विन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होगा और अश्विनी नक्षत्र में आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को महीना समाप्त होगा। साल के बाकि सभी महीनों की तरह इस महीने भी सभी विभिन्न ग्रहों की चाल निश्चित रूप से ही प्रत्येक 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अपना प्रभाव डालेगी। इस महीने किन ग्रहों का गोचर होगा, इसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।  

किसी भी समस्या का ज्योतिषीय समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

इस माह किन ग्रहों का होगा गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर महीने में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र जैसे चार बड़े ग्रहों का गोचर, वक्री या अस्त होगा। अक्टूबर 2020 में होने वाले इन ग्रहों का स्थान परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को अलग-अलग प्रकार से प्रभावित करेगा। एक तरफ जहाँ इन ग्रहों का गोचर कुछ जातकों के जीवन में अनेकों ख़ुशियाँ लाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के महीने में कौन सा ग्रह कब गोचर करेगा।

अक्टूबर महीने में कुल चार गोचर होने वाले हैं।

  • 4 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह का बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में गोचर होगा। 
  • 14 अक्टूबर, बुधवार को बुध ग्रह का वायु तत्व की राशि तुला में गोचर होगा। 
  • 17 अक्टूबर, शनिवार को ग्रहों के राजा सूर्य का शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में गोचर होगा।  
  • बुध ग्रह तुला राशि में 20 अक्टूबर, 2020 को अस्त हो जायेगा। बुध की यह स्थिति 31 अक्टूबर, 2020 तक रहने वाली है।
  • 23 अक्टूबर, शुक्रवार को शुक्र ग्रह का पृथ्वी तत्व की राशि कन्या में गोचर होगा।

अक्टूबर 2020 में आने वाले तीज-त्यौहार

चलिए बताते हैं, अक्टूबर महीने में आने वाले तीज-त्योहारों के बारे में। नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें, इस महीने कौन सी तारीख़ को और किस दिन कौन-कौन से व्रत और तीज-त्यौहार पड़ने वाले हैं। 

व्रत-त्यौहार दिन और तारीख़
पूर्णिमा व्रतअक्टूबर 1, गुरुवार
संकष्टी चतुर्थीअक्टूबर 5, सोमवार 
रोहिणी व्रत अक्टूबर 7, बुधवार
कालाष्टमी अक्टूबर 09, शुक्रवार 
परमा एकादशी अक्टूबर 13, मंगलवार 
प्रदोष व्रत (कृष्णा)अक्टूबर 14, बुधवार 
मासिक शिवरात्रि अक्टूबर 15, बृहस्पतिवार 
अमावस्या अक्टूबर 16, शुक्रवार 
शरद नवरात्रि, तुला संक्रांति, घट-स्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती अक्टूबर 17, शनिवार 
ललिता पंचमी, विनायक चतुर्थीअक्टूबर 20, मंगलवार 
कल्परम्भ, सरस्वती आवाहन, बिल्व-निमंत्रण,स्कन्द-षष्टी, अकाल-बोधन अक्टूबर 21, बुधवार 
नव-पत्रिका पूजन, सरस्वती पूजाअक्टूबर 22, बृहस्पतिवार 
नव-पद ओली, सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन अक्टूबर 23, शुक्रवार 
दुर्गा महा नवमी पूजादुर्गा महा अष्टमी पूजाअक्टूबर 24, शनिवार
दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा, दुर्गा बलिदान, आयुध पूजा, दक्षिण सरस्वती पूजा, बंगाल महा-नवमी, बुद्धा जयंती अक्टूबर 25, रविवार 

नोट – तीज-त्यौहार और व्रत आदि के दिन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व आदि के विषय में जानने के लिए ऊपर दिए गए त्योहारों के नाम पर क्लिक करें

एस्ट्रोसेज ई-पत्रिका मुफ्त में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें- एस्ट्रोसेज ई-पत्रिका

ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व 

ज्योतिष के अनुसार, अक्टूबर में जन्म लेने वाले जातक अधिकांश तौर पर सौंदर्य प्रेमी होते हैं। इस महीने में जन्मे जातक दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं। आप सही ढंग से अपनी बातों को लोगों के सामने रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। अक्टूबर माह में जन्मे लोग एक बार जो ठान लेते हैं, तो शिखर पर पहुँचकर ही दम लेते हैं। ये अपने प्रेमी और अपने जीवनसाथी को दिलों जान से चाहते हैं। हालाँकि कम ही मामलों में इनका प्यार सफल हो पाता है। अक्टूबर महीने में जन्मे लोग अपना करियर कला, अभिनय, टेक्नोलॉजी, राजनीति, व्यापार और मेडिकल लाइन में बनाते हैं। 

क्या कहती है अक्टूबर की शेयर बाजार भविष्यवाणी?

अक्टूबर शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, 4 तारीख को वक्री मंगल जल तत्व की  राशि मीन में प्रवेश करेगा, जहाँ से यह अन्य कई महत्वपूर्ण ग्रहों पर दृष्टि डालेगा। जहाँ  एक तरफ मंगल की दृष्टि सूर्य देव पर होगी, तो वहीँ शनि देव अपनी दृष्टि मंगल ग्रह पर डालेगा। ग्रहों की इस स्थिति के चलते बाजार में अस्थिरता पैदा होगी। इस दौरान प्लाइवुड, सीमेंट, आवासीय, रियल एस्टेट और भारी उद्योग सेक्टर के शेयर की मांग में वृद्धि देखी जाएगी। 

इसके बाद 14 अक्टूबर,  बुधवार को बुध ग्रह शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में वक्री गति शुरु करेगा। यहाँ इस पर मंगल और शनि देव अपनी दृष्टि डालेंगे। इसके चलते तेजड़िये बीमा, बैंकिंग, एएमसी (एचडीएफसी एएमसी) और पेंट सेक्टर कंपनियों के शेयरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाएँगे और बाजार में हावी हो जाएंगे। वहीँ एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर (वोल्टास) के स्टॉक्स की मांग में कमी देखी जाएगी। 

अक्टूबर माह की शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, 17 अक्टूबर,  शनिवार को सूर्य देव वायु तत्व की राशि तुला में प्रवेश करेंगे और वहां सूर्य देव बुध ग्रह के साथ युति बनाएगा। सूर्य और बुध की इस युति पर मंगल और शनि भी अपनी दृष्टि डालेंगे। इसकी वजह से सूचकांक में उछाल आने से पहले मंदी का भाव रहेगा।

23 अक्टूबर को शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस समय राइस (केआरबीएल), एफएमसीजी (आईटीसी, हिंदयूएनआई), ऊनी कपड़े (मोंटे कार्लो, लक्स इंडस्ट्रीज़) और नाइटवेयर्स (लवटेबल, पेज) के स्टॉक्स की मांग में तेजी देखने को मिलेगी। अक्टूबर महीने के आख़िरी दिन शुक्र देव 31 तारीख को हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके चलते, पेय और बॉटलिंग स्टॉक (वरुण बेवरेजेज) में कमी देखी जाएगी।

क्या कुंडली में हैं शुभ योग? जानें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली से 

अक्टूबर में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे 

अक्टूबर में जन्मे कुछ मशहूर लोगों में महात्मा गाँधी, एपीजे अब्दुल कलाम, अमिताभ बच्चन, रेखा, प्रभास, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, लाल बहादुर शास्त्री, अमित शाह, वल्लभभाई पटेल, रामनाथ कोविंद, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, कृति खरबंदा, एस॰एस॰ राजामौली, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, विनोद खन्ना, हिना खान, शम्मी कपूर, आर के नारायण, मिल्खा सिंह, असिन, ओम पूरी, कादर खान, श्वेता तिवारी, स्मिता पाटिल, हार्दिक पंड्या, वीरेंद्र सहवाग, रॉनित रॉय आदि शामिल हैं। देखें इन दिग्गजों की कुंडली

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस माह जीवन के कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने 23 अक्टूबर को शुक्र देव का गोचर कन्या राशि में होगा जिसके चलते आपका षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेगा। वहीं मंगल देव भी… आगे पढ़ें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से आपके पंचम, षष्ठम और एकादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम आपके शिक्षा … आगे पढ़ें

मिथुन राशि

सूर्य, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करने की वजह से इस महीने मिथुन राशि वालों के चतुर्थ पंचम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के कारकत्वों के अनुसार ही इस महीने मिथुन राशि के जातकों को फलों की प्राप्ति होगी।… आगे पढ़ें

राशिनुसार अपना मासिक राशिफल जानने के लिए देखिये वीडियो:

कर्क राशि

इस महीने 3 ग्रह शुक्र,मंगल और सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करेंगे जिसके चलते आपके तृतीय चतुर्थ और नवम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इस महीने शुक्र का गोचर कन्या राशि में मंगल का गोचर मीन राशि में और सूर्य का गोचर तुला राशि में होने वाला है। क्योंकि इस महीने… आगे पढ़ें

सिंह राशि

सिंह एक अग्नि तत्व की राशि है इसलिए इस राशि के जातक दृढ़ इच्छाशक्ति के मालिक होते हैं। अपनी इस दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आप इस महीने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। अक्टूबर के इस महीने में तीन ग्रहों सूर्य, मंगल और शुक्र … आगे पढ़ें

कन्या राशि

सहनशीलता और धैर्य आपके गुण हैं अपने इन्हीं गुणों की वजह से आप जीवन के कई क्षेत्रों में उन्नति प्राप्त करते हैं। इस माह भी आपको अपने इन्हीं गुणों को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इस महीने सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से आपके प्रथम, द्वितीय… आगे पढ़ें

तुला राशि

तुला राशि के जातक बहुत कल्पनाशील होते हैं और बहुत सोच विचार करने वाले होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति की वजह से इनको जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति तो होती है लेकिन कई बार अत्यधिक सोचने की वजह से यह अपना कीमती समय बर्बाद भी कर बैठते हैं। इसलिए इस महीने … आगे पढ़ें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना शुभ फलदायक रहने की पूरी उम्मीद है। इस महीने अपने कौशल के दम पर कार्यक्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति करेंगे इसके साथ ही आप की आर्थिक स्थिति भी इस महीने अच्छी रहेगी। इस महीने 3 ग्रहों सूर्य, मंगल और… आगे पढ़ें

धनु राशि

धनु राशि के जातकों में गजब की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता होती है। अपने इन्हीं गुणों के कारण लोगों के बीच धनु राशि वाले अलग नजर आते हैं। हालांकि इनकी एक बुरी आदत भी है, यह लोग जल्दबाजी में फैसले लेकर कई बार पछताते हैं। इस महीने भी उनके द्वारा… आगे पढ़ें

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के दिमाग में इस महीने टीवी, मोबाइल यार दोस्तों से इतर जीवन की सार्थकता, जीवन को कैसे अच्छी तरह से जिया जाए इस तरह के विचार आ सकते हैं। इस महीने इस राशि के जातक आध्यात्मिक मार्ग पर जाने का विचार बना सकते है। वहीं … आगे पढ़ें

कुम्भ राशि

दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए इस महीने आप कड़ी मेहनत करेंगे, यदि आप अपनी मेहनत को लगातार जारी रखते हैं तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। इस महीने 3 ग्रहों सूर्य, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन की वजह से आपके… आगे पढ़ें

मीन राशि

मीन राशि के जातक बहुत ही भावकु होते हैं और कई बार इनकी भावनाएं इनके लिए भी परेशानी का कारण बन जाती हैं। इस महीने आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करके जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। इस महीने सूर्य, मंगल और शुक्र … आगे पढ़ें

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020 का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आया हैं। आज होने वाले मैच की भविष्यवाणी के लिए यहाँ क्लिक करें।आगे की जानकारी के लिए एस्ट्रोसेज से जुड़े रहे !!

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.