नवंबर की शुरुआत से अंत तक त्योहार ही त्योहार – गोचरों की भी है लंबी लिस्ट: जानें तारीखें!

नवंबर मासिक राशिफल 2023: नवंबर मासिक राशिफल विशेष अपने इस ब्लॉग में आज हम जानेंगे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के ग्यारहवें महीने से जुड़ी ढेरों महत्वपूर्ण दिलचस्प और जानने योग्य बातें।  साथ ही यहाँ हम जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, इस महीने कौन से ग्रह कब और किस राशि में अपनी चाल बदलेंगे, क्या है इस मार्केट शेयर बाजार की भविष्यवाणी। इसके अलावा नवंबर के महीने में किन सितारों का जन्मदिन आता है इन सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी आपको हम इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं।

Varta Astrologers

तो लिए सबसे पहले शुरू करते हैं और जान लेते हैं नवंबर के महीने में हिंदू कैलेंडर के अनुसार कौन-कौन से महीने आते हैं और इनका क्या महत्व होता है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें आपके लिए नवंबर का महीना लेकर आएगा क्या नई सौगात

नवंबर के महीने में आएंगे कार्तिक और मार्गशीर्ष माह 

नवंबर के महीने में हिंदू कैलेंडर के कार्तिक और मार्गशीर्ष के महीने आते हैं। इन दोनों ही महीनों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। वर्ष 2023 में कार्तिक का महीना 29 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन से प्रारंभ हो जाएगा और यह सोमवार 27 नवंबर 2023 तक रहने वाला है। इसके बाद 28 नवंबर 2023 मंगलवार के दिन से मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाएगा।

कार्तिक माह के महत्व को दर्शाता है यह श्लोक 

‘न कार्तिकसमो मासो न कृतेन सामं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगाय समं’ 

इसके अनुसार कार्तिक के समान कोई और महीना नहीं होता है, सतयुग के समान को युग नहीं होता है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं होता है और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं होता है। 

कार्तिक मास के बारे में कहा जाता है कि, इस मास से देव तत्व प्रबल हो जाते हैं। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु के साथ-साथ तुलसी की पूजा करना विशेष फलदाई होता है। इस महीने में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ, दान, आदि करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के संकट और कष्ट दूर होते हैं। यह महीना मुख्य रूप से दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, जैसे त्योहारों से सजा और रंगीन रहता है।

बात करें कार्तिक मास के व्रत और त्योहारों की तो,

कार्तिक मास 2023 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव

01 नवंबर, 2023 बुधवार- करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

05 नवंबर 2023 रविवार- अहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान

09 नवंबर 2023 बृहस्पतिवार – गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी

10 नवंबर 2023 शुक्रवार – धनतेरस, प्रदोष व्रत

11 नवंबर 2023 शनिवार- काली चौदस

12 नवंबर 2023 रविवार- लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, दीवाली

13 नवंबर 2023 सोमवार – दर्श अमावस्या, अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या

14 नवंबर 2023 मंगलवार- गोवर्धन पूजा, द्यूत क्रीडा, भैया दूज, इष्टि, चन्द्र दर्शन

17 नवंबर 2023 शुक्रवार- वृश्चिक संक्रान्ति

18 नवंबर 2023 शनिवार – लाभ पञ्चमी

19 नवंबर 2023 रविवार- भानु सप्तमी, छठ पूजा

20 नवंबर 2023 सोमवार- गोपाष्टमी

21 नवंबर 2023 मंगलवार- अक्षय नवमी

22 नवंबर 2023  बुधवार- कंस वध

23 नवंबर 2023 बृहस्पतिवार – भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी

24 नवंबर 2023 शुक्रवार- तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत

25 नवंबर 2023 शनिवार- वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

26 नवंबर 2023 रविवार- मणिकर्णिका स्नान, देव दीवाली

27 नवंबर 2023 सोमवार – कार्तिक पूर्णिमा, अन्वाधान

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अगहन (मार्गशीर्ष) माह के महत्व को दर्शाता है यह श्लोक 

बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्। मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर 

अर्थात मार्गशीर्ष माह का जिक्र करते हुए स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि, “मैं सामों में बृहत्साम, छन्दों में गायत्री, मासों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसन्त ऋतु मैं हूँ।” ऐसे में इस महीने में भगवान श्री कृष्णा और श्री राम की पूजा करने का विशेष महत्व बताया जाता है। 

कार्तिक का महीना पूरा होने के बाद 28 नवंबर 2023 मंगलवार से 26 दिसंबर 2023 मंगलवार तक मार्गशीर्ष का महीना रहने वाला है। मार्गशीर्ष के महीने को अगहन माह के नाम से भी जानते हैं। मार्गशीर्ष के महीने में भगवान कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। इसके अलावा यह महीना भगवान श्री राम से भी खास संबंध रखता है।

कहा जाता है इसी महीने में भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसके अलावा मारशीर्ष के महीने में शंख की पूजा भी विशेष फलदाई होती है। कहते हैं इस महीने में जो कोई भी साधक शंख की पूजा करता है उससे मां लक्ष्मी बेहद शीघ्र और अवश्य प्रसन्न होती हैं और उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगहन या मार्ग शीर्ष के महीने में कान्हा को तुलसी, मोर पंख, आदि अर्पित करने से तमाम तरह के दोष समाप्त होते हैं। इसके अलावा अगर आप इस महीने में गंगा स्नान कर लें तो इससे आपके जीवन से रोग दुख और दरिद्रता का नाश होता है। हालांकि यदि आप गंगा स्नान नहीं भी कर सकते हैं तो इस महीने स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर उससे स्नान कर लें। 

अगहन मास 2023 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव

28 नवंबर 2023, मंगलवार रोहिणी व्रत

30 नवंबर 2023, गुरुवार सौभाग्य सुंदरी तीज , संकष्टी गणेश चतुर्थी , झंडा दिवस

नवंबर 2023 का हिन्दू पंचांग 

बात करें नवंबर महीने के हिंदू पंचांग के अनुसार गणना की तो का यह महीना जब 1 तारीख से प्रारंभ होगा तब इस दिन चतुर्थी तिथि रहने वाली है, मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, कृष्ण पक्ष रहेगा, और कार्तिक माह रहेगा। इसके बाद 30 नवंबर को जब इस माह का समापन होगा तब इस दिन गुरुवार का दिन रहेगा, तृतीया की तिथि रहेगी, आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, कृष्ण पक्ष होगा और मार्गशीर्ष माह  होने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कार्तिक माह के ये उपाय कराएंगे धन लाभ 

हिंदू धर्म में कार्तिक और मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में अगर इस दौरान कुछ बेहद सरल उपाय कर लिए जाएँ तो इस महीने से मिलने वाले शुभ फल की प्रति हमारे जीवन में शीघ्र और जल्द ही होने लगती है। सबसे पहले बात करें कार्तिक माह के उपायों की तो, 

  • इस महीने भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, यम देवता, पीपल देवता के समक्ष दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। 
  • इसके अलावा कार्तिक माह में अगर आप नदी में दीप प्रवाहित करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी। 
  • कार्तिक माह में यदि पवित्र नदियों में जाकर स्नान किया जाए तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। 
  • इस महीने लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने से जीवन में तमाम तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन समृद्ध बनता है और इन नियमों का पालन करने वाले व्यक्ति पुनर्जन्म लेकर उत्तम कुल में पैदा होते हैं। 
  • कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियां दूर होने लगती हैं। 
  • इस महीने भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने से अनजाने में भी किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और कार्तिक के महीने में जो लोग नियमित रूप से तुलसी में जल देते हैं या तुलसी की मिट्टी लेकर उसका तिलक करते हैं ऐसे व्यक्तियों का विवेक और बुद्धि बढ़ती है। 
  • साथ ही अगर आप कार्तिक मास में अपनी यथाशक्ति के अनुसार अन्न और वस्त्र का दान करते हैं तो आपको परलोक में भी कभी भी अन्न, धन और वस्त्र की कमी नहीं होती है। 

मार्गशीर्ष (अगहन) माह के ये उपाय जीवन में लाएँगे सुख-समृद्धि की बहार  

अब बात करें मार्गशीर्ष माह या अगहन माह के उपायों की तो, 

  • इस महीने में दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस उपाय को करने से आपके जीवन में धन लाभ का योग बनने लगेगा। इसके अलावा शंख की पूजा करने से आपके जीवन में सदैव देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा। 
  • इसके अलावा मार्गशीर्ष के महीने में अगर आप सफेद वस्त्र में सफेद शंख, चावल और बताशे लपेटकर किसी नदी में बहा दें तो ऐसा करने से शुक्र ग्रह से बनने वाले दोषों से मुक्ति मिलने लगेगी। 
  • अगहन के महीने में किसी विष्णु मंदिर में जाकर शंख का दान करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम होने लगेगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी शंख दान में दे रहे हैं उस पर किसी तरह के कोई त्रुटि न हो। 
  • अगहन मास के किसी भी दिन चावल को केसर के रंग से रंग लें और इसके बाद इसे मोती शंख में भरकर एक लाल कपड़े में बांध लें। अब आप इसे अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2023: विवाह मुहूर्त 

वर्ष 2023 में देवुत्थान एकादशी 23 नवंबर को है, अर्थात इस दिन से भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जाग जाएंगे और फिर सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि नवंबर के महीने में क्या कोई विवाह मुहूर्त है? अगर है, तो कब और कितने बजे तक?

इस वर्ष नवंबर में विवाह के कुल 5 शुभ मुहूर्त हैं, जिनकी सम्पूर्ण सूची हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं। (इसके अलावा अगर आप 2024 में विवाह मुहूर्त का शुभ समय जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

तिथि दिन शुभ मुहूर्त 
23 नंवबर, 2023 गुरुवाररात 09:01 बजे से अगली सुबह 06:51 बजे तक
24 नंवबर, 2023शुक्रवारसुबह 06:51 बजे से 09:05 बजे तक
27 नंवबर, 2023सोमवारदोपहर 01:35 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
28 नंवबर, 2023मंगलवारसुबह 06:54 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
29 नंवबर, 2023बुधवार सुबह 06:54 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक

नवंबर 2023: ग्रहण, गोचर की विस्तृत जानकारी 

ग्रहों के गोचर की बात करें तो इन्हें ज्योतिष में विशेष महत्व दिया जाता है। कहा जाता है जब भी किसी ग्रह का गोचर होता है या ग्रहों में कोई भी परिवर्तन होता है तो इससे आम जनजीवन, देश-दुनिया, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित अवश्य होती हैं। 

ऐसे में बात करें नवंबर के महीने में होने वाले गोचर की तो, नवंबर में कुल सात गोचर होने वाले हैं जिसमें से पहला गोचर 3 नवंबर को होगा। इसमें शुक्र कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके ठीक अगले दिन यानी 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। फिर 6 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। 16 नवंबर को मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। 17 नवंबर को सूर्य भी वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। 27 नवंबर को बुध धनु राशि में गोचर कर जाएंगे और 30 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। 

ऐसे में यहां ध्यान देने वाली बात है कि, 6 नवंबर से 17 नवंबर के बीच वृश्चिक राशि में तीन महत्वपूर्ण ग्रह मंगल, बुध, और सूर्य की युति होने वाली है जो की काफी महत्वपूर्ण होगी और यह सभी राशियों को अवश्य प्रभावित भी करेगी।

इन सभी गोचरों का अपने जीवन पर विस्तृत प्रभाव और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

  1. शुक्र कन्या राशि में गोचर
  2. शनि कुंभ राशि में मार्गी
  3. बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
  4. मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर
  5. सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
  6. बुध का धनु राशि में गोचर
  7. शुक्र तुला राशि में गोचर

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

अगर आप भी शेयर बाजार भविष्यवाणी में दिलचस्पी रखते हैं तो हमारे यह खास सेगमेंट आपके लिए तैयार किया गया है। यहां पर हम आपको इस महीने का शेयर बाज़ार का हाल बताते हैं। बात करें नवंबर के महीने की तो,  नवंबर के महीने में 6 तारीख को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे, इसके बाद 16 नवंबर को मंगल का भी वृश्चिक राशि में गोचर हो जाएगा, और फिर 17 तारीख को सूर्य का भी वृश्चिक राशि में गोचर होगा। ऐसे में नवंबर के महीने में कार्तिक अमांत, कार्तिक पूर्णिमांत, और वृश्चिक संक्रांति तीनों ही बेहद शुभ मानी जाती है। अब शेयर बाजार का इस पर असर क्या पड़ेगा इसके बारे में बात करें तो वह 5 नवंबर से मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। पब्लिक सेक्टर, फार्मा, डायमंड इंडस्ट्रीज, डेरी प्रोडक्ट, पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज, इत्यादि में शानदार तेजी दिखाई पड़ने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर 2023: मशहूर सितारों का जन्मदिन 

ज्योतिष के अनुसार,नवंबर के महीने में 15-16 तारीख से पहले जन्मे लोगों की सूर्य राशि तुला और इसके बाद जन्मे लोगों की सूर्य राशि वृश्चिक होती है। नवंबर में जन्मे लोग दुनिया में प्यार फ़ैलाने और भलाई करने के लिए पैदा होते हैं। इस महीने में जन्मे लोग सफ़लता का अपना रास्ता खुद बनाते हैं और उसपर चलते हैं।

1 नवंबर:  ऐश्वर्या राय बच्चन 

2 नवंबर: शाहरुख खान 

3 नवंबर: मोनाली ठाकुर 

4 नवंबर: मिलिंद सोमण 

5 नवंबर: अथिया शेट्टी 

6 नवंबर: अंकित गुप्ता 

7 नवंबर: नन्दिता दास 

8 नवंबर: ऊषा उत्थुप 

9 नवंबर: पायल रोहतगी 

10 नवंबर: आशुतोष राणा 

11 नवंबर: बोनी कपूर 

12 नवंबर: श्वेता सालवे 

13 नवंबर: हरमन बावेजा 

14 नवंबर: इनामुल-हक़  

15 नवंबर: दलजीत कौर 

16 नवंबर: अदित्या रॉय कपूर 

17 नवंबर: अनुपमा प्रकाश 

18 नवंबर: नीति मोहन 

19 नवंबर: सुष्मिता सेन 

20 नवंबर: तुषार कपूर 

21 नवंबर: मोनालिसा 

22 नवंबर: कार्तिक आर्यन 

23 नवंबर: रज़ा मुराद 

24 नवंबर: सलीम खान 

25 नवंबर: राखी सावंत 

26 नवंबर: अर्जुन रामपाल 

27 नवंबर: दिव्या खोसला कुमार 

28 नवंबर: प्रतीक बब्बर 

29 नवंबर: नेहा पेंडसे 

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

नवंबर 2023: 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

इस महीने के दौरान, कार्यों से मिलने वाले परिणाम मध्यम रहने की आशंका है क्योंकि छाया ग्रह राहु/केतु अनुकूल स्थिति में नहीं होंगे जो आपके पहले एवं सातवें भाव में स्थित होंगे।  नवंबर में…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

बारहवें भाव में बृहस्पति स्थित होंगे जबकि राहु और केतु गोचर करके पांचवें और ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, शनि वक्री अवस्था में दसवें भाव में मौजूद होंगे।  शुक्र पहले …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

इस राशि के लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे क्योंकि बृहस्पति लाभकारी ग्रह के रूप में आपके ग्यारहवें भाव में बैठा होगा। इसके अलावा, राहु भी …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

इस महीने के दौरान कर्क राशि के लोगों को करियर, वित्त और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यम गति से परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।  आपकी चंद्र राशि के…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

इस महीने के दौरान, सिंह राशि के जातकों को मिलेजुले परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। शनि आपके छठे और सातवें भाव के स्वामी के रूप में सातवें भाव में स्थित होंगे। प्रमुख ग्रह के तौर पर…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

इस महीने के दौरान, कन्या राशि के जातकों को मध्यम परिणामों की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आपके आठवें भाव में होंगे जबकि शनि देव पांचवें और छठे भाव के स्वामी के रूप में आपके छठे….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

इस माह के दौरान आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि बृहस्पति आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी के रूप में  सातवें भाव में और राहु छठे भाव में मौजूद है। प्रमुख ग्रह शनि पांचवें भाव में मौजूद है। शुक्र इस…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने नकारात्मक व सकारात्मक दोनों तरह के परिणामों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि छठे भाव में बृहस्पति और तीसरे व चौथे भाव के स्वामी के रूप में शनि …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, धनु राशि के जातकों को इस महीने सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि बृहस्पति पांचवें भाव में और दूसरे व तीसरे भाव के स्वामी के रूप में शनि तीसरे भाव में स्थित हैं। वहीं छठे भाव में…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मकर राशि के जातकों को इस महीने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों के तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के मामले में अनुकूल व प्रतिकूल दोनों तरह के…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

नवंबर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, मीन राशि जातकों को इस महीने अपने स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक जीवन और प्रेम वैवाहिक संबंधों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी, क्योंकि राहु-केतु …...(विस्तार से पढ़ें) 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.