साल का 11वां महीना आपके लिए कितना खास रहेगा: देखें नवंबर की एक विशेष झलक

हम लगभग इस साल के अंत अंतिम पड़ाव में पहुँच चुके हैं और स्वाभाविक सी बात है ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ रही होगी कि यह साल पेशेवर जीवन, शिक्षा, प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से किस तरह से अंत होगा। ऐसे में यदि आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं या आने वाले महीनों के बारे में भविष्यवाणी प्राप्त करना चाहते हैं तो एस्ट्रोसेज के इस विशेष आर्टिकल के माध्यम से हम आपके इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं। इस विशेष आर्टिकल में हम सभी 12 राशि के जातकों के लिए महीने की सटीक भविष्यवाणी के साथ इस महीने पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत, त्योहारों, ग्रहण और गोचरों की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। 

तो आगे बढ़ते हैं और जानते हैं साल का 11वां महीना यानि की नवंबर का महीना सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात!

नवंबर के महीने में जन्मे लोगों की खासियत

  • ज्योतिष के अनुसार जो लोग नवंबर के महीने में पैदा होते हैं वह बेहद ही कलात्मक होने के साथ साथ चीजों को अलग और नायाब ढंग से सोचना जानते हैं और किसी भी काम में अपना बेहतरीन से बेहतरीन प्रदर्शन देना इन लोगों की एक और खासियत होती है। नवंबर के महीने में जन्मे लोग खाली बैठकर या किस्मत के भरोसे सफलता की आस नहीं रखते हैं। यह लोग कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ही इस महीने में जन्मे लोग अपने जीवन में तमाम सफलता और प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इसके अलावा नवंबर के महीने में जन्मे लोग बेहद ही वफादार स्वभाव के होते हैं और दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। हालांकि इनका गुस्सा कई बार इनके रिश्ते में दरार डालने की वजह बन जाता है। नवंबर के महीने में जन्मे लोग पानी की तरह पारदर्शी होते हैं अपनी भावना रूप से दूसरों के सामने जाहिर करते हैं और ऐसी ही अपेक्षा सामने वाले से भी करते हैं। जो लोग बनावटी होते हैं उनसे नवंबर महीने में जन्मे लोगों को नफरत होती है। नवंबर में जन्मे लोग नरम और दयालु स्वभाव के होते हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि इन्हें गुस्सा ना दिलाया जाये वरना यह लोग अपना उग्र रूप दिखाने में भी पीछे नहीं रहते हैं।
  • नवंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी नंबर- 1, 4, 2, 7
  • नवंबर में जन्मे लोगों के लिए लकी कलर- वाइन रेड, मरून, वायलेट
  • नवंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन- रविवार, सोमवार, मंगलवार और गुरुवार
  • नवंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न- लाल मूंगा, ब्लड स्टोन, और पीला नीलम
  • उपाय/ सुझाव– भगवान हनुमान की पूजा करें 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवंबर महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

1 नवंबर, सोमवार 

रमा एकादशी

इस वर्ष 1 नवंबर 2021 को रमा एकादशी होगी। इस पर्व का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ ही केशव स्वरूप में भगवान विष्णु की पूजा का विधान बताया गया है। माना जाता है कि इस पावन दिन व्रत रखने से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में समृद्धि और धन की प्राप्ति कर सकता है।

2 नवंबर, मंगलवार 

धनतेरस

धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है और इसे कृष्ण पक्ष के कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है। यह त्योहार दिवाली से पहले आता है और लोगों का मानना है कि इस दिन बर्तन और धूपदान जैसे बर्तन खरीदना शुभ होता है। 

प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में दो बार मनाया जाता है और हिंदू कैलेंडर के अनुसार पवित्र व्रत माना गया है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है और 13 वें दिन चंद्र पखवाड़े पर मनाया जाता है। यह व्रत साहस, निर्भयता और जीत का प्रतीक है।

3 नवंबर, बुधवार

मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि एक और पवित्र और शुभ फलदायी व्रत है जो प्रत्येक माह के 14वें दिन पड़ता है। मासिक शिवरात्रि दो शब्दों का संयोग है जिसका अर्थ है भगवान शिव की मासिक रात्रि। मासिक शिवरात्रि जहां प्रत्येक माह में एक बार पड़ती है, वहीं महाशिवरात्रि साल में एक बार मनाई जाती है। 

4 नवंबर, गुरुवार 

दीवाली 

दिवाली या दीपावली सबसे प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। इस पर्व का आयोजन पांच दिनों तक चलता है। यह त्यौहार पूरे देश, नेपाल के कुछ हिस्सों और दुनिया के कुछ हिस्सों में भी खुशी, उत्साह और पूरे जोरोशोरों के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा किये जाने का विधान बताया गया है। 

कार्तिक अमावस्या

कार्तिक अमावस्या कार्तिक माह के कार्तिक पक्ष पर पड़ती है। यह एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि दिवाली का पावन त्योहार भी इसी दिन पड़ता है। यह अमावस्या देवी लक्ष्मी को समर्पित है और माना जाता है कि पितृ पूजा करने, दान-पुण्य करने और दान करने के लिए यह दिन बेहद ही उपयुक्त होता है।

नरक चतुर्दशी

कार्तिक माह में चंद्रमा के 14वें दिन नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसे रूप चौदास, काली चौदास और नरक चौदास जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। नरक चतुर्दशी दिवाली के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले पड़ती है और इसलिए इसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। 

5 नवंबर शुक्रवार 

गोवर्धन पूजा

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत महत्व रखता है। शुक्ल पक्ष के पहले दिन कार्तिक माह में इसे मनाया जाता है। यह पर्व पूरे देश में विशेष रूप से वृंदावन, मथुरा, गोकुल, नंदगांव और बरसाना सहित उत्तर भारतीय क्षेत्रों में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन स्थानों में, इस त्यौहार का अलग और खूबसूरत रंग देखने को मिलता है और यही वजह है कि इसे देखने के लिए लोग दूर-दराज़ से इस दिन यहाँ पहुंचते हैं।

6 नवंबर, शनिवार

भाई दूज

यह हिंदू त्योहार भाई-बहन के बीच विशेष और पवित्र बंधन का प्रतीक है। भाई दूज के पर्व को भाई तीज, भ्रात द्वैत्य और यम द्वैतिया के नाम से भी जाना जाता है। रोशनी के त्योहार दिवाली के ठीक दो दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है।

10 नवंबर, बुधवार 

छठ पूजा

सूर्य भगवान को समर्पित इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है और कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर पड़ता है। छठ पूजा दिवाली के छह दिन बाद पड़ती है और इसे खुशी और ज़ोरोशोरों के साथ मनाया जाता है। यह बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों में सबसे अधिक लोकप्रिय है। लोग इस दिन सूर्य देवता और छठ मैया की पूजा करते हैं और सुखी और समृद्ध जीवन के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं।

14 नवंबर, रविवार 

देवउठनी एकादशी

देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में पड़ती है और देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु इस दिन 4 महीने तक सोने के बाद जागते हैं। इन चार महीनों के दौरान सभी शुभ कार्य रुक जाते हैं।

16 नवंबर, मंगलवार 

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और महीने में दो बार मनाया जाता है। यह एक पवित्र हिंदू व्रत है जिसे लोग बेहद ही समर्पण और भक्ति के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वृश्चिक संक्रांति

जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो उसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वृश्चिक संक्रांति तब होती है जब शक्तिशाली ग्रह सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि की ओर बढ़ता है। इस महत्वपूर्ण घटना को “वृश्चिक संक्रमणम” के नाम से भी जाना जाता है। वृश्चिक संक्रांति को हिंदू धर्म में पवित्र दिन माना जाता है। 

23 नवंबर, मंगलवार

संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है और यह एक शुभ हिंदू त्योहार है। इस दिन जो कोई भी व्यक्ति समर्पण और सच्चे भक्ति भाव से पूजा करता है तो उसे समृद्धि, शांति, ज्ञान और चतुर्थ राज्य की प्राप्ति होती है।

30 नवंबर, मंगलवार 

उत्तपन्ना एकादशी

भगवान विष्णु की अभिव्यक्ति देवी एकादशी का जन्म उत्तपन्ना एकादशी के दिन हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह एकादशी कार्तिक माह के दौरान मनाई जाती है। उत्तपन्ना एकादशी या उत्पत्ति एकादशी नवंबर-दिसंबर माह में पड़ती है। यह पर्व संक्रांति की तरह अन्य हिंदू व्रतों की तरह ही शुभ होता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

नवंबर महीने के ग्रहण गोचर 

नवंबर महीने में कुल चार महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है:

  • बुध का तुला राशि में गोचर (2 नवंबर 2021): 22 दिनों तक अपनी राशि कन्या में रहने के बाद बुध 2 नवंबर को सुबह 9:43 बजे तुला राशि में गोचर करेगा और 22 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
  • सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर (16 नवंबर 2021): सूर्य ग्रह 16 नवंबर, 2021 को 12:49 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और अपनी नीच स्थिति को पीछे छोड़ते हुए वृश्चिक राशि में प्रमुखता और मित्रता में से एक को छोड़ देगा।
  • बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर (20 नवंबर 2021): बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
  • बुध का वृश्चिक राशि में गोचर (21 नवंबर 2021): बुध 21 नवंबर 2021 को सुबह 4:37 बजे से 10 दिसंबर 2021 को सुबह 5:53 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

बात करें नवम्बर महीने में लगने वाले ग्रहण की तो, नवंबर के महीने में एक ग्रहण लगने वाला है जो की चन्द्र ग्रहण होगा। यह पेनुम्ब्रेल चंद्रग्रहण होगा और 19 नवंबर, 2021 को लगेगा । यह ग्रहण 11:32 से शुरू होकर 17:33 तक चलेगा। 

यह पेनुम्ब्रेल चंद्रग्रहण निम्नलिखित जगहों से दिखाई देगा-

भारत

अमरीका

उत्तरी यूरोप

पूर्वी एशिया

ऑस्ट्रेलिया

प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्र

नवंबर महीने से जुड़ी सभी बारह राशियों के लिए सटीक भविष्यवाणी 

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना दो तरफ़ा परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कुछ परिस्थितियों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर और शिक्षा के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा और आप को वांछित परिणाम हासिल होंगे। हालांकि यह तभी मुमकिन है जब आप ध्यान एकत्रित करके कड़ी मेहनत करें और टालमटोल की आदत छोड़ दें। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। सलाह दी जाती है कि छोटी छोटी बातें जिनसे तनाव या वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उन्हें नजरअंदाज करें। महीने का पहला भाग आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा, हालांकि दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष भी उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। ऐसे में सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य के पहलू पर कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को इस महीने मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। जहां करियर और शिक्षा के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम होंगे वहीं आपको अपने आर्थिक पक्ष और खर्चों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि के दौरान कोई भी जल्दबाजी भरा फैसला न लें और ना ही कोई महंगी खरीदारी करें। पारिवारिक जीवन भी थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य का भी इस वक्त आप को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इस राशि के प्रेम में पड़े जातक इस महीने खुलकर प्रेम और खुशियों का आनंद उठाएंगे। अंत में सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अपने गुस्से और वाणी का विशेष ध्यान रखें। अपने दिल की बात अपने जीवनसाथी से अवश्य साझा करें ताकि आप दोनों के बीच में कोई कम्युनिकेशन गैप की स्थिति ना बने।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ा संघर्ष से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति औसत रहेगी। वहीं शिक्षा और करियर के संदर्भ में भी आपको परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि शुभ परिणाम और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। वहीं आपका प्रेम जीवन भी इस दौरान तीव्र रहने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और इस दौरान सकारात्मक बने रहने के लिए आपको प्रेरित करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए करियर पक्ष के लिहाज से यह समय औसत रहने वाला है। हालांकि आपकी महत्वाकांक्षाओं और लक्ष्यों का बोझ आपको नीचे ले जा सकता है।  छात्र जातकों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि प्रेमी जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वहीं विवाहित जातकों के लिए यह समय अवधि बेहद ही अनुकूल साबित होगी। आर्थिक पक्ष इस महीने औसत ही रहने वाला है इस दौरान आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दौरान धैर्य के साथ काम करना पड़ेगा। अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आप का धैर्य ही आपको शिखर तक पहुंचा सकता है। शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो यह महीना आपके लिए अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी। वहीं जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें भी इस संदर्भ में सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। वहीं प्रेम में पड़े जातकों के लिए यह महीना प्रेम और रोमांस से भरा रहने वाला है। वहीं इसके विपरीत विवाहित जातकों के जीवन में कुछ चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा और साथ ही आप अन्य स्त्रोतों से आय कमाने के लिए अग्रसर नजर आएंगे। हालांकि बढ़ी हुई आर्थिक स्थिति से आपके खर्चे भी ज्यादा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर किसी जानकार डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

  • कन्या राशि: करियर और शिक्षा के संदर्भ में यह महीना अनुकूल रहने वाला है। कन्या राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मनचाहा नतीजा प्राप्त होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति में विवाद सुलझाने का काम करें और अपने बड़े बुजुर्गों के साथ अपने मतभेद दूर करने का प्रयत्न करें। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। यह समय प्रेमी जातकों के लिए उनके पार्टनर के साथ बेहद ही खुशनुमा और शानदार रहने वाला है। विवाहित जातकों के लिए भी समय खुशियां और समृद्धि से भरा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष आपके नियंत्रण में होगा और आपको खर्चों का ध्यान देने की या उनके बारे में चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
  • तुला राशि: शिक्षा के संदर्भ में बात करें तो इस दौरान आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कभी आपको निराशा हाथ लगेगी तो कई बार आप सफलता के शिखर पर होंगे। कुल मिलाकर यह आपकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। शिक्षा के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। जो लोग दान पुण्य के कार्यों में जुड़े हुए हैं उन्हें अपने परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी आपके प्रिय जनों के साथ दूरी बढ़ सकती है जिससे रिश्ते में तनाव आने की भी आशंका है। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल होगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल होती रहेगी। इसके अलावा इस दौरान आपके मानसिक तनाव में इजाफा होने की आशंका है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
  • वृश्चिक राशि: महीने का पहला भाग आपके करियर के लिए थोड़ा परेशानियों भरा रहने वाला है। हालांकि दूसरे भाग में आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। शिक्षा के संदर्भ में आपके लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप को नकारात्मक परिणाम उठाने पड़ सकते हैं। इस राशि से जो जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अपने खर्चों का विशेष ध्यान रखें। प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपके क़र्ज़ या उधारी में इजाफा हो सकता है। इसके बाद महीने का आखिरी भाग आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए ज्यादा मसालेदार और तलेभुने खाने से बचकर रहें।
  • धनु राशि: कुछ पक्षों को छोड़कर धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। करियर और ग्रोथ के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा। इस दौरान आप अपने कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि छात्र जातकों को इस दौरान अपनी शिक्षा के संदर्भ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको अपने दोस्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय प्रतिकूल रहने वाला है। आपके जीवन में इस दौरान तनाव और परेशानियां बनी रहेंगी। वहीं विवाहित जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय और नजदीकी का लुफ्त उठाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और स्वास्थ्य का भी भरपूर साथ प्राप्त होगा।
  • मकर राशि: पेशेवर जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको परिवार के लोगों के संदर्भ में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस राशि के छात्र जातकों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। जहां प्रेमी जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं रहने वाला है वहीं विवाहित जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति औसत रहने वाली है। हालांकि इस दौरान आपकी आय और खर्च दोनों में ही इजाफा देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को भविष्य में भी शानदार बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा योग और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों में लिप्त रहने की सलाह दी जाती है।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस दौरान कई बार आपको भाग्य का साथ मिलेगा तो कई बार परेशानियां भी आपके जीवन में बने रहने वाली हैं। करियर के लिहाज़ से समय औसत रहेगा। इस राशि के छात्र यदि मनचाहा परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। उच्च शिक्षा के संदर्भ में भी शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि आप अपने परिवार को समय देने में असफल रहने वाले हैं जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेमी जातक अपने पार्टनर के साथ शानदार पल व्यतीत करेंगे। यदि इस दौरान आप अपने पार्टनर को प्रोपोज करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रबल संभावना है कि वह आपका प्रस्ताव स्वीकार कर ले। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय मिश्रित रहने वाला है। साथ ही स्वास्थ्य के संदर्भ में भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं।
  • मीन राशि: करियर के संदर्भ में मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको काम के लिहाज से कुछ बड़ी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जिनसे आपको फायदा होगा। शिक्षा के लिहाज़ से समय अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग कोई नया कोर्स शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। ऐसे में आप अपने प्लान के मुताबिक आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि इस राशि के जो जातक उच्च शिक्षा का प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा। कोई भी बात बोलने से पहले उस पर विचार अवश्य कर लें अन्यथा आपके शब्द स्थिति को और भी ज्यादा तनावपूर्ण बना सकते हैं। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम में पड़े जातक अपने पार्टनर के साथ शानदार व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन औसत रहने वाला है। आर्थिक पक्ष की बात करें तो समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान आपके आय और खर्च दोनों ही बढ़ने वाले हैं। स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए आप को नियमित रूप से व्यायाम करने और स्वस्थ भोजन खाने की सलाह दी जाती है।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.