कार्तिक पूर्णिमा, देवउठनी एकादशी- इन शुभ त्योहारों के साथ कैसा रहेगा नवंबर का महीना 12 राशियों के लिए?

साल 2022 का दूसरा और अंतिम महीना नवंबर अब दस्तक देने के लिए तैयार है जो कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई व्रत और त्योहारों को मनाया जाएगा। जहाँ एक तरफ भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागेंगे और इसी के साथ शुभ कार्यों का पुनः आरंभ होगा। 

वही दूसरी तरफ, कार्तिक पूर्णिमा और मार्गशीर्ष पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर लोगों को धर्म-कर्म के कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। ऐसे में, आप भी ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या आप इन त्योहारों को अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी मना सकेंगे? क्या आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी? कैसा होगा इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन? आदि।     

यदि आपके मन में भी उठ रहे हैं ऐसे ही सवाल, तो आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे एस्ट्रोसेज के इस विशेष मासिक राशिफल ब्लॉग में। इस ब्लॉग को मुख्य रूप से ग्रहों, नक्षत्रों की चाल और स्थिति की गणना के आधार पर हमारे विद्वान तथा अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया गया है। यहाँ हम आपको नवंबर 2022 के व्रत-त्योहार से लेकर गोचर आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे, साथ ही उन उपायों की भी बात करेंगे जिन्हें अपनाकर आप इस माह को उपयोगी बना सकते हैं।  

अब हम आगे बढ़ते है और जानते हैं नवंबर का महीना राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और इन 12 राशियों का राशिफल क्या भविष्यवाणी कर रहा है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवंबर मासिक राशिफल क्यों है बेहद ख़ास?

  • त्योहारों व व्रत की संपूर्ण सूची, 
  • ग्रहण तथा गोचर की विस्तृत जानकारी, 
  • स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी 
  • नवंबर में जन्म लेने वाले प्रसिद्ध हस्तियां, 
  • सभी 12 राशियों की मासिक भविष्यवाणी 

नवंबर का हिंदू पंचांग 

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2022 के नवंबर माह की शुरुआत होगी श्रवण नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से और इसका समापन होगा 30 नवंबर 2022 को धनिष्ठा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवंबर में होगा मार्गशीर्ष महीने का आरंभ

नवंबर की शुरुआत हिंदुओं के सबसे पवित्र महीनों में से एक कार्तिक माह के साथ होगी। सनातन धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत शुभ माना गया है क्योंकि इस महीने के साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो जाएंगे। यह चातुर्मास यानी चार माह का सबसे अंतिम मास होता है और इसकी समाप्ति के साथी एक बार फिर से शुभ कार्यों का आरंभ हो जाएगा। कार्तिक मास को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दौरान किया गया व्रत, जप, तप एवं पूजन फलदायी होता है। 

इसके बाद, नवंबर में ही मार्गशीर्ष महीने का भी प्रारंभ हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष हिंदू पंचांग का नौवा महीना होता है जिसका आरंभ कार्तिक पूर्णिमा के बाद यानी 09 नवंबर 2022 से होने जा रहा है। यह महीना बहुत ख़ास होता है जो दान-पुण्य और पूर्वजों के प्रति आभार प्रकट के साथ-साथ अनेक धार्मिक कार्यों को करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। मार्गशीर्ष को अगहन मास भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, पौराणिक ग्रंथों में भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व बताया गया है। 

अगर हम मार्गशीर्ष माह के महत्व की बात करें तो, मार्गशीर्ष को भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय माह माना गया है। श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देते हुए स्वयं अर्जुन को कहा था कि मार्गशीर्ष मेरा ही स्वरूप है। इसलिए इस माह के दौरान पवित्र नदी के जल में स्नान से पापों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

मार्गशीर्ष माह में इन उपायों को करने से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद 

  • आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए मार्गशीर्ष माह में मोती शंख में साबुत चावल भरें और इसे अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर-परिवार में धन में बरकत बनी रहती है।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत करना और इस तिथि पर सत्यनारायण कथा सुनना फलदायी होता है। साथ ही, इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की एकसाथ पूजा करने से सुख-शांति से पूर्ण पारिवारिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 
  • इस महीने के दौरान एक सफ़ेद कपडे में सफेद शंख, बताशे और चावल बांधकर नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती है।  
  • मार्गशीर्ष के पवित्र महीने में तुलसी की जड़ों से मिट्टी निकालें और शरीर पर इसको लेप की तरह लगाने के बाद स्नान करना करें। स्नान करते समय “नमो नारायणाय” या गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर धन-धान्य में वृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उनके विशेष मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

तिथिव्रत और त्यौहार
4 नवंबर 2022, शुक्रवारदेवुत्थान एकादशी
5 नवंबर 2022, शनिवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 नवंबर 2022, मंगलवारकार्तिक पूर्णिमा व्रत
12 नवंबर 2022, शनिवारसंकष्टी चतुर्थी
16 नवंबर 2022, बुधवारवृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर 2022, रविवारउत्पन्ना एकादशी
21 नवंबर 2022, सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
22 नवंबर 2022,मंगलवारमासिक शिवरात्रि
23 नवंबर 2022, बुधवारमार्गशीर्ष अमावस्या

शेयर मार्किट भविष्यवाणी नवंबर 2022

वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार की गयी शेयर मार्किट भविष्यवाणी के अनुसार, बैंक और आईटी क्षेत्र के शेयरों में तेजड़ियों की दिलचस्पी देखने को मिल सकती है। 

साथ ही, सोने और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप, अर्थव्यवस्था में महंगाई बढ़ने की भी संभावना है।

शुक्र 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और ऐसे में, लग्जरी ऑटोमोबाइल, मीडिया क्षेत्र और ब्रेवरीज की कीमतों में कमी दिखाई दे सकती है। 

इसके अलावा, जब 13 नवंबर को मंगल ग्रह वृषभ राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे, उस समय खाद्य और कृषि के क्षेत्र में मंदी आने की आशंका है।

(यदि आप नवंबर 2022 के लिए शेयर मार्केट की भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

नवंबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

अगर हम बात करें नवंबर के महीने में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो, इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है जबकि गुरु ग्रह स्वयं की राशि में मार्गी होने जा रहे हैँ। इसके अलावा, नवंबर में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।   

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर: 11 नवंबर 2022 – शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 शुक्रवार की रात 7 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 

वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर: 13 नवंबर 2022- वैदिक ज्योतिष में लाल ग्रह से विख्यात मंगल वक्री अवस्था में वृषभ राशि में 13 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर गोचर करेगा। 

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर – 13 नवंबर 2022 – बुध का ये गोचर मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में 13 नवंबर 2022 रविवार को रात 9 बजकर 28 मिनट पर होगा। 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: 16 नवंबर 2022- सूर्य 16 नवंबर 2022 दिन बुधवार की शाम 06 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैँ।

गुरु मीन राशि में मार्गी: 24 नवंबर 2022-  बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 दिन गुरुवार की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर अपनी ही राशि मीन में मार्गी हो जाएंगे। 

इन ग्रहों के गोचर के अलावा नवंबर में चंद्र ग्रहण भी लगेगा, आइये जानते हैं इस ग्रहण की तिथि और समय के बारे में। 

चंद्र ग्रहण 2022: 08 नवंबर 2022 – इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को शाम 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 26 मिनट पर लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य होगा। 

नवंबर 2022 में जन्म लेने वाले मशहूर सितारें

01 नवंबर- ऐश्वर्या राय बच्चन, इलियाना डी ‘क्रूज़, ईशान खट्टर

02 नवंबर- शाहरुख़ खान, अनु मालिक, ईशा देओल 

05 नवंबर- विराट कोहली, अथिया शेट्टी

14 नवंबर- जवाहरलाल नेहरू 

15 नवंबर- सानिया मिर्ज़ा, दिलजीत कौर

20 नवंबर- मिल्खा सिंह, तुषार कपूर, राजकुमार हिरानी

21 नवंबर- नेहा शर्मा, हेलन

28 नवंबर- ईशा गुप्ता, माइकल बेनेट

27 नवंबर- हरिवंश राय बच्चन, बप्पी लहरी

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

नवंबर मासिक राशिफल: 12 राशियों का राशिफल  

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है ये महीना

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके करियर में भी उतार-चढ़ाव आएगा…..(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत में कुछ कमजोर और उसके बाद लाभदायक रहने की संभावना है। इस महीने…..(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से तो बढ़िया रहेगा लेकिन अन्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में राहु और सूर्य का प्रभाव आपके लिए सिरदर्द भी…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपके राशि स्वामी महीने के पूर्वार्ध…..(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कुछ महीनों में बढ़िया रहेगा और कुछ जगह पर ज्यादा ध्यान देने की….(विस्तार से पढ़ें)

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने आपको अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अच्छे परिणाम…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत जरूर कुछ कमजोर हो सकती है लेकिन…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत से ही काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी आमदनी में…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बढ़िया रहने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी जिससे आप…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुम्भ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मध्यम रूप से फलदायक रहेगा लेकिन इस महीने सबसे ज्यादा आपको दो बातों का…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपके स्वास्थ्य में गिरावट के बाद सुधार होने की…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.