चैत्र नवरात्रि 2021: नवरात्रि के नौ दिन धारण करें ये नौ रंग के वस्त्र, दूर होंगे हर कष्ट

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है। 13 अप्रैल से शुरू हुए इस पर्व का समापन अब 22 अप्रैल को होगा। पर्व के दौरान माता के भक्त नौ दिनों तक देवी के नौ अलग-अलग रूप की पूजा करते हैं। इस दौरान भक्त व्रत के नियमों का पालन करते हैं और माता को प्रसन्न करने के हर संभव तरीके अपनाते हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको नवरात्रि के नौ दिनों तक पहने जाने वाले अलग-अलग रंगों के कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पहनने पर माता भगवती आप पर बहुत प्रसन्न होंगी और उनकी आप पर विशेष कृपा होगी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

पहली पूजा

नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में माता के इस स्वरूप की पूजा आप पीले कपड़े धारण कर करते हैं तो माता आप पर बेहद प्रसन्न होंगी।

दूसरी पूजा

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।माता ब्रह्मचारिणी को हरे रंग से बेहद स्नेह है। अतः आप को नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग का वस्त्र धारण कर माता के इस स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। विशेष फल मिलेगा।

तीसरी पूजा

माता चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन होती है। माता के इस स्वरूप को भूरा रंग बेहद पसंद आता है। ऐसे में आप नवरात्रि के तीसरे दिन भूरे रंग का वस्त्र धारण कर माता चंद्रघंटा की पूजा करें। आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

चौथी पूजा

माँ कुष्मांडा को नारंगी रंग बहुत भाता है। माता कुष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है। इसलिए कोशिश हो कि इस दिन आप माँ कुष्मांडा की आराधना नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर के ही करें। माता की आप पर कृपा बरसेगी।

पांचवी पूजा

माता स्कंदमाता को हर मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी माना जाता है। माँ स्कंदमाता को सफ़ेद रंग बहुत प्रिय है और नवरात्रि के पांचवे दिन इनकी पूजा की जाती है। अतः नवरात्रि के पंचवे दिन आप सफ़ेद वस्त्र धारण कर माता की पूजा-अर्चना करें। सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

छठी पूजा

नवरात्रि के छठे दिन माँ  कात्यायनी के पूजन का विधान है। माँ कात्यायनी को लाल रंग बहुत पसंद है। ऐसे में आप माता के इस स्वरूप का लाल वस्त्र पहन कर पूजा करें। माता आपके सारे कष्ट हर लेंगी।

सातवीं पूजा

नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा होती है। माता कालरात्रि को नीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए आप माता कालरात्रि की पूजा लाल वस्त्र में करें। माता भगवती की आप पर विशेष कृपा होगी।

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2021 : राशि अनुसार करें माता को पुष्प अर्पित, मिलेगा विशेष फल

आठवीं पूजा

माँ महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है। माँ महागौरी को गुलाबी रंग बहुत भाता है। ऐसे में माता के भक्तों को माँ महागौरी की पूजा करते वक़्त गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। माँ महागौरी इससे बेहद प्रसन्न होंगी।

नौंवी पूजा

नवरात्रि के नवें दिन माँ सिद्धिदात्री की स्तुति की जाती है। माँ सिद्धिदात्री को सभी रंगों में बैंगनी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में नवरात्रि के नवें दिन आप बैंगनी रंग का वस्त्र धारण करें। आप पर माता बेहद प्रसन्न होंगी।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख बेहद पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ भी जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.