नवरात्रि विशेष: राशि अनुसार जानें माँ दुर्गा के किस रूप की करें आराधना !

29 सितंबर 2019, रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष के अनुसार इस नवरात्रि बेहद शुभ और विशेष योग बन रहे हैं, जो कि भक्तों के लिए बहुत फलदायक रहेगा। सबसे पहले तो आपको बता दें कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में 2 सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर माँ दुर्गा का कोई उपासक सोमवार के दिन उनकी पूजा करे, तो उसे कई गुना अधिक फल मिलता है। साथ ही इस बार नवरात्रि में अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। 

नवरात्रि के दिनों में माँ का आशीर्वाद पाने के लिए करें पान के पत्तों से ये उपाय !

माँ दुर्गा के इस पावनपर्व की तैयारियों में लोग जोरों- शोरो से जुट गए हैं। हर जगह विशाल पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का काम तेजी से हो रहा है। हर कोई अपने सामर्थ्य और श्रद्धा अनुसार नवरात्रि की पूजा करता है। वैसे तो नवरात्रों में देवी के नव रूपों कि पूजा होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार माँ दुर्गा के किसी एक रूप की आराधना करे तो उसे माँ का आशीर्वाद जल्दी मिलता है। चलिए आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि इस नवरात्रि किस राशि के जातक को माँ दुर्गा के किस रूप कि पूजा करनी चाहिए – 

`1. मेष राशि

 मेष राशि के जातकों को इस नवरात्रि माँ दुर्गा के “मंगला देवी” रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ मंगला देवी नम:’ मंत्र का जाप करें।

  1. वृषभ राशि 

 इस शारदीय नवरात्रि वृषभ राशि वालों को देवी दुर्गा के “माँ कात्यायनी” रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ कात्यायनी नम:’ मंत्र का जाप करें।

  1. मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को इस नवरात्रि “माँ दुर्गा” की पूजा-भक्ति करनी चाहिए। माता से विशेष फल कि प्राप्ति के लिए सच्चे मन से ‘ॐ दुर्गाये नम:’ मंत्र का जाप करें। 

शरद नवरात्रि पर माँ दुर्गा के यह मंत्र दिलाएंगे आपको हर कदम पर सफलता !

  1. कर्क राशि

इस शारदीय नवरात्रि कर्क राशि वालों को देवी दुर्गा के ‘मां शिवाधात्री’ रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ शिवाय नम:’ मंत्र का जाप करें। 

  1. सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को इस नवरात्रि ‘मां भद्रकाली’ की पूजा करें। माता से विशेष फल कि प्राप्ति के लिए सच्चे मन से ‘ॐ कालरूपिन्ये नम: मंत्र का जाप करें। 

  1. कन्या राशि 

इस शारदीय नवरात्रि कन्या राशि के जातकों को देवी दुर्गा के ‘मां जयंती’ रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ जगदंबे नम:’ मंत्र का जाप करें।

  1. तुला राशि 

तुला राशि के भक्तों को इस नवरात्रि माँ के ”क्षमा रूप’ की पूजा करनी चाहिए। माता से विशेष फल कि प्राप्ति के लिए सच्चे मन से ‘ॐ दुर्गादेव्यै नम:’ मंत्र का जाप करें। 

  1. वृश्चिक राशि 

आने वाले शारदीय नवरात्रि में वृश्चिक राशि के जातकों को देवी दुर्गा के ‘मां अम्बे’ रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ अम्बिके नम:’ मंत्र का जाप करें।

  1. धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को इस शारदीय नवरात्रि ‘मां दुर्गा’ की पूजा करनी चाहिए। माता से विशेष फल कि प्राप्ति के लिए सच्चे मन से ‘ॐ दूं दुर्गाये नम:’ मंत्र का जाप करें। 

  1. मकर राशि 

इस शारदीय नवरात्रि मकर राशि के भक्तों को देवी दुर्गा के ‘शक्ति रूप’ रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ दैत्य-मर्दिनी नम:’ मंत्र का जाप करें।

  1. कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को इस शारदीय नवरात्रि ‘मां चामुण्डा’ की पूजा करनी चाहिए। माता से विशेष फल कि प्राप्ति के लिए सच्चे मन से  ‘ॐ चामुण्डायै नम:’ मंत्र का जाप करें। 

  1. मीन राशि  

आने वाले शारदीय नवरात्रि में मीन राशि के जातकों को देवी दुर्गा के ‘मां तुलजा” रूप की पूजा करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से ‘ॐ तुलजा देव्यै नम:’ मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें – 

नवरात्रि के नौ दिन इस प्रकार से करें कन्या पूजन !

शारदीय नवरात्रि बन रहे हैं ये 6 विशेष योग, ऐसे करें मां की आराधना मिलेगा आशीर्वाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.