इस नवरात्रि अपनी राशि अनुसार माँ को लगाएं ये भोग !

हिन्दू धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों में से एक शारदीय नवरात्रि को बेहद ख़ास माना जाता है। नौ दिनों के इस त्यौहार में हर दिन देवी माँ के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की जाती है।  इस दौरान देवी की विशेष पूजा के साथ ही उन्हें हर दिन विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित करने का भी विधान है। आज हम आपको आपकी राशिनुसार बताने जा रहें की इस नवरात्रि आपको माता को क्या भोग लगाना चाहिए।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान देवी माँ को मालपुएं का भोग लगाना चाहिए। चूँकि मेष राशिवालों का स्वामी ग्रह मंगल होता है इसलिए उनके लिए देवी माँ को मालपुएं का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से देवी माँ को बताशे का भोग लगाना चाहिए। चूँकि वृषभ राशिवालों का स्वमी ग्रह शुक्र होता है इसलिए उनके लिए नवरात्रि के दौरान बताशे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। 

मिथुन राशि 

इस नवरात्रि मिथुन राशि के जातकों को देवी को भोग के रूप में हर रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए। मिथुन राशि वालों का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है, देवी माँ को हरे रंग की मिठाई अर्पित करने मंगल ग्रह की शांति हो सकती है। 

कर्क राशि 

इस राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से देवी माँ को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाना चाहिए। कर्क राशि वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है इसलिए उनके लिए माता को केसर युक्त मिठाई अर्पित करना लाभदायी माना जाता है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चूँकि सूर्य को माना जाता है इसलिए नवरात्रि के दौरान इस राशि के जातकों को देवी माँ को केले का भोग लगाना चाहिए। केले का भोग लगाने से आपकी सभी परेशानियों का अंत हो सकता है। 

कन्या राशि 

इस राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के दौरान दुर्गा माँ को शहद का भोग लगाना चाहिए। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह को माना जाता है इसलिए उनके लिए देवी माँ को शहद का भोग लगाना शुभ फलदायी माना जाता है। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान देवी माँ को केसर युक्त खीर का भोग लगाना चाहिए। चूँकि इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं इसलिए आपके लिए देवी को खीर में केसर डालकर चढ़ाना विशेष लाभदायी साबित हो सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान देवी माँ को तिल से बनायीं गयी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। चूँकि इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना जाता है इसलिए तिल की मिठाई का भोग अर्पित करना इस राशि एक जातकों के लिए शुभ माना जाता है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के दौरान देवी माँ को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव को माना जाता है इसलिए विशेष रूप से पीले रंग किसी भी मिठाई का भोग लगाना फलदायी साबित हो सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को नवरात्रि पर खासतौर से देवी माँ को जामुन भोग के रूप में चढ़ाना चाहिए। इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है इसलिए देवी माँ को काला जामुन चढ़ाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों को देवी माँ को नवरात्रि के किसी भी एक दिन मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। चूँकि कुंभ राशि के जातकों का स्वामी शनि देव को माना जाता है इसलिए देवी माँ को मिश्री चढ़ाने से उन्हें लाभ मिल सकता है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के दौरान देवी माँ को लड्डू का भोग लगाना लाभदायी माना जाता है। चूँकि इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव माने जाते हैं इसलिए पीले लड्डू देवी माँ को अर्पित करने से मनवांछित फल मिल सकता है

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *