नवरात्रि विशेष: छठे दिन करें माँ कात्यायनी की पूजा, होगा शीघ्र विवाह !

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शारदीय नवरात्रि के छठे दिन विशेष रूप से माँ दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। देवी माँ के विभिन्न नौ रूपों में से चार भुजाओं वाली देवी माता कात्यायनी को सभी प्रकार के रोग, शोक, संताप, भय नष्ट करने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं देवी पार्वती ने यह रूप महिषासुर नामक राक्षस का वध करने के लिए धारण किया था। माता का यह रूप काफ़ी हिंसक माना गया है, इसलिए माँ कात्यायनी को युद्ध की देवी भी कहा जाता है। माँ के इस रूप की पूजा करने से कुंडली में मौजूद खराब बृहस्पति भी शुभ फल देने लगता है

आज हम आपको माँ कात्यायनी की महिमा और पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं किस प्रकार से की जाए माँ के इस रूप की पूजा अर्चना।

माता कात्यायनी का स्वरुप 

माँ कात्यायनी मुख्य रूप से शेर की सवारी करती हैं, जो कि गर्जती हुई मुद्रा में है। माता की चार भुजाएँ हैं। इनके बाएँ दो हाथों में कमल और तलवार है, जबकि दाहिने के दो हाथों से इन्होंने वरद और अभय मुद्रा धारण की हुईं हैं। मां अपने दो हाथों से अपने भक्तों को आर्शीवाद दे रही हैं। माता का शरीर लाल वस्त्र और आभूषणों से सुशोभित है। 

माता कात्यायनी के पूजा का महत्व 

ऐसी मान्यता है कि, नवरात्रि के छठे दिन देवी माँ के इस रूप की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाती और उसे एक सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह खराब हो तो उसे मां कात्यायनी की पूजा करने से बृहस्पति के शुभ फल मिलने लगते हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से व्यक्ति का आज्ञा चक्र भी जाग्रित होता है। मां की उपासना से शोक, संताप, भय आदि जैसी चीज़ें नष्ट हो जाती हैं।

आज इस प्रकार से करें माँ कात्यायनी की पूजा 

  • नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ़ कपड़े पहने। 
  • इसके बाद पूजा स्थल की साफ़ सफाई करें और एक कलश की स्थापना करके पहले सभी देवताओं की पूजा करें, उसके बाद ही मां कात्यायनी की पूजा आरंभ करें। 
  • पूजा शुरु करने से पहले साधक हाथ में फूल लेकर नीचे बताये गए मंत्र का जाप करें और मंत्र का उच्चारण करते हुए फूल को माँ के चरणों में चढ़ा दें

“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥ 

  • मंत्रोउच्चारण के बाद मां को लाल वस्त्र, 3 हल्दी की गांठ, पीले रंग का फूल, फल, नैवेध आदि चढा दें और मां कि पूजा करें। पूजा के दौरान माता कात्यायनी की कथा ज़रूर सुने। 
  • अंत में माता की आरती उतारें और मां को शहद से बने प्रसाद का भोग लगा दें। भोग लगाने के बाद सभी लोगों में प्रसाद बाँट दें।

ये भी पढ़ें :

नवरात्रि विशेष : जानें नवरात्रि उपवास के पीछे का वैज्ञानिक कारण !

नवरात्रि के दौरान देवी माँ के इन मंदिरों में जरूर जाएँ दर्शन करने!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.