13 अप्रैल से नवरात्रि प्रारंभ, जानिए माँ की प्रसन्नता हासिल करने के लिए किन बीज मन्त्रों का जप होगा फलदायी

13 अप्रैल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और प्रसन्न होने पर मां दुर्गा अपने भक्तों के जीवन पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखती हैं। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप, ब्रह्मचारिणी स्वरूप, चंद्रघंटा स्वरूप, कूष्मांडा स्वरूप, स्कंदमाता स्वरूप, कात्यायनी स्वरूप, कालरात्रि स्वरूप, महागौरी स्वरूप और सिद्धिदात्री माता स्वरूप की पूजा करने का विधान बताया गया है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

इन 9 दिनों में मां दुर्गा के भक्त माता के दर्शन करने और उन्हें खुश करने के लिए लाखों जतन करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो बेहद ही आसानी से मां दुर्गा की पूजा में नवरात्रि के दौरान माता के बीच मंत्रों का जप करके भी मां की प्रसन्नता हासिल कर सकते हैं। पूजा में बीज मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व बताया गया है। 

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है चैत्र नवरात्रि के व्रत का वैज्ञानिक महत्व

नवरात्रि में माता को किन बीज मंत्र से प्रसन्न किया जा सकता है

  • नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। पर्वत को शैल भी कहा जाता है। ऐसे ही मां का नाम शैलपुत्री पड़ा।
    माँ शैलपुत्री बीज मंत्र: “शैलपुत्री ह्रीं शिवायै नमः”
  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। क्योंकि माता ने कठिन तपस्या की ऐसे में इनके नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा।
    माँ ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र: “ब्रह्मचारिणी ह्रीं श्रीं अम्बिकायै नमः”
  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा ने अपने मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र धारण किया हुआ है जिसके चलते मां का नाम चंद्रघंटा पड़ा।
    माँ चंद्रघंटा बीज मंत्र: “चन्द्रघंटा ऐं श्रीं शक्तयै नमः”
  • नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्माण्डा देवी की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा के नाम से संबंधित मान्यता के अनुसार बताया जाता है जब पृथ्वी पर चारों तरफ अंधकार छा गया था तब मां कुष्मांडा ने इस ब्रह्मांड की रचना की थी तभी से इनका नाम मां कुष्मांडा पड़ा।
    माँ कूष्माण्डा बीज मंत्र: “कूष्मांडा ऐं ह्रीं देव्यै नमः”
  • नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां की गोद में स्कन्द (भगवान शिव और माँ पार्वती के छह मुँह वाले पुत्र कार्तिकेय) विराजमान हैं और यही वजह है कि, मां का नाम स्कंदमाता पड़ा।
    माँ स्कंदमाता बीज मंत्र: “स्कंदमाता ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नमः”
  • नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी की गोत्र कात्य है और उन्होंने महर्षि कात्यायन के घर में जन्म लिया था जिसके चलते माँ का नाम कात्यायनी पड़ा।
    माँ कात्यायनी बीज मंत्र: “कात्यायनी क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः”
  • नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। यूँ तो मां का स्वरूप काफी क्रोध से भरा हुआ है लेकिन मां अपने भक्तों के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। यही वजह है कि, माँ कालरात्रि का एक नाम शुभंकरी भी है।
    माँ कालरात्रि बीज मंत्र: “कालरात्रि क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः”

यह भी पढ़ें : चैत्र नवरात्रि 2021: जानिए माता की किस सवारी से देश पर क्या प्रभाव पड़ता है

  • नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी ने सफेद रंग का वस्त्र धारण किया है और इनका वर्ण भी गौर है। यही वजह है कि मां को महागौरी कहा जाता है।
    माँ महागौरी बीज मंत्र: “महागौरी श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नमः”
  • नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, सिद्धिदात्री देवी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती है, जिससे मां का नाम सिद्धिदात्री पड़ा।
    माँ सिद्धिदात्री बीज मंत्र: “सिद्धिदात्री ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः”

 आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.