नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, माता करेंगी हर मनोकामना पूरी!

शारदीय  नवरात्रि दूसरा दिन, ब्रह्मचारिणी देवी : 18 अक्टूबर 2020 (रविवार)!  

ज्योतिष का नबंर 1 पोर्टल, एस्ट्रोसेज इस नवरात्रि को और भी खास बनाने के लिए लाया है “बिग एस्ट्रो फेस्टिवल”, जिसमें आप पाएंगे ढेरों ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट। ज़्यादा जानकारी के लिए अभी नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें !  

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।  मां दुर्गा की नौ शक्तियों में से दूसरी शक्ति देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप ज्योर्तिमय है। इनके अन्य नाम तपश्चारिणी, अपर्णा और उमा भी हैं। माता की पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम पूरे होते हैं, कार्यों में  आ रही रुकावटें, बाधाएं दूर हो जाती हैं और विजय की प्राप्ति होती है। इसके अलावा माता के आशीर्वाद से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं। देवी ब्रह्मचारिणी के भक्तों में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महापर्व के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की किस प्रकार पूजा करने से देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

माँ का नाम ब्रह्मचारिणी क्यों पड़ा?

माँ दुर्गा ने पर्वतराज के घर उनकी पुत्री यानि माता पार्वती के रूप में जन्म लिया था और महर्षि नारद के कहने पर शिव जी को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए उन्होंने कठोर तपस्या की थी। इस कठोर तपस्या के दौरान उन्होंने कई वर्षों तक बिना अन्न-जल ग्रहण किये हुए बिताया था, जिसके चलते उनका नाम तपश्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी पड़ा। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। इसीलिए ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली।

ऐसा है माँ ब्रह्मचारिणी का स्वरूप

देवी ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं, जो पूरी तरह से ज्योतिर्मय है। मां ब्रह्मचारिणी हमेशा शांत और संसार के दुःख-सुख से विरक्त होकर तपस्या में लीन रहती हैं। कठोर तपस्या के कारण इनके चेहरे पर अद्भुत तेज और आभामंडल विद्यमान है। मां के एक हाथ में माला, तो दूसरे हाथ में कमंडल होता है। इन्हें साक्षात ब्रह्म का स्वरूप माना गया है और ये तपस्या की प्रतिमूर्ति भी हैं। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से सिद्धि प्राप्त होती है।

रोग प्रतिरोधक कैलकुलेटर से जानें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में करें इस मंत्र का जाप

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान इस मंत्र का उच्चारण करने से जातक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मंत्र: “ दधाना करपद्माभ्याम्, अक्षमालाकमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।” 

अर्थ- इस मंत्र का यह तात्पर्य है कि, जिस देवी के एक हाथ में अक्ष माला है और जिन्होंने  दूसरे हाथ में एक कमण्डल धारण किया है, ऐसी उत्तम ब्रह्मचारिणीरूपा मां दुर्गा अपनी कृपा मुझ पर बरसाएं।

पीले वस्त्र पहनकर करें माता ब्रह्मचारिणी की पूजा 

नवरात्रि के दूसरे दिन खासतौर पर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय जातक को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ब्रह्मचारिणी देवी माँ सरस्वती का रूप मानी जाती हैं, इसके अलावा शास्त्रों में इस दिन के बारे में यह भी कहा गया है कि महादेव को पाने के लिए जब माता पार्वती ने ब्रह्मचारिणी देवी का रूप धारण किया था, तब उन्होंने उस समय पीले रंग के ही वस्त्र पहने थे। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

देवी ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा 

  • नवरात्रि के द्वितीया यानि दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें। माँ की पूजा के लिए आप पीले या सफेद वस्त्र ही धारण करें। 
  • उसके बाद शांत और सच्चे मन से माता ब्रह्मचारिणी की पूजा शुरू करें।
  • पूजा में सबसे पहले माता को दूध, दही, घी, इत्र, और शहद आदि से स्नान कराएं।
  • इसके बाद माता को फल, फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर, चंदन, मिश्री, पान, सुपारी लौंग, ईलायची इत्यादि अर्पित कर दें।
  • देवी ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने हुए मिष्टान बेहद प्रिय हैं ,इसीलिए माता को दूध और दूध से बनी चीज़ का भोग अवश्य लगाएँ। साथ ही मां को सफेद वस्तुएँ जैसे- मिसरी, शक्कर या पंचामृत भी ज़रूर अर्पित करें। 
  • अब हाथ में एक लाल फूल लेकर मां ब्रह्मचारिणी के लिए “ॐ ऐं नमः” या फिर ऊपर बताये मंत्र का जाप करें।  
  • इसके बाद देवी ब्रह्मचारिणी की आरती करें। 
  • ध्यान रहे यदि आपने नौ दिनों का व्रत रखा है, तो पूजा के बाद केवल एक समय ही फलहार करें।  

इस नवरात्रि उठाएं ज्योतिषीय उत्पादों पर भारी छूट का लाभ- ऐस्ट्रोसेज के बिग ऐस्ट्रो फेस्टिवल में!अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा से होने वाले लाभ

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा नवरात्रि में दूसरे दिन की जाती है। इनके आशीर्वाद से जातक जीवन में सिद्धि और विजय अवश्य प्राप्त करता है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से माता  ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना करता है, उस इंसान की इच्छाशक्ति और उसके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। ब्रह्मचारिणी देवी अपने भक्तों को मुश्किल परिस्थितियों से  लड़ने की शक्ति प्रदान करती हैं और, जीवन के सफलता के सभी मार्ग को खोलती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह का नियंत्रण करती हैं। इसीलिए जिस भी व्यक्ति पर मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव हो वह  ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा कर के  मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव भी कम कर सकता है।  

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मां ब्रह्मचारिणी की पवित्र कथा

मां ब्रह्मचारिणी ने का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था। उन्होंने ने भगवान शिव से विवाह करने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें हतोत्साहित करने लगे और कहा कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तुम्हें कठिन तप करना होगा। देवी ब्रह्मचारिणी ने नारद जी से सलाह मांगी और उनके सुझाव अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या करने लगी। उनकी तपस्या इतनी कठिन थी, जिसके कारण माता को ब्रह्मचारिणी नाम से जाना गया। 

पुराणों के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी ने एक हजार साल तक बिना अन्न ग्रहण किए केवल फल आदि खाकर बिताया और सौ सालों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया। उन्होंने कई दिनों तक कठिन व्रत रखे और वर्षा और धूप के घोर कष्ट को सहा। टूटे हुए बिल्व पत्र खाकर भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। कई हजार साल तक बिना जल और भोजन के रह वे कर तपस्या करती रहीं। 

इस कठिन तपस्या के चलते देवी का शरीर एकदम कमज़ोर हो गया। देवता, ऋषि-मुनि सभी ने देवी ब्रह्मचारिणी की तपस्या की सराहना की और कहा- कि हे देवी आज तक किसी ने भी इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की है। इसीलिए आपकी मनोकामना ज़रूर परिपूर्ण होगी और भगवान शिव जी आपको पति रूप में अवश्य प्राप्त होंगे। अंत में माता की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शंकर ने उन्हें अपनाया और विवाह किया।

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020 का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आये हैं। 

IPL Match 35: टीम हैदराबाद Vs टीम कोलकाता (18 October): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

IPL Match 36: टीम मुंबई Vs टीम पंजाब (18 October): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.