नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए करें इन अलग-अलग सुगंध का प्रयोग, शुभ फल होगा प्राप्त

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि ग्रह हमारी कुंडली में अनुकूल स्थिति में मौजूद हो तभी हमें इसके अनुकूल परिणाम हासिल होते हैं, अन्यथा ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियों और कष्टों की वजह बनती है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में ग्रह अनुकूल स्थिति में मौजूद नही होते हैं उन्हें ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।

आज अपने इस विशेष आर्टिकल में हम जानेंगे नव ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए कुछ बेहद ही सरल उपाय। यह उपाय है सुगंध से संबंधित, यानी कि आप सुगंध का इस्तेमाल करके कैसे नवग्रहों को प्रसन्न कर सकते हैं इस बारे में हम इस विशेष आर्टिकल में जानेंगे। तो आइए जानते हैं सुगंध का प्रयोग करके किस तरह से नौ ग्रहों को प्रसन्न किया जा सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

नवग्रहों के अनुसार करें सुगंध का प्रयोग 

  • सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की, सूर्य ग्रह को देवता का दर्जा प्राप्त है। यह एक अग्नि ग्रह होता है। ऐसे में जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य ग्रह बलवान स्थिति में होता है ऐसे व्यक्तियों के सभी दुख, कष्ट और परेशानियां दूर होते हैं। ऐसे व्यक्ति को मान सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे में आप सूर्य ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए केसर और गुलाब के इत्र या सुगंध का उपयोग करें तो आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा।
  • चंद्रमा: अगला जो ग्रह है वह है चंद्र ग्रह। चंद्र ग्रह जल तत्व का प्रतिनिधि करता है। ऐसे में चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से व्यक्ति का जीवन आनंदमय बनता है और स्वास्थ्य अनुकूल बना रहता है। चंद्र ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए चमेली और रात रानी के इत्र या सुगंध का प्रयोग किया जा सकता है।
  • मंगल ग्रह: मंगल ग्रह भी एक अग्नि तत्व का ग्रह है और यह व्यक्ति के जीवन में उत्साह का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में मंगल ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए लाल चंदन का इत्र या तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बुध ग्रह: बुध ग्रह एक पृथ्वी तत्व ग्रह है। ऐसे में बुध ग्रह की प्रसन्नता हासिल करने के लिए यूकेलिप्टस, इलायची और चंपा की सुगंध का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से बुध ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • गुरु ग्रह: गुरु ग्रह आकाश तत्व का ग्रह माना गया है और यह व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लेकर आता है। बृहस्पति ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए पीले फूलों के सुगंध या फिर केसर और केवड़े का इत्र और सुगंध अनुकूल रहता है।
  • शुक्र ग्रह: शुक्र एक जल तत्व ग्रह है जो की व्यक्ति के जीवन में काम का अधिपति माना जाता है। ऐसे में आप शुक्र ग्रह के अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए सफेद फूल, चंदन और कपूर के सुगंध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • शनि ग्रह: शनि ग्रह एक वायु तत्व प्रधान ग्रह है। इसके अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए आप अपने जीवन में कस्तूरी, लोबान, और सौंफ की सुगंध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • राहु केतु: राहु केतु मायावी ग्रह होते हैं। सुगंध की बात करें तो लोबान और कस्तूरी की सुगंध राहु केतु को बेहद प्रिय होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.