सावन सोमवार को मनायी जाएगी नागपंचमी, 20 साल बाद बना है ऐसा शुभ योग

नागपंचमी का त्योहार इस वर्ष 5 अगस्त को मनाया जाएगा। नागपंचमी के साथ-साथ इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी है। सावन के सोमवार और नागपंचमी के पर्व का एक साथ होना एक शुभ संयोग माना जा रहा है। लगभग 20 साल बाद ऐसा संयोग बना है। इस वर्ष सावन के सोमवार के दिन नागपंचमी के होने से भोलेनाथ के भक्तों में भी दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ उनके गले में विराजमान नाग की भी पूजा की जाएगी और नाग देवता को दूध पिलाया जाएगा। 

 5 अगस्त को बन रहे हैं कई शुभ योग

सोमवार के दिन नागपंचमी के होने से इस नागपंचमी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसके साथ ही इस दिन रवि योग, श्रीवत्स योग और हस्त नक्षत्र जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन नागदोष और कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों को पूजा करनी चाहिए। ऐसा करके वो कई परेशानियों से खुद को दूर कर सकते हैं। 

इस दिन करें नाग देवता की प्रतिमा की पूजा

वैसे तो नागपंचमी के दिन लोग सपेरों द्वारा पकड़े गये नागों की पूजा करते हैं लेकिन यदि आप ऐसा कर पाने में समर्थ नहीं हैं तो आपको इस दिन नाग देवता की प्रतिमा के सामने दिया जलाकर उनकी पूजा करनी चाहिए। वैसे नाग देवता की पूजा मंदिर में करना ही सबसे सही माना गया है। 

नाग देवता की पूजा करते वक्त करें हल्दी का प्रयोग 

नागपंचमी के दिन यदि आप नाग देवता की पूजा कर रहे हैं तो आपको पूजा करते वक्त हल्दी का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष में नाग देवता की पूजा के समय हल्दी का उपयोग करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन अन्य देवी-देवताओं की तरह ही नाग देवता की पूजा भी धूप, दीप और अगरबत्ती से करनी चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.