नागपंचमी पर नाग को दूध पिलाने से होगा इस बड़े दोष का निवारण

हर वर्ष सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देशभर में नाग पंचमी का पर्व नाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन सच्चे भाव से पूजा-अर्चना करने से जातक की कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष को कम किया जा सकता है। इस वर्ष ये पर्व 5 अगस्त, सोमवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन विशेष तौर पर नागदेव यानी सांप की पूजा की जाती है और उन्हें दूध भी पिलाया जाता है। 

जैसा सभी जानते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है और इसी महत्व को देखते हुए इस दिन महादेव की पूजा की महत्ता है। इस पूरे ही माह में भगवान शिव की पूजा करके उनके भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त कर पाते हैं। इसके साथ ही सावन के महीने में सावन सोमवार, शिवरात्रि, रक्षाबंधन के अलावा नाग पंचमी का भी विशेष महत्व होता है। 

सावन में नाग पंचमी का महत्व

मान्यता अनुसार सांपों का पूजन कर नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की जा सकती है। चूँकि ये बात सभी भली-भांति जानते हैं कि देवों के देव महादेव का सांपों से एक विशेष एवं सीधा नाता है। भगवान शिव जी के स्वरूप को देखें तो भगवान महादेव अपने गले में किसी आभूषण की तरह नाग को धारण किये दिखाई देते हैं। यही कारण है कि शिव जी के सावन माह में नाग पंचमी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

नाग पंचमी के दिन सांपों को पिलाया जाता है दूध

हिन्दू धर्म में नाग पंचमी के दिन लोग सांपों की पूजा करते हैं और उसके बाद उन्हें दूध पिलाया जाता है। नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाने की परंपरा कोई नई नहीं बल्कि बेहद पौराणिक है, जो सदियों से चली आ रही है। लेकिन नाग पंचमी पर सांपों को दूध पिलाना जिस प्रकार हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है, तो वहीं विज्ञान में सांपों को दूध पिलाना ठीक नहीं बताया गया है क्योंकि उनके अनुसार दूध सांपों का नुकसान पहुंचाता है। 

क्या है सांपों को दूध पिलाने के पीछे धार्मिक मान्यता?

पौराणिक धार्मिक मान्यताओं में ये माना गया है कि, नाग पंचमी के दिन विशेष तौर पर यदि सांप को दूध पिलाया जाए तो इससे नागदंश का खतरा नहीं होता है। बल्कि ऐसा करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही साथ ये भी माना गया है कि इस दिन सांप को दूध पिलाने से जातक की कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हालांकि हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भले ही नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाते हैं लेकिन विज्ञान के अनुसार, ये बिलकुल गलत है। उनके अनुसार सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए। क्योंकि सांप स्तनधारी जीव नहीं होता है। ऐसे में सांप में दूध हजम कर पाने की क्षमता नहीं होती, जिससे वो दूध नहीं पचा पाता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.