125 साल के बाद इस नाग पंचमी पर बनने जा रहा है ये ख़ास संयोग, दूर होंगे ये दोष!

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बीते 17 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में इस माह को सबसे पवित्र माह की श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि इस दौरान आने वाले पर्व त्यौहार का भी महत्व काफी बढ़ जाता है। आने वाले 5 अगस्त को अमूमन समूचे भारत में नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। सावन के इस पवित्र माह में आने वाला ये त्यौहार इस बार एक ख़ास दुर्लभ संयोग लेकर आया है। इसलिए इस दिन पूजा पाठ का महत्व अपने आप में काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नाग पंचमी पर बनने वाले उस दुर्लभ योग के बारे में और साथ ही बताएंगे इस दिन किये जाने वाले पूजा के प्रमुख लाभों के बारे में। 

इस नाग पंचमी पर बन रहा है ये ख़ास संयोग 

आपको बता दें कि हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के माह में सोमवार को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन शिव जी की पूजा आराधना को ख़ास महत्ता दी जाती है। अब जहाँ तक सवाल नाग पंचमी पर बनने वाले दुर्लभ संयोग का है तो, इस बार नागपंचमी का त्यौहार सावन माह के सोमवार के दिन पड़ रहा है। यानी कि ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है, जब सोमवारके दिन ही नाग पंचमी का त्यौहार भी मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों की माने तो ऐसा संयोग करीबन 125 वर्षों के बाद बनने जा रहा है। इस नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ ही साथ शिव जी की भी पूजा अर्चना की जायेगी और इस संयोग से आपको कुछ बेहद महत्वपूर्ण लाभ भी मिल सकते हैं। 

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग देवता को शिव जी का एक अभिन्न और सबसे प्रिय चीज माना जाता है। इसलिए शिव जी उन्हें हर वक़्त अपन गले में लपेटे रहते हैं, बहरहाल नाग देवता और शिव जी की साथ में पूजा अर्चना कर आप दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं। 

इस नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से मिल सकता है ये लाभ 

चूँकि इस नाग पंचमी पर ख़ास संयोग बनने जा रहा है इसलिए आज के दिन नाग देवता और शिव जी की पूजा कर आप अपने कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष को दूर कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ  नाग देवता की पूजा अर्चना की जाए तो आपकी कुंडली में मौजूद काल सर्प दोष से तो आप मुक्ति पा ही सकते हैं साथ ही साथ सर्प के डंक से भी हमेशा के लिए बच सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि नाग देवता को अपनी पूजा अर्चना से प्रसन्न कर आप धन की प्राप्ति भी कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.