राधा-कृष्ण के प्रेम को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है वृंदावन का प्रेम-मंदिर, ज़रूर करें दर्शन

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का जितना भी वर्णन किया जाए उतना कम है। फिर बात कीजिए चाहे उनकी बाल लीलाओं का या फिर उनकी युवावस्था में की गयी नटखट शरारतों का, भगवान कृष्ण से जुड़ी हर बात सभी का मन मोह लेती है। ये भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का ही कमाल है कि आज भी माँएं अपने बेटों को प्यार से कान्हा कह कर पुकारती हैं। अपनी युवावस्था में कृष्ण ने राधा-रानी से ऐसा प्रेम किया जिसकी लोग आज भी मिसालें पेश करते हैं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि भगवान कृष्ण का ज़िक्र हो वृंदावन की बात ना की जाए। कहा जाता है कि वृन्दावन के कण-कण में आज भी भगवान कृष्ण वास करते हैं। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

‘वृंदावन’, ये नाम सुनकर दिल और दिमाग में सिर्फ एक ही आवाज़ गूंजती है और वो है भगवान श्री-कृष्ण की नगरी।  अपनी इस बेहद खूबसूरत और प्यारी नगरी को भगवान कृष्ण ने हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया है। माना जाता है कि इस पावन जगह के कण-कण में आज भी श्री-कृष्ण विराजते हैं। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं मथुरा क्षेत्र के इसी प्रसिद्घ गांव वृन्दावन के एक ऐसे मंदिर के बारे में जिसके बारे में ये कहा जाता है कि ये मंदिर दिव्य प्रेम को समर्पित एक अनोखा मंदिर है। 

दिव्य प्रेम को समर्पित वृन्दावन के अनोखे प्रेम मंदिर के करें दर्शन

वृंदावन में वैसे तो कई मंदिर हैं जो बेहद खूबसूरत हैं लेकिन यहाँ हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वो मंदिर है प्रेम मंदिर। 

वृंदावन में स्थित ये प्रेम मंदिर प्राचीन भारतीय कला और स्थापत्य कला में एक पुनर्जागरण का प्रतिनिधित्व करता है। यह मंदिर अपने आप में इतना भव्य और खूबसूरत है कि यहाँ आने वाले भक्त और पर्यटक इसमें पूरी तरह से खो जाते हैं।     इस मंदिर में भक्त वैसे ही खिंचे चले आते हैं जैसे कृष्ण अपनी नटखट शरारतों से सबको अपने तरफ खींच लेते थे। इस मंदिर की दीवारों पर हर तरफ राधा-कृष्ण की रास-लीला का बेहद सुंदरता से वर्णन किया गया है। 

इस मंदिर को बनाने की घोषणा जगतगुरू कृपालु महाराज ने वर्ष 2001 में की थी।  जिसके बाद ही इस मंदिर का निर्माण शुरू किया गया और अब पूरे 11 सालों बाद और तक़रीबन हज़ारों मज़दूरों की कड़ी मेहनत के बाद इस मंदिर का जो रूप सामने आया है वो वाकई में देखने लायक है। जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर की ख़ूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर में आने का अलग ही मज़ा होता है और वो दृश्य इतना खूबसूरत होता है जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा होता।  

बृहत् कुंडली से आपको ग्रहों के प्रभाव को समझने में भी मदद मिलेगी।

इस मंदिर को और भी खूबसूरत बनाती है ये बात 

54 एकड़ में फैला ये भव्य मंदिर 125 फुट ऊँचा, 122 फुट लंबा और 115 फुट चौड़ा है। इस मंदिर को और ज़्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें फव्वारे, राधा-कृष्ण की मन मोह लेने वाली झाकियां, श्री-गोवर्धन धारण लीलाएं, कालिया नाग की दमन लीला और झूलन लीलाएं बहुत अच्छे से दर्शायी गयी हैं। इस पूरे मंदिर में कुल 94 कलामंडित स्तम्भ हैं। इन स्तम्भ में किंकिरी और मंजरी सखियों के विग्रह दिखाए गए हैं। मंदिर के गर्भ-गृह के अंदर और बाहर प्राचीन भारतीय वास्तुशिल्प का एक नमूना दिखाते हुए बेहद सुन्दर नक्काशी की गई है। 

ये भी पढ़ें : इस जन्माष्टमी कृष्ण जी के इन पांच मंदिरों में पूजा अर्चना करने से दूर होंगे सारे कष्ट !

इस मंदिर में होते हैं स्वर्ग के दर्शन 

इस मंदिर की खूबसूरती शब्दों में बयां करने से परे है। जो भक्त या पर्यटक इस मंदिर में एक भी बार आ जाते हैं वो इस मंदिर की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। यूँ तो ये मंदिर हर समय ही सुंदर लगता है लेकिन शाम और रात के समय इस मंदिर में जिस तरह की रौशनी फैलती है उससे लोग धरती पर ही स्वर्ग के दर्शन का अनुभव कर लेते हैं।  

इस मंदिर तक कैसे पहुंचे?

मथुरा रेलवे स्टेशन से प्रेम मंदिर लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर है और यहाँ का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा आगरा में है, जहाँ से यह बेहद ही सुन्दर मंदिर 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

वृन्दावन की महिमाओं का बखान हरिवंश पुराण, श्रीमद् भागवत पुराण, विष्णु पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया। आज भी अगर वृन्दावन जाइए तो आपको ऐसा लगेगा कि भगवान श्री-कृष्ण यहाँ मौजूद हैं, शायद इसलिए ही कहा जाता है कि अपने जीवन में आत्म शांति की इच्छा रखने वालों को अपने जीवन में एक बार तो वृन्दावन ज़रूर ही जाना चाहिए।

क्या आपकी कुंडली में भी मौजूद है राज योग?

वृंदावन जाएं तो ज़रूर कीजिए इन मंदिरों के दर्शन:

वृन्दावन में भगवान श्री कृष्ण और राधा-जी के मन्दिर काफी बड़ी संख्या में मौजूद है। जब भी आप वृन्दावन जाए तो यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन ज़रूर करें। वृन्दावन में स्थित भगवान बांके बिहारी-जी और राधा वल्लभ लाल जी का मंदिर बेहद प्राचीन मंदिरों की सूची में शुमार है। इसके साथ ही यहाँ का राधा-रमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, गोकुलेश मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर इत्यादि परम सुख देने वाले मंदिर हैं। कहा जाता है कि जिस किसी भी इंसान ने इन मंदिरों के दर्शन कर लिए उन मनुष्यों का जीवन सफल हो जाता है।   इस बात का ज़िक्र ग्रंथों में भी है कि जीवन में प्रगति पथ पर हारे इंसान को वृन्दावन में सहारा अवश्य ही मिलता है। अपनी इसी पवित्रता के लिए ही वृन्दावन की धरा को देव भूमि भी माना जाता है।

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत 

आशा करते हैं रत्नों के बारे में इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.