मुंबई में आफ़त बनी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, यातायात सेवा ठप

आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश लोगों पर क़हर बनकर बरस रही है। आलम ये है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शहर की सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया है। यहाँ तक कि शहर के स्कूल कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही यातायात सेवा भी बाधित है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि मुंबई की रफ्तार बारिश के कारण रुक गई है। आपको बता दें मुंबई में पिछले पाँच दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कि शहर में रेलवे से लेकर हवाई सेवा बाधित हो चुकी है।

प्रशासन की ओर से की गई है सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

मुंबई एयरपोर्ट के हवाले से यह कहा जा रहा है कि जयपुर-मुंबई फ्लाइट स्पाइसजेट SG-6237 सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय ओवरशूट कर गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसकी वजह से मुंबई में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद है। इतना ही नहीं, स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से निकलने से भी मना किया है।

ग्लोबल वॉर्मिंग है मूसलाधार बारिश की वजह

मुंबई नगरपालिका प्रमुख प्रवीण परदेशी ने मुंबई में इतनी ज्यादा बारिश और इसकी वजह से बने बाढ़ के हालत के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग और भौगोलिक स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक इस साल मानसून विलंब से आया है जो कि पिछले 45 साल में सबसे धीमा था। बहरहाल, शहर में अधिकांश जगह कंक्रीट बिछा हुआ है और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसलिए मुंबई में हर बारिश में ये बाढ़ जैसी समस्या देखने को मिलती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.