आस्था के केन्द्रों में पैसों की ख़ान, ये हैं भारत के सबसे धनी मंदिर

आज हम आपको भारत के सबसे अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन मंदिरों की सालाना आय जो कि भक्तों के चढ़ावे से आती है, को जानकर दंग रहे जाएंगे। इन मंदिरों की देभ-विदेश में मान्यता हैं। यहाँ पर भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इन मंदिरों के दर्शन से लोगों के भाग्य के द्वार खुल जाते हैं। जब उन भक्तों की मुरादें पूरी हो जाती हैं तो वे भगवान का धन्यवाद करने के लिए करोड़ों रूपये की नगदी, सोना-चाँदी और हीरे मोती आदि चीज़ों का भर-भरके चढ़ावा करते हैं। आइए, इस ख़बर के माध्यम से इन मंदिरों पर डालते हैं एक नज़र…..    

  • पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

भारत के सबसे धनी मंदिरों की सूची में सबसे पहला नाम दक्षिण भारत के राज्य केरल में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर का आता है। भगवान विष्णु जी का यह मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि पद्मनाभस्वामी मंदिर की संपत्ति कितनी है। मंदिर के तहखाने में अरबों रुपये की संपत्ति तो राजा-महाराजा के समय की है। वहीं भगवान विष्णु जी की मूर्ति कीमत 500 करोड़ रुपये की बतायी जाती है। यहाँ रोज़ाना लाखों का चढ़ावा होता है। इसलिए यह विश्व का सबसे अमीर मंदिर के नाम से जाना जाता है।

  • वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

जम्मू में स्थित माँ वैष्णो देवी का मंदिर भी अमीर मंदिरों की सूची में शुमार है। एक अनुमान के मुताबिक इस मंदिर की सालाना आय तक़रीबन 500 करोड़ की है। हिन्दू की आस्था का यह बड़ा केन्द्र है। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित विष्णु गुफा में तीन पिण्डियों के दर्शन से तीन देवियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्यता श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

  • सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई

सिद्धि विनायक मंदिर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है। यह भारत के धनी मंदिरों में से एक प्रमुख मंदिर है। दिलचस्प बात ये है कि यहाँ चढ़ावा आधुनिक तरीक़े यानि ऑनलाइन से भी होता है। यहाँ भक्तों के द्वारा नगदी के अलावा चेक के माध्यम से भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है। यहाँ सोना-चाँदी एवं अन्य प्रकार के बहुमूल्य रत्न व चीज़ें भी चढ़ाई जाती हैं।   

  • तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपती बालाजी का मंदिर भी बेहद अमीर है। यह मंदिर देश और दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहाँ रोज़ाना तकरीबन 60 हज़ार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहाँ केवल प्रसाद के लड्डुओं को बेचकर सालाना 75 करोड़ की आमदनी होती है। जबकि 700 करोड़ों की नगदी और सोने चाँदी, रत्न चढ़ावे के रूप में आते हैं।  

  • साईं मंदिर, शिरडी,

यह मंदिर महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित है, जिसकी सालाना आय तक़रीबन 360 करोड़ की है। यहाँ पर भक्त साईं के दरबार में दिल खोलकर दान करते हैं। साईं मंदिर की भव्यता किसी से छिपी नहीं है। भक्तों के लिए यहाँ काफी अच्छी सुविधाएँ हैं, जिसकी व्यवस्था मंदिर प्रशासन बेहद कम क़ीमत पर करता है। 

  • सोमनाथ मंदिर गुजरात

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। इसी मंदिर को महमूद गजनवी ने 17 बार लूटा था। यह शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। समुद्र के तट पर स्थित यह मंदिर बहुत ही भव्य है। यहाँ भी भक्तों के द्वारा सालाना अरबों रुपये का चढ़ावा होता है।

यह भी पढ़ें:
ये है साधु-संतों की यूनियन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बनने की कहानी

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.