कल है मूल नक्षत्र जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है। केतु को ज्योतिष में भले ही शुभ ग्रह न माना जाता हो लेकिन इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में कई विशेषताएं होती हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक शांति और सद्भाव पसंद करते हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मूल नक्षत्र में जन्मे लोग कैसे होते हैं। कल मूल नक्षत्र है, इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का शिक्षा, पारिवारिक जीवन कैसा होता है और इनका व्यक्तित्व कैसा होता है इसके बारे में हम आपको इस लेख में जानकारी देंगे। 

कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग

मूल नक्षत्र में जन्मे लोग लोग मधुरभाषी होते हैं और इसलिए सामाजिक जीवन में इनको शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। छोटी-मोटी बीमारियां भले ही इनको लगें लेकिन कोई बड़ा रोग लगने की संभावना इनमें नहीं होती। आप आदर्शवादी होते हैं और आपके जीवन के कुछ नियम आपके साथ हमेशा बने रहते हैं। आने वाले कल की इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को ज्यादा चिंता नहीं होती। इनके अंदर धार्मिक क्रियाकलापों में शामिल होने की भी प्रवृति होती है। 

मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर

इस नक्षत्र में जन्मे लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को नौकरी करना ज्यादा पसंद होता है। यह करोबार में बमुश्किल किस्मत आजमाते हैं। इनके अंदर अच्छे चिकित्सक के अच्छे गुण होते हैं। इसके साथ ही इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे प्रवचनकर्ता हो सकते हैं, ज्योतिष, पुलिस, गुप्तचर, न्यायाधीश, खगोल विज्ञानी, नेता, गायक परामर्शदाता, कंप्यूटर विशेषज्ञ आदि क्षेत्रों में इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को सफलता प्राप्त होती है। 

यह भी पढ़ें-जानें क्या है मृगशिरा नक्षत्र और कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग 

मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों की आय

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग धन के महत्व को समझते हैं और इसलिए बचत करने का इनमे गुण देखा जाता है। यह जिस भी क्षेत्र में जाते हैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं इसलिए आय कि इनको कभी कमी नहीं होती। शारीरिक श्रम की बजाय यह मानसिक श्रम करना पसंद करते हैं इसलिए इनकी आय भी अच्छी होती है। हालांकि कई बार अपने शौक को पूरा करने के लिए यह पैसे खर्च करने से भी नहीं कतराते। 

पारिवारिक जीवन में मूल नक्षत्र के लोग 

इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का पारिवारिक जीवन अच्छा होता है यह किसी से भी ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते, इसलिए पारिवारिक जीवन में इनको कोई परेशानी नहीं होती। यह परिवार के लोगों के साथ हमेशा बनाकर रखने वाले होते हैं। वहीं शादीशुदा जीवन में इनको कुछ परेशानियां आ सकती हैं, कई बार इस नक्षत्र वाले लोग मूडी हो सकते हैं जो इनके जीवनसाथी को पसंद नहीं आता। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो इनको पारिवारिक जीवन में इनको अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.