मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है वृश्चिक राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि वृश्चिक राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। वृश्चिक राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य के गोचर की बात करें, तो महीने की शुरुआत से लेकर 18 अक्टूबर तक सूर्य वृश्चिक राशि में यानी कि आपके लाभ भाव में होकर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। वहीं, 18 अक्टूबर के बाद सूर्य की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी और यह अच्छे परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। मंगल गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह महीने की शुरुआती 3 दिनों में लाभ भाव में होने के कारण आपको अच्छी परिणाम दे सकते हैं, लेकिन बाकी के समय में अच्छे परिणाम देने में मंगल समर्थ रह सकते हैं। वहीं, बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 19 अक्टूबर तक आपका फ़ेवर कर सकते हैं और बाद के समय में बुध आपको अच्छे परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। 

जबकि शुक्र महीने के शुरुआती 2 दिनों में आपके भाग्य भाव में रहेंगे जो कि शुक्र के लिए अच्छी स्थिति है, लेकिन बाकी के पूरे महीने शुक्र दशम भाव में होकर अच्छे परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। शनि ग्रह आपके चतुर्थ भाव में अपनी ही राशि में होंगे। अपनी राशि में होना अच्छी बात है, लेकिन चतुर्थ में होकर शनि “शनि की ढैया” का निर्माण करते हैं। ऊपर से शनि वक्री हैं तथा राहु व मंगल के प्रभाव में हैं। हालांकि, राहु के प्रभाव के चलते थोड़े से अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है, परंतु ज्यादातर मामलों में शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। 

राहु ग्रह के गोचर की बात करें, तो राहु ग्रह आपके छठे भाव में (मेष राशि) केतु के नक्षत्र व केतु के ही उप नक्षत्र में होंगे। ऐसे में, सामान्य तौर पर राहु आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा, लेकिन केतु के प्रभाव के चलते छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं, लेकिन ओवरऑल राहु से अनुकूल परिणामों की उम्मीद आप रख सकते हैं। वहीं, केतु ग्रह आपके द्वादश भाव में हैं। यह अच्छी स्थिति नहीं है, परंतु मंगल और बुध के प्रभाव के चलते महीने के पहले भाग में केतु कुछ मामलों में सपोर्ट कर सकता है, लेकिन अधिकांश मामलों में किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नहीं है। आइए अब जान लेते हैं कि ग्रहों के इन गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी वृश्चिक राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: वृश्चिक राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों का करियर

वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र के मामले में अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके करियर स्थान का स्वामी सूर्य 18 अक्टूबर तक आपके लाभ भाव में रहेगा, जो कार्यक्षेत्र में अच्छी अनुकूलता दिलाने की कोशिश करेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं और नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं, तो कोशिश करें कि 18 अक्टूबर के पहले ही बदलाव को सुनिश्चित कर लें यानी कि जॉइनिंग भले ही बाद में हो लेकिन ऑफर लेटर या जो भी अन्य प्रक्रियाएं हैं, उसे 18 अक्टूबर के पहले पूरा कर लेंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छे रहेंगे। वहीं, व्यापार-व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों को भी ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि 18 अक्टूबर तक सूर्य लाभ भाव में रहेगा तथा व्यापार का कारक बुध 19 अक्टूबर तक आपके लाभ भाव में मौजूद होगा। अतः व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी 18 अक्टूबर तक संपन्न कर लेना उचित रहेगा क्योंकि शनि की दृष्टि का प्रभाव कर्म स्थान पर है, लिहाजा प्रत्येक काम के लिए थोड़ा सा एक्स्ट्रा टाइम लेकर के चलेंगे तो परिणाम प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी बुध ग्रह 19 अक्टूबर तक आपके लाभ भाव में रहेगा। सामान्य तौर वह आपको अनुकूल परिणाम दिलाने की कोशिश करेगा। कर्म स्थान के स्वामी की युति भी 18 अक्टूबर तक आपके लाभ भाव में बुध के साथ हो रही होगी। अतः सामान्य तौर पर इस अवधि में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, इसके बाद का समय लाभ के रास्तों में रुकावट देने का काम कर सकता है। रहा सवाल बचत का अथवा बचत किए हुए धन के सदुपयोग का, तो उस मामले में इस महीने आपको एवरेज परिणाम मिल सकते हैं अर्थात सूझबूझ के साथ कहीं निवेश करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके विपरीत, लापरवाही नुकसान देने का काम कर सकती है। हालांकि, आपको यह लग सकता है कि यह तो सामान्य बात है लेकिन ऐसा भी होता है कि कई बार लापरवाही भरे अंदाज में काम कर लेने से भी अच्छे परिणाम मिल जाते हैं, परंतु इस महीने ऐसा करने की स्थिति में परिणाम नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। 

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य

वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि पिछले महीने आपके राशि स्वामी या लग्न स्वामी मंगल लाभ भाव में रहे हैं, जो स्वास्थ्य के मामले में अच्छी अनुकूलता देने की कोशिश कर रहे थे। इस महीने 3 अक्टूबर के बाद मंगल द्वादश भाव में चले जाएंगे। अतः व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप थकावट महसूस हो सकती है। मौसम जनित बीमारियां भी बीच-बीच में परेशान करने की कोशिश कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में इस महीने अपने रहन-सहन और खान-पान का पूरा ख्याल रखें अर्थात इन मामलों में लापरवाही नहीं दिखानी है। ऐसा करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। तुलना करें तो महीने का दूसरा भाग विशेषकर 18 अक्टूबर के बाद का समय तुलनात्मक रूप से अधिक कमज़ोर रह सकता है। वहीं, महीने के पहले पक्ष में अर्थात 18 अक्टूबर से पहले आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य आपके लाभ भाव में होगा। अतः वह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा। अगर स्वास्थ्य  समस्याएं आती भी हैं तो जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। लेकिन, 18 अक्टूबर के बाद आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत होगी।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों का शैक्षिक जीवन

वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के मामले में अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शनि इस महीने राहु तथा मंगल के प्रभाव में है और वक्री भी है। लिहाजा, शनि से बहुत अधिक सपोर्ट की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं, पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति भी वक्री होने के कारण ज्यादा सपोर्ट नहीं कर पाएगा। हालांकि, प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।  लेकिन, बृहस्पति के गोचर से शिक्षा के मामले में कोई बड़ा सपोर्ट मिलता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है परंतु इन सबके बीच 19 अक्टूबर तक बुध का गोचर आपके फेवर में पूरी तरह से नज़र आ रहा है। यही एक उम्मीद है जो शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम देना चाह रही है। वहीं, लेकिन महीने के दूसरे भाग में विशेषकर 19 अक्टूबर के बाद बुध की स्थिति भी कमज़ोर हो जाएगी। यही कारण है कि हमने इस महीने को शिक्षा के मामले में मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा है अर्थात 19 अक्टूबर के पहले का समय अच्छा तो वहीं 19 अक्टूबर के बाद का समय शिक्षा से संबंधित मामलों के लिए कमज़ोर परिणाम दे सकता है। 

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंध की बात करें, तो इस महीने आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति वक्री है और राहु-केतु व शनि के प्रभाव में हैं। ये स्थितियां ठीक नहीं हैं। हालांकि, शुक्र के नक्षत्र में होना एक अच्छा संकेत है, लेकिन इस महीने शुक्र की स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है। इस तरह से लव लाइफ में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यदि आपको किसी सहकर्मी से प्रेम हैं तो परिणाम तुलनात्मक रूप से अच्छे रह सकते हैं। बाकी अन्य मामलों में लव लाइफ एवरेज लेवल की रह सकती है। कोई बड़ी विसंगति नहीं आनी चाहिए लेकिन छोटी-मोटी नोकझोक संभावित है। वहीं, दांपत्य जीवन की बात करें तो इस महीने इस मामले में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके सप्तम भाव का स्वामी शुक्र दशम भाव में रहेगा और शनि ग्रह से देखा जाएगा। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यदि पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं तो दांपत्य जीवन में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आनी चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में दोनों लोग अपने काम पर अधिक फोकस करेंगे। प्यार के लिए भले ही कम समय निकलेगा लेकिन जो भी समय मिलेगा उसमें एक-दूसरे के प्रति प्यार और समर्पण का भाव बना रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस मामले में यह महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है। दूसरे भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने थोड़ी सी कमज़ोर स्थिति में है। अतः बीच में ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जहां परिजनों का आपस में मनमुटाव देखने को मिल सकता है, लेकिन क्योंकि बृहस्पति दूसरे भाव को देख भी रहा है। ऐसे में, समझदार लोग जल्द ही मनमुटाव को दूर कर लेंगे और स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। वहीं, गृहस्थ संबंधी मामलों में थोड़े से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि चौथे भाव का स्वामी शनि इस महीने वक्री रहेगा। साथ ही, राहु तथा मंगल के प्रभाव में रहने वाला है। राहु के प्रभाव में होने के कारण छोटी-मोटी विसंगतियाँ देखने को मिल सकती हैं, लेकिन क्योंकि राहु छठे भाव में है। इसके परिणामस्वरूप, विसंगतियों के बावजूद भी आप अधिक परेशानी का अनुभव नहीं करेंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर के बाद मंगल का प्रभाव घरेलू उपकरणों में दिक्कत दे सकता है, लेकिन क्योंकि मंगल आपके राशि स्वामी हैं लिहाजा इस मामले में भी परेशानियां जल्द ही दूर हो सकती हैं। सारांश यह है कि अक्टूबर के महीने में गृहस्थ और पारिवारिक मामलों में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। कुछ परिणाम अच्छे तो कुछ परिणाम कमज़ोर भी रह सकते हैं। 

अक्टूबर 2023 में वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

  • हनुमान जी के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं और प्रसाद अन्य लोगों के साथ-साथ मित्रों में जरूर बांटे। 
  • नियमित रूप से मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें। 
  • बुजुर्ग पुजारी को पीले कपड़े दान करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.