मासिक राशिफल नवंबर 2023: कैसा रहेगा ये महीना वृषभ राशि वालों के लिए?

वृषभ मासिक राशिफल नवंबर 2023: वृषभ राशि वालों के लिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की, तो वृषभ राशि वालों के लिए इस महीने 16 नवंबर तक सूर्य का गोचर आपकी छठे भाव में रहेगा और नीच का होने के बावजूद भी सूर्य का गोचर काफ़ी हद तक आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। लेकिन 17 नवंबर से सूर्य का गोचर आपके फेवर में नहीं रहेगा। मंगल के गोचर की बात करें, तो मंगल 16 नवंबर तक आपके फेवर में रहेंगे और इसके बाद आपको कमज़ोर परिणाम दे सकता है। बुध का गोचर 6 नवंबर तक आपके छठे भाव में है यानी कि अच्छे परिणाम देगा। वहीं, 6 नवंबर से 27 नवंबर तक सप्तम भाव में होकर कमज़ोर हो जाएगा। 27 नवंबर के बाद बुध का गोचर आपके लिए फिर से अनुकूल हो जाएगा यानी कि बुध इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। बृहस्पति ग्रह आपके द्वादश भाव में है, इस पूरे महीने वक्री है यानी कि मोटे तौर पर बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। हालांकि, 26 नवंबर तक शुक्र के नक्षत्र में होने के कारण आपका कुछ फ़ेवर कर सकते हैं। बाद में केतु के प्रभाव में होने के कारण परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं यानी कि कुल मिलाकर बृहस्पति इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 

शुक्र का गोचर 3 नवंबर तक आपके चतुर्थ भाव में होगा, यानी कि आपके लिए अच्छा रहेगा। 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक पंचम भाव में होने के कारण अच्छा है, लेकिन नीच का होने के कारण ख़राब भी है। अतः इस समय शुक्र आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। 29 नवंबर के बाद शुक्र अपनी राशि में हैं, यह अच्छी बात है लेकिन छठे भाव में हैं यह कमज़ोर बात है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो इस महीने शुक्र आपको एवरेज परिणाम देना चाह रहे हैं। शनि ग्रह का गोचर आपके दशम भाव में है, अपनी राशि में है यानी कि बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। लेकिन 4 नवंबर से शनि मार्गी हो रहे हैं और यह पिछले महीने की तुलना में एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। 24 नवंबर तक शनि देव मंगल के प्रभाव में हैं। वहीं, बाद में राहु के प्रभाव में आ जाएंगे। यहां से भी मिले-जुले परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है। कहने का तात्पर्य यह है कि इस महीने शनि आपके लिए एवरेज रह सकते हैं। 

राहु का गोचर इस महीने आपको सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेगा। वहीं केतु का गोचर औसत परिणाम दे सकता है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात वृषभ राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

मासिक राशिफल नवंबर 2023: वृषभ राशि वालों का राशिफल

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का करियर

वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में यह महीना पिछले महीने की तुलना में ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके करियर भाव का स्वामी शनि 4 नवंबर से मार्गी हो रहा है। अतः इस महीने आपके काम ज्यादा आसानी से संपन्न होंगे। पिछले महीने तक रुके हुए कार्य इस महीने आगे बढ़ने लगेंगे। हालांकि, नवंबर में भी कोई बड़ा व्यापारिक या व्यावसायिक रिस्क लेना उचित नहीं होगा, लेकिन जो काम पहले से जैसा चल रहा था उस काम को उसी तरह से आप ज्यादा ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को महीने का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने वरिष्ठों से बेहतर तालमेल बनाने के लिए आपको थोड़े से एक्स्ट्रा प्रयत्न करने पड़ सकते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

वृषभ राशि वालों के आय भाव के स्वामी बृहस्पति इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं होंगे।  लेकिन, इसके बावजूद भी पिछले महीने की तुलना में यह महीना थोड़ा सा बेहतर रह सकता है क्योंकि 26 नवंबर तक बृहस्पति पर आपके राशि स्वामी शुक्र का प्रभाव रहेगा। अतः बृहस्पति को आपका फ़ेवर करना पड़ सकता है और आप काफ़ी हद तक संतोषप्रद आमदनी कर सकेंगे। यदि हम बचत की बात करें, तो बचत वाले मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच का समय थोड़ा सा कमज़ोर तो वहीं आगे पीछे का समय बचत के लिए मददगार रह सकता है।

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

वृषभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना औसत रह सकता है। महीने के शुरुआती 3 दिनों तक आपके राशि स्वामी की स्थिति काफ़ी अच्छी रहेगी। लेकिन, 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच आपका राशि स्वामी शुक्र नीच का रहेगा जो स्वास्थ्य के लिए एक कमज़ोर बिंदु है। वहीं, इसके बाद शुक्र आपके छठे भाव में चला जाएगा और यह भी अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। अतः इस महीने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना होगा क्योंकि महीने का पहला भाग स्वास्थ्य के लिए कुछ हद तक अनुकूल रहेगा, लेकिन दूसरा भाग कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, महीने के दूसरे भाग में अपेक्षाकृत अधिक सावधान रहना होगा। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं तथा उचित खान-पान रखें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

वृषभ राशि वालों को शिक्षा की दृष्टिकोण से नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने के पहले हिस्से में आपके चौथे भाव का स्वामी सूर्य छठे भाव में रहेगा जो कि अच्छी बात है,  लेकिन नीच का रहेगा, यह कमज़ोर बात है। अतः सूर्य आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेगा। महीने के पहले भाग में मंगल की स्थिति प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में काफ़ी सहयोग कर सकती है। वहीं, पंचम भाव के स्वामी तथा प्राथमिक शिक्षा के कारक बुध की स्थिति को देखें, तो यह शुरुआत के 6 दिनों तक अर्थात 6 नवंबर तक पूरी तरह से आपके फेवर में रहेंगे। लेकिन 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच यह आपको कमज़ोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं, 27 नवंबर के बाद यह पुनः आपके फेवर में आ जाएगा। अतः बुध आपको मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। इन तमाम कारणों से शिक्षा का स्तर औसत लेवल का रह सकता है। आपको खूब मेहनत करने की जरूरत होगी और यदि आप अच्छे से मेहनत करेंगे तो आप पढ़ाई में अच्छा करने में कामयाब रहेंगे। 

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

वृषभ राशि वालों को प्रेम संबंध के मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके प्रेम भाव में प्रेम के कारक शुक्र इस महीने ज्यादातर समय नीच अवस्था में रहने वाले हैं। इसके बाद महीने के आखिरी दो-तीन दिनों के लिए शुक्र छठे भाव में चला जाएगा अर्थात इस महीने शुक्र की अनुकूलता पूरी तरह से न मिल पाने के कारण लव लाइफ औसत रह सकती है। ऐसे में, आपको अपनी सीमाओं का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन के मामलों में इस महीने आपको आपके कर्मों के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। महीने के पहले भाग में आपके सप्तम भाव का स्वामी छठे भाव में रहेगा। वैसे तो छठे भाव में मंगल का गोचर अच्छा माना जाता है लेकिन सप्तम भाव के स्वामी का छठे भाव में जाना ख़राब है। अतः मंगल एवरेज लेवल का परिणाम देगा। वहीं, 16 नवंबर के बाद आपके सप्तम भाव का स्वामी मंगल सप्तम भाव में पहुंच जाएगा। सप्तम भाव में मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है, परंतु अपनी राशि में होने के कारण मंगल कुछ हद तक फ़ेवर करना चाहेगा। इस तरह से मंगल आपको आपके कर्मों के अनुसार परिणाम देगा। यदि आप अपने क्रोध को नियंत्रित करके आपसी सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे, तो दांपत्य जीवन में सब कुछ ठीक बना रहेगा, अन्यथा विवादों के योग नज़र आ रहे हैं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

वृषभ राशि वालों के दूसरे भाव के स्वामी बुध की स्थिति इस महीने मिली-जुली रहने वाली है। महीने के शुरुआती दिन विशेषकर 6 नवंबर तक पारिवारिक मामलों में सब कुछ ठीक रहेगा। वहीं, 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच परिवार में असंतोष देखने को मिल सकता है। इसके बाद पुनः स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। गृहस्थ जीवन के मामलों में इस महीने सावधानीपूर्वक निर्वाह करने पर ही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे क्योंकि महीने के पहले भाग में सूर्य नीच का है, तो दूसरी भाग में सातवें भाव में जाएगा और शनि के द्वारा देखा जाएगा। इन कारणों से गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं बीच-बीच में बनी रह सकती हैं, जिन्हें समझदारी से आप शांत कर सकेंगे। 

नवंबर 2023 में वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

  • काली गाय की सेवा करें। 
  • बेटियों अथवा कन्याओं को मिठाई खिलाएं। 
  • मंदिर में दूध और चीनी का दान करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर तरीके से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.