मासिक राशिफल दिसंबर 2023: जानें कैसा रहेगा ये महीना वृषभ राशि वालों के लिए?

वृषभ राशिफल दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज लेकर आया है वृषभ राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल दिसंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि नवंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में अब हम उपस्थित हैं दिसंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए दिसंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि दिसंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। वृषभ राशि वालोंं के लिए दिसंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

दिसंबर 2023 में ग्रहों की स्थिति

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर 16 दिसंबर तक आपके सप्तम भाव में रहेगा। वहीं इसके बाद सूर्य आपके आठवें भाव में चला जाएगा। सूर्य के यह दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं कहे गए हैं। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 27 दिसंबर तक आपके सप्तम भाव में तो वहीं इसके बाद आपके आठवें भाव में रहेंगे। मंगल के ये दोनों गोचर भी अनुकूल परिणाम देने वाले नहीं माने गए हैं। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह 28 दिसंबर तक आपके आठवें भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके सप्तम भाव में पहुंच जाएंगे क्योंकि बुध 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे। अतः बुध ज्यादातर समय आपका फेवर करना चाहेंगे। 

बृहस्पति गोचर में पूरे महीने आपके द्वादश भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस पर भी 24 दिसंबर तक गुरु ग्रह बुध के तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति से किसी विशेष सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर तक आपके छठे भाव में तो वहीं बाद में सप्तम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस महीने शुक्र से भी किसी विशेष सहयोग की उम्मीद नहीं लग रही है। शनि ग्रह आपके  कर्म स्थान पर अपनी ही राशि में हैं, यह एवरेज स्थिति कही जाएगी। साथ ही साथ शनि 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में रहेंगे; जो एक अनुकूल स्थिति होगी जबकि 26 दिसंबर के बाद गुरु के प्रभाव के चलते स्थितियां कुछ कमजोर रह सकती हैं। अर्थात शनि सामान्य तौर पर आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 

राहु ग्रह आपके लाभ भाव में गुरु की राशि व बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। राहु पर 8 दिसंबर तक शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अतः राहु आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दिला सकते हैं। वहीं केतु ग्रह आपके पंचम भाव में कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में हैं। 8 दिसंबर तक केतु ग्रह; शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। अतः केतु से अनुकूल परिणाम की उम्मीद बहुत कम है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल दिसंबर 2023: दिसंबर राशि वालों का भविष्यफल 

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का करियर:

कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। अलबत्ता दशम भाव के शनि को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत लेने वाला कहा गया है। अतः कामों को पूरा करने में आपको अधिक समय और मेहनत लग सकती है। महीने के ज्यादातर समय में मंगल की दृष्टि आपके कर्म भाव पर है, लिहाजा सहकर्मियों के साथ और वरिष्ठों के साथ विवाद न होने पाए इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी रहेगा। किसी भी काम को धैर्य पूर्वक, शांत चित्त होकर करने की स्थिति में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं जबकि जल्दबाजी की स्थिति में काम बिगड़ भी सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए फिलहाल का समय अनुकूल नहीं है। किसी स्त्री सहकर्मी से विवाद करने से बचने की सलाह भी हम आपको देना चाहेंगे। व्यापार व्यवसाय में भी कोई नया प्रयोग फिलहाल उचित नहीं रहेगा। सारांश यह कि दिसंबर का महीना आपके कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा है लेकिन आपको धैर्य पूर्वक काम लेना चाहिए और कोई नया प्रयोग करने से बचना चाहिए।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति:

आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। अतः नए सिरे से किसी लाभ के मिलने की उम्मीद कम ही है। यदि आपके काम सही ढंग से संपन्न होते हैं, तो उनसे मिलने वाले परिणामों में भी कुछ व्यवधान या विलंब देखने को मिल सकता है। अर्थात देर से लाभ मिलने की संभावनाएं तो हैं और चाहे गए समय पर धन लाभ की उम्मीद कम ही है। अलबत्ता आपके दूसरे भाव के स्वामी बुध ग्रह की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय औसत से बेहतर रहने वाली है। ऐसी स्थिति में पहले से संचित धन के सहयोग से आपका काम होता रहेगा। सारांश यह की आमदनी के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा सा कमजोर है लेकिन बचत के लिए अथवा बचत के किए हुए पैसों से जुड़े मामलों के लिए महीना काफी हद तक आपका फेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। इस महीने के ज्यादातर समय में आपका राशि या लग्न स्वामी शुक्र छठे भाव में रहेगा। यह एक कमजोर स्थिति कही जाएगी। हालांकि अपनी राशि में होने के कारण स्थिति बहुत ज्यादा कमजोर नहीं होगी। यानी कि इस महीने आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। अलबत्ता पीठ, कमर या कमर के आसपास के हिस्से में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। 25 दिसंबर तक बृहस्पति की कृपा मिलने के कारण परेशानियां नियंत्रण में रहेगी और आपका रिकवरी रेट काफी अच्छा रहेगा। वहीं इसके बाद आपको अपेक्षाकृत अधिक सावधानी से अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए चिंतन मंथन करने की आवश्यकता रहने वाली है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों की शैक्षिक जीवन:

शिक्षा के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चौथे भाव का स्वामी सूर्य इस महीने मजबूत स्थिति में नहीं है। अतः इच्छित रिजल्ट पाने के लिए आपको काफी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कड़ी मेहनत करने के लिए संकल्पित हैं, तो बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके लिए मददगार बनेगी और आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं जरा सी भी लापरवाही शिक्षा के स्तर को कमजोर कर सकती है। पंचम भाव के स्वामी की स्थिति 28 दिसंबर तक एवरेज लेवल की रहेगी। अतः प्राथमिक शिक्षा वाले विद्यार्थी भी संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अलबत्ता मेहनत की जरूरत इन्हें भी तुलनात्मक रूप से अधिक रहने वाली है। 

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन:

आपकी पंचम भाव का स्वामी बुध ग्रह 28 दिसंबर तक औसत से बेहतर स्थिति में है लेकिन पंचम भाव में केतु की उपस्थिति एक कमजोर बिंदु है। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र भी इस महीने अच्छी स्थिति में नहीं है। ये तमाम स्थितियां, प्रेम संबंध को औसत परिणाम दे सकती हैं। फलस्वरूप प्रेम को गंभीरता से लेते हुए अपनत्व भरा व्यवहार करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे जबकि लापरवाही की स्थिति में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य संबंधी मामलों में महीने का पहला हिस्सा कमजोर है तो वहीं महीने का दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। इसलिए इस पूरे महीने दांपत्य जीवन में होने वाले छोटे से छोटे विवाद को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शुरुआत में ही शांत कर लेना समझदारी का काम रहेगा। सारांश यह कि प्रेम संबंध के लिए महीना मिला-जुला तो वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में थोड़े से कमजोर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन:

पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि दूसरे भाव का स्वामी बुध 28 दिसंबर तक औसत स्थिति में है। अतः कोई बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए लेकिन मंगल ग्रह की दृष्टि इस पूरे महीने आपके दूसरे भाव पर रहने के कारण परिजनों के बीच में कहासुनी का लेवल बढ़ सकता है अथवा आपसी नाराजगी देखने को मिल सकती है। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में भी इस महीने कुछ परेशानियां रह सकती हैं। भूमि भवन आदि से संबंधित कुछ मामले तनाव देने का काम कर सकते हैं। फिलहाल घर गृहस्ती से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। 

दिसंबर 2023 में वृषभ राशि वालों के लिए उपाय:

  • कन्याओं विशेष कर अपनी बहन बेटियों को मिठाई खिलाएं। 
  • पत्नी या किसी विवाहित स्त्री को पदवेश अर्थात जूते या चप्पल खरीदने में सहयोग करें। 
  • काली गाय की सेवा करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.