मासिक राशिफल नवंबर 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मेष मासिक राशिफल नवंबर 2023: मेष राशि के जातकों के लिए एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि मेष राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे। आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं नवंबर में होने वाले ग्रह और गोचरों के बारे में।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

नवंबर में होने वाले गोचरों की बात करें, तो इस महीने सूर्य 16 नवंबर तक आपके सातवें भाव में जबकि 17 नवंबर से आपके आठवें भाव में रहेंगे। ऐसे में सामान्य तौर पर इस महीने सूर्य से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मंगल का गोचर भी 16 नवंबर तक सातवें तथा बाद में आठवें भाव में रहने वाला है। ऐसे में, मंगल से भी अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं है। बुध ग्रह का गोचर 6 नवंबर को तुला राशि में होगा जो कि कमज़ोर रहेगा। बुध 6 नवंबर से 27 नवंबर तक वृश्चिक राशि में रहकर अच्छे परिणाम देगा तथा इसके बाद यह धनु राशि में रहने वाला है जो आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कुल मिलाकर देखें तो बुध इस महीने एवरेज लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बृहस्पति इस महीने आपके पहले भाव में वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। उस पर भी 26 नवंबर तक शुक्र के तथा बाद में केतु के नक्षत्र में रहेंगे। अतः बृहस्पति से एवरेज लेवल के परिणाम ही मिल सकते हैं। 

शुक्र ग्रह 3 नवंबर तक सिंह राशि में यानी कि आपके लिए अच्छे, तो वहीं 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में, यह आपको कमज़ोर परिणाम देंगे जबकि बाद के समय में तुला राशि में जाकर आपको एवरेज परिणाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर देखें, तो शुक्र इस महीने आपको एवरेज से कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह के गोचर की बात करें तो शनि ग्रह कुंभ राशि में आपके लाभ भाव में रहेंगे, लेकिन 4 नवंबर से शनि मार्गी होकर आपको अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेंगे। 24 नवंबर तक यह मंगल के प्रभाव में रहेंगे तथा 24 के बाद राहु के प्रभाव में आ जाएंगे। कुल मिलाकर देखें तो शनि से काफ़ी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद आप कर सकते हैं। 

राहु का गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा, इस महीने राहु बृहस्पति तथा बुध के प्रभाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर इस गोचर को आपके लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा। केतु गोचर की बात करें तो केतु छठे भाव में बुध तथा मंगल के प्रभाव में रहने वाला है। अतः केतु से अच्छे परिणामों की उम्मीद आप रख सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मेष राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल नवंबर 2023: मेष राशि वालों का राशिफल

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों का करियर

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके करियर भाव का स्वामी इस महीने 4 नवंबर के बाद मार्गी हो रहा है जो कि अच्छी बात है। मंगल के प्रभाव के चलते आपको विभिन्न कामों में सफलता मिलने की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं भी मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, व्यापार-व्यवसाय के लिए महीना अनुकूल है लेकिन फिर भी कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति

मेष राशि वालों के लाभ भाव के स्वामी शनि की स्थिति इस महीने काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगी। अतः लाभ भी तुलनात्मक रूप से बेहतर प्राप्त होगा और धन कमाने की कोशिश भी कामयाब रहेगी। बचत के मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है विशेषकर 3 नवंबर से 29 नवंबर के बीच क्योंकि शुक्र की स्थिति कमज़ोर होने के कारण बचत करने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इसके पहले और बाद का समय विशेष अनुकूल नहीं कहा जाएगा। अतः इस महीने आपको बचत करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी के मामले में महीना अनुकूल रह सकता है।

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य

मेष राशि वालो के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। हालांकि, महीने के पहले हिस्से में आपका राशि स्वामी आपकी राशि को देखेगा जो कि अच्छी बात है। वहीं, महीने के दूसरे हिस्से में आपका राशि स्वामी अपनी राशि में रहेगा और इसे भी अच्छा कहा जाएगा। लेकिन, इसके बावजूद भी इन दोनों गोचरों को अच्छा नहीं माना गया है। अतः मंगल ग्रह से अनुकूलता न मिल पाने के कारण इस महीने चोट-खरोच लगने का डर रह सकता है। बीच-बीच में स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। खासकर महीने का दूसरा पक्ष ऐसा है जिस समय आपको वाहन इत्यादि सावधानी से चलने की सलाह हम देना चाहेंगे। इस महीने खानपान पर भी संयम बरतने की आवश्यकता रहने वाली है।

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों का शैक्षिक जीवन

मेष राशि वालों को इस महीने शिक्षा से संबंधित मामलों में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके पंचम भाव के स्वामी महीने के पहले पक्ष में नीच के रहेंगे। वहीं, दूसरे भाग में आठवें भाव में चले जाएंगे। अतः खूब मेहनत करने के बाद ही संतोषजनक परिणाम मिल सकेंगे। लापरवाही दिखाने की स्थिति में पढ़ाई में प्रदर्शन कमज़ोर रह सकता है। हालांकि आपके शिक्षक जरूरत पड़ने पर आपका सपोर्ट करना चाहेंगे, लेकिन संभवत: आप अपने शिक्षकों से सपोर्ट लेना ही नहीं चाहेंगे। इन तमाम कारणों से शिक्षा का स्तर कमज़ोर रह सकता है। पढ़ाई से अधिक मनोरंजन की ओर ध्यान लगा रह सकता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

मेष राशि वालों को प्रेम संबंध के मामले में यह महीना कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम दे सकता है। यद्यपि महीने की शुरुआत से लेकर 3 नवंबर तक अर्थात केवल तीन दिनों के लिए शुक्र के गोचर की अनुकूलता आपकी लव लाइफ में खुशियां लाने का काम कर सकती हैं। लेकिन, बाकी की अवधि में सूर्य और शुक्र दोनों ग्रहों का सपोर्ट न मिलने के कारण लव लाइफ में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। अहंकार संबंधों को कमज़ोर करने का काम कर सकता है और एक-दूसरे के प्रति कुछ गलतफहमियां भी रह सकती हैं। बेहतर होगा कि इस महीने ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपकी बदनामी हो। दांपत्य संबंधी मामलों में भी इस महीने कुछ न कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आपसी मतभेद अथवा पार्टनर का स्वास्थ्य चिंता देने का काम कर सकता है। 

नवंबर 2023 में मेष राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

मेष राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने आपके दूसरे भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है। यही कारण है कि परिजनों के बीच में आपसी असंतोष देखने को मिल सकता है। एक-दूसरे को समझे बिना ही एक-दूसरे से नाराज़गी वाले भाव मन-मस्तिष्क में बने रह सकते हैं। वहीं, गृहस्थ जीवन में इस महीने कोई बड़ी परेशानी नज़र नहीं आ रही है। यदि आप सावधानीपूर्वक निर्वाह करेंगे तो गृहस्थ जीवन संतोषप्रद परिणाम देता रहेगा। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मेष राशि वाले करें ये उपाय

  • संभव हो, तो इस महीने नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं। 
  • मंदिर में चने की दाल का दान करें। 
  • कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.