मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: कैसा रहेगा मीन राशि वालों का प्रेम, करियर और व्यापार इस महीने?

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मीन राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मीन राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। मीन राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर 18 अक्टूबर तक आपके सप्तम भाव में रहने वाला है और इसके बाद सूर्य आपके आठवें भाव में चले जाएंगे। यह दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं, फिर भी तुलना करें तो 18 अक्टूबर से पहले का समय थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह 03 अक्टूबर तक आपके सप्तम भाव में और उसके बाद आठवें भाव में रहने वाला है। मंगल के ये दोनों ही गोचर अच्छे नहीं कहे जाएंगे। वहीं, बुध ग्रह 19 अक्टूबर तक आपके सातवें भाव में और बाद में आपके आठवें भाव में रहने वाला है यानी कि बुध 19 अक्टूबर के बाद आपको ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 

बृहस्पति ग्रह का गोचर इस महीने भी आपके दूसरे भाव में रहने वाला है जो एक अच्छी स्थिति है लेकिन बृहस्पति वक्री है। यह कमज़ोर बिंदु है। साथ ही, बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव में हैं  और इसे भी कमज़ोर कहा जाएगा। बृहस्पति बहुत अच्छे तो नहीं लेकिन अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर तक आपके पंचम भाव में और बाद में छठे भाव में रहने वाले हैं। अतः शुक्र ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

शनि ग्रह पिछले महीनों की तरह आपके द्वादश भाव में अपनी ही राशि में हैं। इस महीने शनि वक्री हैं तथा 15 अक्टूबर तक राहु के नक्षत्र में है, बाद में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ये सारी ही स्थितियां अच्छी नहीं हैं। अतः राहु से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। केतु ग्रह के गोचर को देखें, तो केतु ग्रह तुला राशि मंगल के नक्षत्र और बुध के उप नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।  आइए अब जान लेते हैं कि ग्रहों के इन गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: मीन राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों का करियर

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अक्टूबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके करियर भाव का स्वामी बृहस्पति आपके दूसरे भाव में वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर अच्छा माना जाता है लेकिन बृहस्पति का वक्री होना कमज़ोर बिंदु है। इस महीने बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे और शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। लिहाज़ा, इस महीने आपको अपने कामों को सफल करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन अनुकूल बात यह है कि आपकी मेहनत सफल होगी। 

सामान्य शब्दों में कहें तो, काम पूरे करने के लिए मेहनत तो लगेगी लेकिन कामों में सफलता मिलने की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो इस महीने कुछ नया करने की सोच सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ख्याल रखना है कि कुछ नया करने के चक्कर में कोई बड़ा रिस्क न लें क्योंकि बुध ग्रह की स्थिति इस महीने अच्छी है परंतु सप्तम भाव में सूर्य और मंगल के गोचर रिस्क लेने को मज़बूर कर सकते हैं। अतः निवेश से पूर्व अच्छे से सोच-विचार और जांच पड़ताल कर लें। ऐसा करके आप अपना नुकसान करने से बच सकेंगे। नौकरीपेशा लोग बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। सारांश यह है कि अक्टूबर का महीना मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि महीने को हम ख़राब भी नहीं कहेंगे और बहुत अच्छा भी नहीं कहेंगे। जो लोग समझदारी से काम लेंगे उन्हें संतोषप्रद परिणाम मिल सकेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में इस महीने थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने आपके दूसरे भाव का स्वामी मंगल ज्यादातर समय आठवें भाव में राहु-केतु के प्रभाव में रहने वाला है जो कि अच्छी स्थिति नहीं है। हालांकि, आपके धन भाव का स्वामी आठवें भाव में रहकर कुछ हद तक मदद करना भी चाहेगा। इस बात को आप यूं समझ सकते हैं कि इस महीने संचित धन खर्च होने के आसार बन रहे हैं, लेकिन अचानक से आपकी समझ में यह बातें आ जाएंगी कि नुकसान हो सकता है और आप स्वयं को आर्थिक नुकसान होने से बचा सकेंगे। वहीं, लाभ भाव के स्वामी शनि की स्थिति भी इस महीने अनुकूल नहीं है। अतः नए सिरे से किसी नई आमदनी के मिलने की संभावना कम है। आपके जो पुराने ग्राहक या कस्टमर रहे हैं, उनके साथ आपके संबंध अच्छे बने रहें, इस बात की कोशिश लगातार करते रहेंगे तो सब कुछ ठीक चलता रहेगा। इस महीने बेकार के खर्चों को रोकने की कोशिश करनी होगी। सारांश यह है कि अक्टूबर का महीना मीन राशि वालों को आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

मीन राशि वालों के लिए इस महीने को हम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कमज़ोर कहना चाहेंगे। हालांकि, आपका राशि स्वामी दूसरे भाव में स्थित होगा जो कि अच्छी बात है। ऐसे में, यह किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या को आने से रोकेगा। साथ ही, रिकवर करने में भी आपकी मदद करेगा, लेकिन राशि स्वामी पर राहु, केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव कुछ न कुछ विसंगतियां देने का काम कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। मंगल के प्रभाव को देखते हुए आपको वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना होगा। साथ ही, आपको किसी तरह की चोट न लगने पाए इस बात की भी कोशिश करनी है। इस महीने आपके पांव में चोट या मोच की संभावनाएं बन रही हैं, विशेषकर घुटने या उसके नीचे वाले हिस्से में। अतः इन तमाम बातों को जानकर आपको सावधान रहना होगा। उम्मीद है कि आप सजग रहकर स्वयं को स्वस्थ रख सकेंगे। यदि आप लगातार कोशिश करेंगे, तो बृहस्पति की कृपा से सब कुछ ठीक बना रहेगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों का शैक्षिक जीवन

मीन राशि वालों को शिक्षा के मामले में अक्टूबर का महीना औसत या फिर औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके चौथे भाव का स्वामी सातवें भाव में 19 अक्टूबर तक बना हुआ है। यद्यपि सातवें भाव में बुध का जाना अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध शिक्षा के मामले में आपकी मदद करना चाहेगा। विशेषकर महीने के पहले पक्ष में बुधादित्य योग का निर्माण केंद्र में होने के कारण आप कंफ्यूजन से बच सकेंगे और वरिष्ठों की सलाह लेते रहेंगे तो आप शिक्षा में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आपके पंचम भाव पर किसी पाप ग्रह का लंबे समय तक प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। अतः यहां से भी शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीदें हैं। उच्च शिक्षा का कारक औसत स्थिति में है, तो वहीं प्राथमिक शिक्षा का कारक सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में कहा जाएगा यानी कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। प्राथमिक शिक्षा वाले विद्यार्थी जो जैसा कर रहे हैं उस पर कायम रहेंगे तो अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। 

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध की बात करें, तो पंचम भाव पर इस महीने किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं है। लिहाज़ा प्रेम संबंधों में स्थितियां जैसी हैं वैसी ही बनी रहेंगी जो कि अच्छी बात है, लेकिन इस महीने प्रेम का कारक ग्रह शुक्र छठे भाव में गोचर करने के कारण आपका पूरी तरह से सपोर्ट नहीं कर पाएगा। यही कारण है कि लव लाइफ में पिछले महीने की तुलना में थोड़े से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं यानी चीजें बहुत ख़राब नहीं होगी। लेकिन, शुक्र का गोचर प्रतिकूल है लिहाज़ा कुछ समस्याएं तो रह सकती हैं। कभी-कभी किसी बात पर पार्टनर के साथ नाराज़गी मुमकिन है या फिर साथी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। ऐसी स्थिति में एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों की बात करें, तो इस मामले में अक्टूबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके सप्तम भाव का स्वामी 19 अक्टूबर तक सप्तम भाव में ही रहेगा, भले ही बुध का सप्तम भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है, परंतु अपनी राशि में होने के कारण वह तुलनात्मक रूप से आपका सपोर्ट करना चाहेगा। हालांकि, सूर्य की उपस्थिति थोड़े से कमज़ोर परिणाम देना चाह रही है, ऐसी स्थिति में छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ होने से बचें और अहंकार को संबंधों से दूर रखने की कोशिश करें। ऐसा करके आप दांपत्य जीवन को संतुलित बनाए रखने में कामयाब रह सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने दूसरे भाव की स्थिति थोड़ी सी कमज़ोर होगी। दूसरे भाव पर शनि, मंगल और राहु-केतु जैसे ग्रहों के प्रभाव के चलते परिजनों के बीच सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परिजन एक-दूसरे पर क्रोधित होते हुए दिखाई दे सकते हैं, लेकिन यदि आपके घर-परिवार में बड़े बुजुर्गों की सुनी जाती है और उनकी सलाह मानी जाती है तो स्थितियां बेहतर रह सकती हैं। यद्यपि भारत वर्ष में ज्यादातर लोग बड़ों का सम्मान करते हैं, लेकिन वर्तमान में कुछ घरों में बुजुर्गों की उपेक्षा भी देखी जा रही है। यदि आपके घर में बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है, तो संबंध टूटने से बच सकेंगे। वहीं, अगर परिजनों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने की इच्छा है तो बड़े बुजुर्गों की सलाह पर काम करते रहिए, तभी जाकर बात बन सकेगी। वहीं, गृहस्थ जीवन के मामलों में इस महीने तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। चतुर्थ भाव का स्वामी 19 अक्टूबर तक अपनी ही राशि में रहेगा। वहीं, 19 अक्टूबर के बाद आठवें भाव में चला जाएगा और आठवें भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है। लिहाज़ा गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी विसंगति इस महीने नहीं आएगी। 

अक्टूबर 2023 में मीन राशि वाले करें ये उपाय

  • मां दुर्गा के मंदिर में श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं।
  • प्रत्येक गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं। 
  • स्वयं को अनुशासित रखें और नियमित रूप से सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.