मासिक राशिफल जून 2023: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मकर राशिफल जून 2023: मकर राशि के जातकों के लिए एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर हाज़िर है “मासिक राशिफल जून 2023” का यह विशेष ब्लॉग। हमें यकीन है कि मई 2023 राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में अब हम उपस्थित हैं जून 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मकर राशि के लिए जून 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि जून के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को और बेहतर दिशा दे पाएंगे तथा बेहतर उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को लग्न राशि के अनुसार देखेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। मकर राशि के लिए जून 2023 के राशिफल की शुरुआत करने से पहले हम ग्रहों की स्थिति और उनके गोचरों के बारे में जान लेते हैं क्योंकि राशिफल का मुख्य आधार गोचर ही होते हैं।

मकर राशि में ग्रहों की स्थिति

जून महीने में सूर्य के गोचर को देखें, तो 15 जून तक सूर्य आपके पांचवें भाव में रहेंगे। इसके बाद यह आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। यानी महीने के पहले भाग में सूर्य आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकते हैं। तो वही महीने के दूसरे भाग में परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। मंगल की गोचर की बात करें तो मंगल इस महीने पूरे समय आपके सातवें भाव में रहने वाले हैं। नीच अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में मंगल से विशेष लाभ की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बुध ग्रह के गोचरों को देखें तो बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 7 जून तक आपके चौथे भाव में रहेंगे। इसके बाद 7 जून से लेकर 24 जून के बीच में बुध आपके पांचवें भाव में रहेंगे। तत्पश्चात बुध आपके छठे भाव में गोचर करने लग जाएंगे। इसी बीच में बुध 19 जून से अस्त भी रहेंगे। यानी कि इस महीने हम बुध ग्रह से अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। 

बृहस्पति ग्रह की बात करें तो पिछले महीनों की तरह बृहस्पति ग्रह इस महीने भी आपके चतुर्थ भाव में बने रहेंगे लेकिन उसमें विशेष बात यह है कि 21 जून तक बृहस्पति पर दसवें भाव में स्थित केतु का प्रभाव भी रहेगा। वहीं 21 जून के बाद सप्तम भाव में स्थित शुक्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा। तो ऐसी स्थिति में बृहस्पति आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर की बात करें तो शुक्र ग्रह इस पूरे महीने आपके सातवें भाव में रहने वाले हैंं। ऐसे में सामान्य तौर पर शुक्र आपको थोड़े से कमज़ोर परिणाम देना चाहेंगे। वहीं शनि ग्रह की स्थिति को देखें तो पिछले महीनों की तरह शनि आपके दूसरे भाव में रहेंगे लेकिन अलग बात यह है कि इस महीने शनि पर चतुर्थ भाव में बैठे राहु का प्रभाव भी रहेगा। साथ ही साथ 17 जून से शनि वक्री भी हो रहे हैं अर्थात शनि इस महीने कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह की स्थिति को देखें तो राहु ग्रह पूरे महीने ही आपके चतुर्थ भाव में बने रहेंगे साथ ही साथ राहु पर केतु ग्रह का प्रभाव भी रहने वाला है। ऐसे में राहु आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं केतु ग्रह की स्थिति को देखें तो यह पूरे महीने आपके दसवें भाव में रहेगा। साथ ही साथ इस पर राहु ग्रह का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में केतु आपको औसत परिणा दे सकता है। आइए अब यह जान लेते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से मकर राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है?

जून 2023 में मकर राशि वालों का करियर:

करियर के दृष्टिकोण से इस महीने आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त हो सकता है। आपके करियर स्थान के स्वामी शुक्र इस महीने सातवें भाव में नीच के मंगल के साथ गोचर करेंगे। सातवें भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना सकता है। इतना ही नहीं सातवें भाव में शुक्र के गोचर को आजीविका में बाधा देने वाला कहा गया है। हालांकि आपकी कुंडली विशेष के बारे में यदि देखें तो दशम भाव के स्वामी सप्तम भाव में जा रहे हैं। यानी कर्म का आजीविका से संबंध बन रहा है। अतः कोई बड़ी दिक्कत नहीं आने की संभावना है लेकिन क्योंकि गोचर शास्त्र के नियम को हम सिरे से खारिज नहीं कर सकते। अतः इस दौरान आपको अपने पुराने काम को ही बेहतर ढंग से करते रहने की सलाह दी जाती है। किसी नए प्रपोजल या नए काम से फिलहाल जुड़ना ठीक नहीं रहेगा। 

इस समय अवधि में कोई साझेदार रुष्ट या नाराज रह सकते हैं। उसे मनाने की और समझाने की कोशिश भी ज़रूरी रहेगी। जॉब इत्यादि में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना भी उचित नहीं रहेगा। कुल मिलाकर इस महीने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपने पहले से कोई सार्थक निर्णय ले रखा है तो आप उस पर पहल कर सकते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जून 2023 में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति:

आर्थिक मामलों में यह महीना समझदारी से निर्वाह करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम दे सकेगा। इस महीने आपके लाभ भाव के स्वामी मंगल नीच के हैं। स्वाभाविक है कि आमदनी के रास्ते में रुकावट में देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में देखा गया है कि आप काम कर सकते हैं लेकिन उसका प्रतिफल कुछ समय के बाद देखने को मिल सकता है। मतलब जरूरी नहीं कि इस समय आपके कर्म तुरंत ही अपना परिणाम देने लग जाए, बल्कि महीने 2 महीने के बाद उनके परिणाम आपको मिल सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आप के लाभ और कर्म भाव के स्वामी साथ में युति कर रहे हैं फलस्वरूप काम की कमी नहीं होने पाएगी। परंतु आमदनी कुछ हद तक बाधित रह सकती है। 

वहीं धन भाव के स्वामी की स्थिति को देखें तो धन भाव का स्वामी धन भाव पर ही बना हुआ है। स्वाभाविक है कि यह धन बचाए रखने में आपकी मदद करेगा। फिजूलखर्ची नहीं करने देगा लेकिन राहु की उपस्थिति को देखते हुए घर गृहस्ती से जुड़ी हुई चीजों के नाम पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। इसलिए इस महीने यदि आप समझदारी से निर्वाह करेंगे तो कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। भले ही इस महीने आप आर्थिक रूप में कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल न कर पाएं लेकिन समझदारी दिखाने की स्थिति में आपको कोई समस्या भी नहीं आनी चाहिए। 

जून 2023 में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य:

इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। हालांकि आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में हैं यानी कि अपनी ही राशि में हैं जो आपको किसी भी तरह से बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा लेकिन शनि पर राहु ग्रह का प्रभाव है और मंगल की दृष्टि भी है। अतः यह समय अवधि मुख से संबंधित कोई समस्या दे सकती है अथवा इसी प्रभाव के चलते आपका खान-पान असंयमित रह सकता है। फलस्वरूप पेट की समस्याएं भी रह सकती हैं। विशेषकर महीने के पहले भाग में जब सूर्य आपके पंचम भाव में रहेगा, तब आपको पेट से संबंधित शिकायतें अथवा एसिडिटी इत्यादि का भय रह सकता है। अतः 15 जून तक तो स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। 15 जून के बाद सूर्य की स्थिति अच्छी है लेकिन बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहने वाली है। 

अत: इस अवधि सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी हालांकि कोई बड़ी समस्या इस अवधि नहीं होने की संभावना है। सब के बावजूद भी आपको पेट, मुख और जननेंद्रिय से संबंधित बीमारी के लक्षण नजर आते ही उनका समुचित इलाज लेने की कोशिश करनी है, न कि उन्हें नज़रअंदाज़ करना है। ऐसा करके आप किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बच सकेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

जून 2023 में मकर राशि वालों की शिक्षा:

शिक्षा संबंधी मामलों में इस महीने आपको अधिक समर्पण और मेहनत की आवश्यकता रहेगी। इस महीने आपके चौथे भाव के स्वामी मंगल नीच का रहेगा। वहीं पांचवें भाव के स्वामी शुक्र नीच के मंगल के साथ रहेंगे। ऐसी स्थिति में शिक्षा के प्रति लगाव कम रह सकता है। इस समय अवधि में मनोरंजन की तरफ ध्यान अधिक रह सकता है अथवा प्रेम प्रसंग के लिए आप अधिक समय निकालेंगे। शिक्षा की तरफ आपका ध्यान कम जाएगा। इन तमाम स्थितियों के चलते शिक्षा का स्तर कुछ हद तक कमज़ोर रह सकता है। हालांकि कर्म से भाग्य बदलता है तो ऐसी स्थिति में जो विद्यार्थी लगातार मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने अपने मन पर नियंत्रण पा लिया है और मन को इधर-उधर नहीं भटकने दे रहे हैं; तो उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति उनकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि चतुर्थ भाव में बृहस्पति अन्य मामलों में बहुत अच्छे परिणाम नहीं देते हैं लेकिन शिक्षा से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। 

प्राथमिक शिक्षा के कारक बुध की स्थिति को देखें इस महीने क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर करने वाले हैं। उस पर भी ज्यादातर समय पांचवें भाव में गोचर करेंगे। अन्य मामलों के लिए बुध का पांचवें भाव में गोचर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन शिक्षा से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर इस महीने शिक्षा में रुचि कम रहने का संकेत कर रहे हैं लेकिन शिक्षा के कारक ग्रहों की यह स्थिति विशेष कंडीशन में अच्छे परिणाम देने की बात कर रही है। 

जून 2023 में मकर राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन:

प्रेम और दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने बहुत ही जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। शुक्र मंगल की युति वह भी सप्तम भाव में वासनात्मक विचारों की अधिकता दे सकती है। स्वाभाविक है कि जो लोग अविवाहित हैं उनके मन में वासनात्मक विचार प्रबल मात्रा में उठेंगे तो कुछ अहित भी हो सकता है। ऊपर से मंगल नीच का है ऐसे में आप रिस्क लेने का मूड में रह सकते हैं। स्वाभाविक है कि यह स्थिति प्रेम संबंध के लिए ठीक नहीं मानी गई है। ऐसी स्थिति में आपको कुछ भी ऐसा करने से बचना होगा जिससे आपकी समाज में छवि ख़राब हो सकती है। 15 जून तक सूर्य का गोचर भी पंचम भाव में बना हुआ है। 

अतः इस दौरान सही तरीके से बातचीत करते रहे लेकिन किसी भी तरीके से सामाजिक बंधनों को न तोड़े, इसी में आप दोनों की भलाई है। वहीं वैवाहिक संबंधों के लिए इस महीने काफ़ी हद तक संतोषप्रद परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो आप पर इसका ज्यादा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। अलबत्ता एक दूसरे के स्वास्थ्य और भावनाओं का ख़्याल रखना जरूरी रहेगा। 

जून 2023 में मकर राशि वालों का पारिवारिक जीवन:

पारिवारिक मामलों में यह महीना पिछले महीने की तरह परिणाम दे सकता है क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी शनि दूसरे भाव में ही है और उस पर राहु का प्रभाव है, साथ ही साथ मंगल की दृष्टि भी है। अतः कभी कभार आपसी ग़लतफ़हमियां देखने को मिल सकती हैं। कोई परिजन न केवल असंतुष्ट रह सकता है बल्कि वाद-विवाद भी बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में पारिवारिक माहौल को शांत रखने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। जो भी है प्रमाण और ट्रांसपेरेंसी के साथ एक दूसरे से शेयर करें और एक दूसरे के मन की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। चतुर्थ भाव की भी स्थिति कुछ विशेष ठीक नहीं है। चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल नीच के हैं। अतः गृहस्थ मामलों को लेकर के भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। घर गृहस्थी के लिए उपयोगी कोई सामग्री की व्यवस्था सही समय पर न होने के कारण कुछ परेशानियां रह सकती हैं। उम्मीद है इन परिणामों को जानने के बाद आप चीजों को बेहतर ढंग से मेंटेन कर सकेंगे और मंगल ग्रह की नकारात्मकता को भी नियंत्रित कर सकेंगे।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट 

जून 2023 में मकर राशि वालों के लिए उपाय:

  • चांदी का एक ठोस टुकड़ा अपने साथ रखें। 
  • सूर्य भगवान को कुमकुम मिले हुए जल से नियमित रूप से जल दें। 
  • बहते हुए पानी में 400 ग्राम धनिया बहाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि जून महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.